Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने चुनाव में जीत के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बधाई दी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने चुनाव में जीत के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बधाई दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने चुनाव में जीत के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बधाई दी

    श्रीनगर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जीतने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बधाई दी।

    सिन्हा ने ‘एक्स’ पर किये गए पोस्ट में कहा, “विधानसभा के लिए निर्वाचित सभी सदस्यों और चुनावों में विजय के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस नीत गठबंधन को मेरी हार्दिक बधाई। लोगों की सेवा के लिये उन्हें शुभकामनाएं! भारत का संविधान हमारा मार्गदर्शक है और मैं सभी से जम्मू-कश्मीर के विकास और लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने का आग्रह करता हूं।”

     

     

    नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को तीन चरण के चुनावों के बाद मंगलवार को हुई मगतणना में विधानसभा में बहुमत मिला।

    नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जो स्पष्ट बहुमत से सिर्फ छह सीट पीछे थी। कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं, जिनमें से पांच सीटें घाटी से आईं।

    सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

     

     

    उन्होंने कहा, “मैं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं मतपत्र की पवित्रता को बनाए रखने और पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के वास्ते बिना थके और लगन से काम करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू-कश्मीर, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों, पुलिस और सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करता हूं।”

     

     

    सिन्हा ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव और लोगों की स्वस्थ भागीदारी जीवंत लोकतंत्र का प्रमाण है।

    उन्होंने कहा, “शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया और लाखों मतदाताओं की भागीदारी जीवंत लोकतंत्र और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों में लोगों की आस्था का प्रमाण है। आज, जम्मू-कश्मीर सुशासन, जनता-सर्वोच्च, सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों पर आधारित होकर और भी अधिक मजबूती से खड़ा है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बिहारी की हत्या मतलब सविधान की हत्या : सागर तिवारी
    Next Article आदित्यपुर के सालडीह बस्ती हत्याकांड मामले में पुलिस ने किया उद्वेदन, एक लोडेड पिस्तौल एवं खून लगा चाकू हुआ बरामद

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.