टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट में एक ट्रेलर नो एंट्री में घुस गया. नो एंट्री में घुसकर भगाने के दौरान उसने एक बैरियर को टक्कर मार दी. इससे बैरियर टूट कर स्कूटी सवार के ऊपर गिर गया है. स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसके कमर में गंभीर चोट आई है. इलाके के लोगों ने ट्रेलर चालक को घर धर दबोचा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. स्कूटी सवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बताते हैं कि ट्रेलर मनीफीट से ट्यूब गेट की तरफ जा…
Author: Devanand Singh
रामनवमी अखाड़ा समिति की शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर हुई बैठक दर्जनों लोग हुए शामिल पाकुड़ नगर के रेलवे कालॉनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति की बैठक प्रेमचंद साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें समिति के सदस्यों के अलावा पाकुड़ के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।बैठक में प्रमुख रूप से मुरारी मंडल,रूपेश राम,सुशील साहा,हिसाबी राय,महावीर भगत,दीपक राम,टोनी मंडल,अशोक मंडल,राजेश कुमार यादव,अमित साहा मौजूद थे। बैठक का संचालन सोहन मंडल ने किया। बैठक में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी महोत्सव के अवसर पर अखाड़ा सह शोभायात्रा निकालने…
जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने उपायुक्त को लिखा पत्र मुकेश मित्तल ने उपायुक्त के लिखे पत्र में ” श्री श्याम सुंदर अग्रवाल पिता स्व: नेकचंद अग्रवाल निवासी मानगो के घर में दिनांक 01/04/2024 को जबरन घुसकर अंचलाधिकारी, मानगो और मानगो नगर निगम की मिलीभगत से तोड़पोड करने के सिलसिले में” पत्र में जिक्र करते हुए कहा है कि श्री श्याम सुंदर अग्रवाल पिता स्व: नेकचंद अग्रवाल पता: श्याम कुटीर, गुनमय कॉलोनी, पोस्ट एवं थाना मानगो ने गौरीशंकर केडिया से 0.01.90 हेक्टेयर (2044 sq. ft.) जमीन पंजीकृत रजिस्टर्ड डीड संख्या 2921 से तारीख 14/06/1993 को खरीदी थी, जो…
नकली दवाओं से जीवन-रक्षा पर बढ़ते खतरे -ललित गर्ग- दवाओं में मिलावट एवं नकली दवाओं का व्यापार ऐसा कुत्सित एवं अमानवीय कृत है जिससे मानव जीवन खतरे में हैं। विडम्बना है कि दवा बनाने वाली कंपनियों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण का कोई नियम नहीं है और स्वयं कंपनियां ही अपनी दवाओं की गुणवत्ता का सत्यापन करती हैं। यह ठीक नहीं और ऐसे समय तो बिल्कुल भी नहीं, जब दवाओं की गुणवत्ता को लेकर दुनिया भर में जागरूकता बढ़ रही है। चूंकि भारत एक बड़ा दवा निर्यातक देश है और उसे विश्व का औषधि कारखाना कहा जाता है, दुनियाभर में…
बीजेपी में शामिल हुए विजेंदर सिंह, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और दक्षिण दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में विजेंदर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा थी कि कांग्रेस उन्हें मथुरा से अभिनेत्री और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ मैदान में उतार सकती है।…
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है 4 अप्रैल को कोल्हान के इलाके पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के इलाकों में हीट वेव बनने की आशंका या चलने की संभावना जताई जा रही है वही 5 अप्रैल को कोल्हान से सटे इलाके जैसे संथाल के इलाकों में हीट वेव चलने की चेतावनी है 6 अप्रैल को कोल्हान एवं संथाल के एकाद जगह पर हीट वेव चलने की स्थिति बन सकती है वही रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने…
कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी का दामन थामी चाईबासा सांसद गीता कोड ने कांग्रेस और जेएमएम पर जम कर निशाना साधा है , गीता कोड़ा ने कहा कहा है विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है मुद्दा विहीन हो गई है कांग्रेस और जेएमएम पार्टी , उन्होंने कहा है चुनाव के समय जो वादा किया था उन वादों को ताख पर रख कर सो गई है ये पार्टियां ,
रांची शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ/बीएलओ सुपरवाईजर के साथ नगर निगम के सफाई कर्मचारी और सुपरवाईजर भी एक्शन में नजर आयेंगे। इसे लेकर आज दिनांक 02 अप्रैल 2024 को जिला स्कूल स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में नगर निगम के सफाई मित्र, सफाई पर्यवेक्षक, बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्रीमती नेहा अरोड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा, प्रशासक, नगर निगम श्री अमित कुमार,…
जिले में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए भावी वोटरों के साथ स्काई बैलून का किया गया उद्धघाटन. लोहरदगा – जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। जिले में मतदान का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम और जगह जगह पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जिला के अधिकारी जागरूक कर रहे हैं ताकि जिले में वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। इसी को लेकर आज लोहरदगा समाहरणालय परिसर में जिले के उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत समेत जिले के अन्य…
अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, किया ईडी पर हमला, कहा- सिर्फ मेरा अपमान करने के लिए किया अरेस्ट नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में जेल में हैं. आज बुधवार (3 अप्रैल) को बेल की अर्जी पर कोर्ट में पेशी पर पहुंचे केजरीवाल की जमानत को लेकर सुनवाई चल रही है. इससे पहले केजरीवाल ने मीडिया के समक्ष कहा कि ईडी की ओर से मेरे पर जो कार्रवाई की गई है और मुझे गिरफ्तार करने के पीछे एक मात्र उद्देश्य है कि मेरा अपमान हो. मेरा अपमान करना गिरफ्तारी का उद्देश्य था. ईडी…
