Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतिशी को फ्लैगशिप रोड स्थित बंगला आवंटित नहीं किया गया, भाजपा हड़पने की कोशिश कर रही: ‘आप’
    Headlines राजनीति

    आतिशी को फ्लैगशिप रोड स्थित बंगला आवंटित नहीं किया गया, भाजपा हड़पने की कोशिश कर रही: ‘आप’

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आतिशी को फ्लैगशिप रोड स्थित बंगला आवंटित नहीं किया गया, भाजपा हड़पने की कोशिश कर रही: ‘आप’

    नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सिविल लाइंस में फ्लैगशिप रोड पर बंगला नंबर-6 में रहने के लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि यह अभी तक उन्हें आवंटित नहीं किया गया है।

    आप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बंगले को ‘‘हथियाने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाया।

     

     

    आतिशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बंगला खाली किए जाने और लुटियंस दिल्ली में एक नए आवास में चले जाने के बाद सोमवार को बंगले में रहना शुरू कर दिया।

    ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिन में भाजपा ने ‘‘कई अफवाहें फैलायीं’’ और आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीत नहीं पायी है इसलिए वह अब दिल्ली के मुख्यमंत्री का बंगला ‘‘हड़पने’’ की कोशिश कर रही है।

     

     

     

    सिंह ने दावा किया, ‘‘केजरीवाल ने बंगला खाली कर दिया था लेकिन इसे आतिशी को आवंटित नहीं किया जा रहा है और मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय भी खाली कर दिया गया है।’’

    उन्होंने केजरीवाल के बंगला खाली करने से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए।

    भाजपा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक कथित पत्र को साझा करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल के पिछले सप्ताह बंगला खाली करने के बाद, उसे बंगला सौंपा नहीं गया है और इसकी चाबियां केजरीवाल के पास हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुद्रास्फीति पर सख्ती से लगाम लगानी होगी, अन्यथा यह फिर बढ़ सकती है: आरबीआई गवर्नर
    Next Article हरियाणा के नतीजे अप्रत्याशित, शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे: राहुल

    Related Posts

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 18, 2026

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.