Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केबुल बॉयज क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने विधायक सरयू राय और डॉक्टर अजय को लिया निशाने पर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    केबुल बॉयज क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने विधायक सरयू राय और डॉक्टर अजय को लिया निशाने पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केबुल बॉयज क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने विधायक सरयू राय और डॉक्टर अजय को लिया निशाने पर

    विधायक सरयू राय व डॉ अजय केबुल कंपनी के स्थानीय निवासियों के निशाने पर

    देवानंद सिंह
    लाल बाबा फाउंड्री अतिक्रमण पर सियासी उबाल अभी रुका नहीं है भाजपा कांग्रेस आमने-सामने है आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है इसी बीच केबुल बॉयज क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर से राष्ट्र संवाद ने कई मुद्दों पर चर्चा की

     

    अनिल ठाकुर ने राष्ट्र संवाद से बातचीत के दौरान नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि मैं पिछले दो-तीन महीना से विशेष रूप से पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा में राजनीतिक दल के नेताओं के सक्रियता से आश्चर्यचकित
    हूं नेताओं के जमावड़ा से पूर्वी विधानसभा की जनता त्रस्त है डॉ अजय 5 साल तक गायब थे और विधायक सरयू राय ने केबुल कंपनी के लिए 5 वर्षों में कुछ किया नहीं और छूट भैये नेताओं की बात करना नहीं चाहता हूं

     

     

    उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव का मौका आता है बिना किसी लज्जा के साथ नेता जनता के समझ उपस्थित हो जाते हैं

    उन्होंने कहा कि 2019 विधानसभा चुनाव के पहले बिहार झारखंड के चाणक्य कहे जाने वाले भूतपूर्व मंत्री झारखंड सरकार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा लड़ने के लिए निर्दलीय विधानसभा चुनाव में आए थे और वह कुछ संकल्प समाचार पत्र के माध्यम से जनता के समझ रखे थे मैं अन्य के मामले में तो कुछ नहीं कहना चाहूंगा परंतु चुकी मैं केवल कंपनी और केवल टाउन से संबंधित मुद्दे पर अपनी बात को रखना चाहूंगा केवल कंपनी को चलाने की बात तो छोड़ दिया जाए एक छोटी सी मांग हम लोग की थी बिजली की वह पिछले 5 साल में आज तक समाधान निकाल पाने में असफल रहे

    पिछले 5 साल में केबुल कंपनी चलाने की बात तो खैर अलग है पूरे कंपनी को खाली कर दिया गया और इसमें ना जिला प्रशासन और ना ही जन प्रतिनिधि के द्वारा कोई संज्ञान लिया गया

     

     

    श्री ठाकुर ने राष्ट्र संवाद से बात करते हुए कहा कि मैं केवल उन्हीं को दोष नहीं देना चाहता कांग्रेस के भी बहुत ही बड़े नेता आज जो दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं वह भी यहां के सांसद रहे हैं उनकी भी सरकार 10 साल तक केंद्र में रही है और आज पिछले 5 साल से प्रदेश में है केबुल कंपनी और केबुल टाउन के निवासियों की मूलभूत सुविधाओं के बारे में उनका ध्यान ना जा सका और आज अचानक शहर के सारे नेता जो विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक है वे कोई भी छोटी घटना पर उपस्थित हो जा रहे हैं और नाटक कर रहे हैं उन्होंने कहा जो नेता अपने घर की समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं वह भी नेतागिरी करने लाल बाबा फाउंड्री पहुंचे थे

     

     

    श्री ठाकुर ने कहा कि ताजा उदाहरण उसका लाल बाबा फाउंड्री का है मैं वहां के निवासियों को यही सलाह दूंगा कि वह अपने आप पर विश्वास करें अपनी लड़ाई खुद लड़े सारे नेता चुनाव के बाद कहां गायब होंगे और जनता का नीलामी कहां करेंगे यह आप अनुमान नहीं लगा सकते हैं आप सभी लोग केबल कंपनी के कर्मचारी और इस टाउनशिप में रहने वाले निवासियों को देखें आपको वस्तु स्थिति की जानकारी हो जाएगी हम सभी की सहानुभूति आपके साथ है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंसार खान ने मानगो के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों को कराया ठीक
    Next Article ब्रह्मानंद आशियाना सोसाइटी में मां- बेटा और बहू ने एक साथ खाया कीटनाशक दवा मां और बहू की मौत बेटे की हालत नाजुक

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.