‘‘मैथिल उत्थान संस्थान‘‘ द्वारा राम कृष्ण मिशन स्कुल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन
‘‘मैथिल उत्थान संस्थान‘‘ एवं ‘‘स्टेट बैंक आफ इंडिया-लाईफ इन्सयोरेन्स‘‘ के संयुक्त प्रयास से ‘‘रामकृष्ण मिशन स्कुल‘‘, सितगोड़ा में वर्ग 4 से 10 तक के बच्चों के बिच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 74 बच्चों ने दो समुह में वर्ग 4-6 एवं वर्ग 7-10 प्रतियोगिता में भाग लिये। पहले समुह के लिए थिम-‘‘पर्यावरण‘‘ एवं दुसरे समुह के लिए ‘‘दुर्गा पुजा‘‘ दिया गया था। जिसमें बच्चों ने अपने कला का अच्छा प्रदर्षण किया।
आज दिनांक 07-10-2024 को इनदोनों ही समुह में से 1 से 5 तक प्राप्त स्थान वाले बच्चों को ‘‘मैथिल उत्थान संस्थान‘‘ के अध्यक्ष श्री उमानाथ झाजी के हाँथों से शिल्ड एवं सर्टीफिकेट दिया गया एवं अन्य प्रतिभागियों को भी सान्तवना पुरस्कार स्वरुप कलर बाक्स एवं सर्टीफिकेट दिया गया।
इस अवसर पर स्कुल के प्रचार्य श्री अपुर्वा दासजी एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की ओर से महासचिव विजय चन्द्र झा, कोषाध्यक्ष नीलेश झा, रंजीत कुमार झा, अशोक मिश्रा, सुबोध झा, अरविन्द मिश्रा, मनोज झा, हरेराम झा, विनय चैधरी, मिथलेश झा, अजय झा, तुरन्त झा, नरेश चैधरी, प्रवीण मिश्रा,
मनु झा ने बढ़-चढ़कर कार्य किया साथ ही एस0बी0आई-लाईफ के श्री धर्मेन्द्र मंडलजी-युनिट मैंनेजर एवं श्री मानस दासजी-ब्राच मैनेजर को कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग के लिए मनोज झा द्वारा विशेष धन्यवाद दिया गया।

