‘आधुनिक भारत के निर्माता’ : कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि नयी दिल्ली: कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनके (नेहरू के) लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी मूल्य भारत की आधारशिला हैं और हमेशा रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया और कहा कि वह भारत को शून्य से शिखर तक ले गए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी यहां नेहरू के समाधि स्थल ‘शांतिवन’ जा कर, उनकी समाधि…
Author: Devanand Singh
खराब मौसम के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के लिए विशेष सुरक्षा उपाय लागू नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों के परिचालन के लिए कम दृश्यता वाले विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए गए। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानों का आवागमन होता है। ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल)’ ने सुबह सात बजे सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता की स्थिति में उपयोगी…
रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया सेंचुरियन। तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया (Team India) ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इस बीच तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया ने निर्धारित 20…
समाज को नया संदेश देती फिल्म-विजय 69 अनुपम खेर ने 28 साल की उम्र में फिल्म ‘सारांश’ में एक बुजुर्ग का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी. अब 69 की उम्र में एक्टर ने 69 साल के विजय मैथ्यू का किरदार निभाया है. लेकिन ना वह असल जिदंगी में और ना ही ऑन स्क्रीन बूढ़े हो रहे हैं. अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘विजय 69’ में यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि 69 जवानी की नई दहलीज है. कहानी- विजय एक गुस्सैल और मुंह पर बात करने वाला व्यक्ति है, जो अपनी जवानी में एक तैराकी…
चुनावी चौसर पर कोल्हान, मोदी व शाह की प्रतिष्ठा दांव पर देवानंद सिंह जमशेदपुर। कोल्हान की 14 सीटों पर बुधवार को मतदान होने जा रहा है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। भाजपा को गोगो दीदी योजना और भ्रष्टाचार मुक्त नारों पर भरोसा है, तो इंडिया गठबंधन को मैया सम्मान योजना और अपने घोषणा पत्र पर भरोसा है।परन्तु चुनाव के ठीक पूर्व कोल्हान के तीन विधायकों का वीडिओ वॉयरल होना झामुमो के सेहत पर असर डालेगा। चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने आरोप प्रत्यारोप की सीमाएं लांघ दी हैं। खासकर, जमशेदपुर पूर्वी और…
अखबार पढ़े,बाइक की सवारी की आम लोगों से मिले डा. अजय जमशेदपुर। प्रचार का शोर थमने के बाद मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने सुबह नित्य कर्म से निवृत होने के बाद सबसे पहले दैनिक अखबारों में छपी खबरों पर का मुल्यांकन किया. लगातार प्रचार में व्यस्त रहने के कारण अखबार देखने का समय ही नहीं मिल रहा था. अखबार पढ़ने के बाद बाइक लेकर निकल पड़े टेल्को की ओर चाय दुकान पर चाय चुश्की के साथ आम लोगों से मुलाकात किएं एवं विचार विमर्श किया. टेल्कों कॉलोनी का एक चक्कर लगाने के बाद वापस घर लौटे.…
मंदाकिनी महतो का निधन झारखंड आंदोलनकारियों की एक बड़ी क्षति है – डा.अजय जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता आस्तिक महतो उर्फ बाबू भाई की माता मंदाकिनी महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मंदाकिनी महतो का निधन झारखंड आंदोलनकारियों की एक बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने झारखंड आंदोलन को आर्थिक रुप से जो सहयोग किया था जिसके कारण ही झारखंड अगल राज्य का सपना पूरा हो पाया. उल्लेखनीय है कि सोमवार को आस्तिक महतो की माता…
एक्सएलआरआई ने सफल फुलक्रम 2024 की मेजबानी की एक्सएलआरआई जमशेदपुर परामर्श उद्योग में परिवर्तनकारी विचारों का केंद्र बन गया, जिसमें फुलक्रम 2024 का सफल समापन हुआ, जिसका विषय था “कल के लिए परामर्श – तेजी से बदलती दुनिया में नवाचार, स्थिरता और लचीलापन को बढ़ावा देना”। एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) कौटिल्य कंसल्टिंग क्लब द्वारा आयोजित, फुलक्रम 2024 का समन्वय एक्सएलआरआई के छात्रों की एक समर्पित टीम द्वारा किया गया: दीप डिंडा, हिमांशी, मधुमेता राजकुमार, प्रीति रावत, रोहित शर्मा और श्रीदीप मिश्रा। यह कार्यक्रम परामर्श के क्षेत्र में अत्याधुनिक चर्चाओं और नेटवर्किंग के लिए एक प्रकाश स्तंभ के रूप में…
13 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 1913 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में दोनों डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना निष्पक्ष, स्वतंत्र, भयमुक्त, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन कार्य को लेकर जिला प्रशासन कृतसंकल्पित- जिला निर्वाचन पदाधिकारी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए एलबीएसएम कॉलेज से बहरागोड़ा, घाटशिला एवं पोटका तथा कॉपरेटिव कॉलेज से जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व व जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं । जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल…
भाजपा ने जितना पैसा अरबपति मित्रों को दिया, उससे अधिक ‘इंडिया’ महिलाओं, किसानों को देगा: राहुल गांधी नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने अपने ‘‘अरबपति मित्रों’’ को जितना पैसा दिया है, उससे अधिक पैसा ‘इंडिया’ गठबंधन महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को देगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस गठबंधन ने महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनकी सम्मान राशि बढ़ाकर 2,500 रुपये करने का फैसला किया है। राहुल गांधी ने झारखंड में 13 नवंबर का होने जा रहे पहले चरण के विधानसभा चुनाव से पहले यह बात दोहरायी है।…
