लोहरदगा :क्रिकेट खिलाड़ियों से मिले राज्यसभा सदस्य धीरज साहू,बढ़ाया उत्साह।जल्द ही नए कोच से दी जाएगी ट्रेनिगं। राज्यसभा सदस्य व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने बलदेव साहू कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों से उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली।उनसे यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें किस तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है बेहतर ढंग से प्रशिक्षण मिल रहा है या नहीं। प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कमी तो नहीं है उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने को लेकर और क्या आवश्यकता…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह तालाब से शुक्रवार की सुबह पानी मे तैरता एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक की पहचान धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी गरीब लाल के रूप में हुई है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि शव निकालने के समय शरीर पर चोट के निशान आए हैं. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या…
धनबाद :काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग,दो करोड़ की सम्पत्ती जल कर राख धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाईअड्डा मयुर बिहार कालोनी स्थित मिलेनियम काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई।आग में 2 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।बताया जा रहा आग लगने का कारण सार्ट सर्किट है।आग लग जाने के कारण दो करोड़ की काजु जल कर राख हो गया । गलीमत रही की पड़ोसियों ने समय रहते अग्निशमन विभाग को फोन कर सुचना दे दी थी।मौके पर पहुंचे दो दमकल की गाडी ने आग पर समय रहते काबु पा…
अरविंद केजरीवाल का सुप्रीम कोर्ट में यू-टर्न, गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका वापिस ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली। इससे पहले सामने आया था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले रहे हैं क्योंकि इसमें रिमांड से टकराव हो रहा है।इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ के आज उत्पाद शुल्क नीति…
सरायकेला जिले में चोरों का “मार्च लूट” जारी है. यहां मार्च महीने में चोरों ने आरआईटी और सरायकेला के बाद कांड्रा में बीती रात मुख्य सड़क स्थित सरकारी शराब की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 2 लाख 14 हजार 620 रुपए के विभिन्न ब्रांडों के शराब और नगदी की चोरी कर ली. जो कहीं न कहीं पुलिस की निष्क्रियता दर्शाती है. विदित हो कि बीते 2 मार्च को आरआईटी के अर्थ अपार्टमेंट में करोड़ों के नगदी और जेवरात की चोरी हुई है इसका पुलिस अबतक खुलासा नहीं कर सकी है. इसके ठीक एक हफ्ते बाद यानी 9…
जमशेदपुर मे बहूचर्चित सिनेतारिका माधुरी दीक्षित के फैन सह समाजसेवी पप्पू सरदार ने चेस्यार होम के स्पेशल बच्चों के साथ अनोखी होली मनाई, यहाँ जोकर बनकर वें इन खास बच्चों के साथ होली कि खुशियाँ मनाते नजर आये वहीँ राधा कृष्ण कि झांकी ने भी बच्चों कों खूब लुभाया. हर वर्ष पप्पू सरदार होली कि खुशियाँ इन खास बच्चों के साथ मनाते हैं, ये वैसे बच्चे है जो आम तौर पर अकेले रहते हैं और त्यौहार के मौसम मे उन्हें अकेला पन महसूस ना हो सके इस कारण पप्पू सरदार हर पर्व त्यौहार कों इनके साथ…
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ के प्रदर्शन के दौरान आतिशी, सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को शुक्रवार को दिल्ली में हिरासत में ले लिया गया क्योंकि आप नेताओं ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दोनों मंत्रियों को एक पुलिस बस में रखा गया क्योंकि अधिकारियों ने आईटीओ चौराहे पर प्रदर्शनकारियों से, जो आप और भाजपा कार्यालयों के पास है, इलाके में लागू धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के मद्देनजर हटने…
जमीन घोटाले मामले में छवि रंजन और प्रेम प्रकाश को झटका, झारखंड हाई कोर्ट से नहीं मिली बेल रांची: झारखंड में जमीन घोटाले में रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन को झारखंड हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनके अलावा सत्ता के करीबी प्रेम प्रकाश को भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली। अदालत में उनकी भी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। ये दोनों भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। छवि रंजन पर ये हैं आरोप छवि रंजन 2011 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। बीते साल 4 मई को ईडी ने पूछताछ करने…
सुपौल : बिहार के सुपौल में बन रहे देश के सबसे बड़े बकौर पुल के तीन पिलर का गर्डर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है. जबकि 15 से 20 मजदूर घायल हो गए हैं. मौके पर पुलिस मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है. 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका है. जानकारी के अनुसार सुपौल में निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिरे हैं. पिलर नंबर 50, 51 और 52 पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे हुए मजदूरों को निकालने…
इसरो को मिली बड़ी कामयाबी, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले पुष्पक विमान का हुआ सफल परीक्षण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग के पास चल्लकेरे में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) से ‘पुष्पक’ नामक अपने पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन के लैंडिंग मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। प्रक्षेपण स्थल पर इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अंतरिक्ष संगठन ने एक्स पर लिखा, “इसरो ने एक बार फिर कमाल किया! पुष्पक (आरएलवी-टीडी), पंखों वाला वाहन, ऑफ-नोमिनल स्थिति से मुक्त होने के बाद रनवे पर सटीकता के साथ स्वायत्त रूप…
