Author: Devanand Singh

आदित्यपुर के सालडीह बस्ती हत्याकांड में दो आरोपियों का पुलिस ने किया उद्वेदन, एक लोडेड पिस्तौल एवं खून लगा चाकू हुआ बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों सालडीह बस्ती निवासी पंकज मांझी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थीं। घटना के बाद से ही पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी। पुलिस की दबिश पड़ते ही दो आरोपी न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए 48 घंटों का रिमांड पर लिया गया था। गिरफ्त में आए हुए…

Read More

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने चुनाव में जीत के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बधाई दी श्रीनगर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जीतने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बधाई दी। सिन्हा ने ‘एक्स’ पर किये गए पोस्ट में कहा, “विधानसभा के लिए निर्वाचित सभी सदस्यों और चुनावों में विजय के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस नीत गठबंधन को मेरी हार्दिक बधाई। लोगों की सेवा के लिये उन्हें शुभकामनाएं! भारत का संविधान हमारा मार्गदर्शक है और मैं सभी से जम्मू-कश्मीर के विकास और लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने का आग्रह करता हूं।” नेशनल…

Read More

झारखंड में बिहारी की हत्या मतलब सविधान की हत्या : सागर तिवारी झारखंड में हो रहे बाहरी भीतरी की राजनीति अब संविधान की हत्या तक पहुँच गई है जो झारखंड के साथ साथ पूरे देश के लिए नुक़सान है । पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में हुए 3 बिहारी भाइयो की हत्या ने पूरे झारखंड की राजनीति पर सवाल खड़ा कर दिया है आख़िर अपने देश के भीतर भी अब कोई कहीं भी व्यापार नहीं कर सकता है तो ये सीधे तौर पर सविधान और क़ानूनी व्यवस्था को नकारना है । झारखंड सरकार को काम राज्य में रह…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और महाराष्ट्र स्थित 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नागपुर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन और शिरडी हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी और मुंबई में निर्मित भारतीय कौशल संस्थान और विद्या समीक्षा केंद्र महाराष्ट्र का उद्घाटन किया। …

Read More

झारखंड में बिहार के तीन फेरीवालों की पत्थर से कूचकर हत्या, इलाका छोड़कर भागे फेरी लगाने वाले दूसरे लड़के झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में तीन फेरीवाले की डंडे से पिटाई के बाद पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। तीनों का शव मंगलवार को जतरमा गांव के पास नदी किनारे से बरामद हुआ। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में बिहार के शिवहर व मोतिहारी जिला के तीन फेरीवाले की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। इनमें दो सगे भाई थे। तीनों का शव मंगलवार को जतरमा गांव के पास नदी किनारे से बरामद हुआ।…

Read More

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी पश्चिम बंगाल में आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म एवं हत्या मामले में मृतका के लिए न्याय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे कनिष्ठ चिकित्सकों का ‘‘आमरण अनशन’’ बुधवार को पांचवें दिन भी जारी है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सक स्निग्धा हाजरा, तनया पांजा और अनुस्तुप मुखोपाध्याय, एसएसकेएम के अर्नब मुखोपाध्याय, एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुलस्थ आचार्य और केपीसी मेडिकल कॉलेज की सायंतनी घोष हाजरा शनिवार शाम से आमरण अनशन पर हैं और रविवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

Read More

भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए जाटों ने कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन बसपा को छोड़ दिया : मायावती नयी दिल्ली:  बसपा नेता मायावती ने बुधवार को इस बात पर अफसोस जताया कि हरियाणा में जाट समुदाय ने विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को वोट नहीं दिया। उन्हें लगता है कि दलितों के बारे में उनकी (जाटों की) मानसिकता बदलने की जरूरत है। पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आईं मायावती ने इस बात पर अफसोस जताया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के साथ गठबंधन उनकी पार्टी के…

Read More

हरियाणा के नतीजे अप्रत्याशित, शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे: राहुल नयी दिल्ली:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अप्रत्याशित करार देते हुए बुधवार को कहा कि अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में ‘इंडिया गठबंधन’ की जीत संविधान और लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया! प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान…

Read More

आतिशी को फ्लैगशिप रोड स्थित बंगला आवंटित नहीं किया गया, भाजपा हड़पने की कोशिश कर रही: ‘आप’ नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सिविल लाइंस में फ्लैगशिप रोड पर बंगला नंबर-6 में रहने के लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि यह अभी तक उन्हें आवंटित नहीं किया गया है। आप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बंगले को ‘‘हथियाने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाया। आतिशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बंगला खाली किए जाने और लुटियंस दिल्ली में एक नए आवास में चले जाने के बाद…

Read More

मुद्रास्फीति पर सख्ती से लगाम लगानी होगी, अन्यथा यह फिर बढ़ सकती है: आरबीआई गवर्नर मुंबई:  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को बुधवार को 4.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बुधवार को इस बात पर जोर दिया कि केंद्रीय बैंक को कीमतों की स्थिति पर कड़ी नजर रखनी होगी और ‘‘मुद्रास्फीति’’ पर सख्ती से लगाम लगानी होगी, नहीं तो इसमें फिर से तेजी आ सकती है। गवर्नर ने यह भी…

Read More