एक्शन और कामेडी से भरपूर फिल्म- ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ इस दीवाली पर दर्शकों के लिए एक मनोरंजक और रोमांचक अनुभव लेकर आई है. रोहित शेट्टी का निर्देशन एक बार फिर उनके खास स्टाइल – तेज-तर्रार एक्शन, हास्य से भरी हुई घटनाएं और दिलचस्प किरदारों के साथ लौटा है. ‘सिंघम अगेन’ अपने पूर्ववर्ती फिल्मों की तरह ही दर्शकों के लिए एक सम्पूर्ण पैकेज साबित होती है, जिसमें न केवल जबरदस्त एक्शन और ड्रामा है, बल्कि हंसी-ठिठोली और भावनात्मक पल भी शामिल हैं. यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है और अपनी कहानी में उन्हें…
Author: Devanand Singh
बन्ना गुप्ता ने विकास के नए मापदंड स्थापित किए हैं -विजय खां राष्ट्र संवाद संवाददाता यह विधानसभा चुनाव विचारधारा की लड़ाई है. झारखंड की संस्कृति, अस्मिता और झारखंडियों के सम्मान को बचाने की लड़ाई है. यह लड़ाई झारखंड के विकास के लिए है. यह लड़ाई धर्म और जात पात के नाम पर लोगों को लड़ाने वालों के विरुद्ध है. उक्त बातें आज यहां जमशेदपुर पश्चिम के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खां ने कही. उन्होंने कहा कि शहर की जनता अच्छी तरह से जानती है…
सावधान!हथियार जमा नहीं करने पर जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंसधारियों द्वारा हथियार जमा नहीं करने पर जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है । विदित हो कि स्वच्छ, स्वतंत्र एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के मद्देनजर जिला के सभी शस्त्र लाइसेंसधारियों को 24 अक्टूबर 2024 तक अपने नजदीकी थाना में शस्त्र का सत्यापन कराते हुए जमा कराने का निर्देश दिया गया था । वैसे शस्त्र लाइसेंसधारी जिन्होने अबतक अपने शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन नहीं कराया है वे अनिवार्य रूप…
पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, आर.ओ रहे मौजूद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन से अवगत कराया। सभी आर.ओ. बैठक में मौजूद रहे । सामान्य प्रेक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि को कैंडिडेट हैंडबुक अच्छे से पढ़ने एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की बात कही। उन्होने बताया कि प्रचार…
चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान शब्दों पर रख नियंत्रण वरना होगी कार्रवाई:जिला निर्वाचन पदाधिकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान किसी भी राजीनितिक दल, प्रत्याशी या उनके समर्थकों द्वारा आपसी शत्रुता या घृणा उत्पन्न करने वाले वाक्य/शब्द या सोशल मीडिया कंटेट जिसमें फोटो/वीडियो के माध्यम से आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने की स्थिति उत्पन्न की जाती है तो संबंधित के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी । कोई भी व्यक्ति जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 125 के तहत चुनाव के संबंध में भारत के नागरिकों के विभिन्न वर्गों के बीच धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर शत्रुता…
भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने पुर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान समस्याओं के ठोस समाधान का दिया आश्वासन, काली पूजा पंडाल में किया पूजन एवं दर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को देखा और लोगों को आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पूर्णिमा साहू ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनसे भाजपा के पक्ष में समर्थन की…
एनडीए की सरकार बनाएं, समाधान तत्काल होगाःसरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी श्री सरयू राय ने शुक्रवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान की शुरुआत उन्होंने मानगो के शांतिनगर, कृष्णानगर और लक्ष्मणनगर से पदयात्रा प्रारंभ कर की. वह सैकड़ों लोगों से मिले. उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और जरूरी मदद का आश्वसान दिया. उन्होंने लोगों से कहा कि झारखंड में एनडीए की मजबूत सरकार बनवाइए ताकि आपकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके. तुलसी भवन में उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के साथ भी बैठक की. उनकी समस्याओं को…
विकास सिंह ने मानगों और सोनारी में लोगों से मांगा समर्थन कहा पश्चिम मांग रहा है परिवर्तन । बाल्टी ही वर्षों से जमी गंदगी को साफ कर सकती है । जमशेदपुर 49 विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विकास सिंह ने मानगो और सोनारी में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में बाल्टी छाप में मतदान करने की बात कही । विकास सिंह ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह के रूप में बाल्टी मांगा है बाल्टी का उपयोग कांग्रेस के हाथों वर्षों से फैली हुई गंदगी को साफ करने के साथ-साथ सिलेंडर के द्वारा पूर्वी…
संभव संस्था के सदस्यों ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली जमशेदपुर दीपावली के शुभ अवसर पर संभव संस्था के सदस्यों ने ‘‘आशीर्वाद‘‘ वृद्धाआश्रम में बड़े बुजुर्गों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाई। जिसके विषय में बताते हुए संभव संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह ने बताया कि हमारे संस्था के सदस्यों ने ‘‘आशीर्वाद‘‘ वृद्धाआश्रम को दीपों से सजा कर बड़े बुजुर्गों के साथ पटाखे जलाते हुए दीपावली के त्यौहार को मनाया। इस दौरान सभी बड़े बुजुर्गों को संस्था की ओर से कपडे़, फल, ड्राई फ्रूट्स समेत कई प्रकार के मिठाई उपहार स्वरूप दिया गया। इस दौरान…
पूर्णिमा साहू ने ईस्ट प्लांट बस्ती का किया दौरा राष्ट्र संवाद संवाददाता बर्मा माइन्स मंडल के ईस्ट प्लांट बस्ती में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के साथ पदयात्रा की इस पदयात्रा के क्रम में विभिन्न महिलाओं युवाओं एवं बुजुर्गों से मिली और लोगों से उन्हें वोट करने की अपील की और कहां कि मुझे आशीर्वाद दीजिए मैं आप की समस्याओं का समाधान करूंगी लोगों ने भी पूर्णिमा साहू को समर्थन करने और आशीर्वाद देने की बात कही इस पद यात्रा में मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह विपिन सिंह रामदुलारी…
