जमशेदपुर शहर में तेज रफ्तार का कहर,भाई बहन को लिया चपेट में, चालक फरार जमशेदपुर शहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत स्लैग रोड में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे भाई बहन को चपेट में ले लिया, जिसमें दोनो कार के बोनट में जा गिरे और इस दौरान कार दोनो बच्चों को कुछ दूर तक घसीटा रहा, इसी बीच राहगीरों द्वारा पीछा करता देख चालक कार रोककर मौके से फरार हो गया, जबकि उसमे सवार तीन युवक स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों का…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर:मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन मानगो स्वर्णरेखा नदी पर किया गया। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने सामूहिक गणगौर विर्सजन किया। गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज का प्रमुख त्योहारों लोक पर्व में से एक है। गणगौर पूजा हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को होती है। इस दिन कुंवारी कन्या और सुहागन महिलाएं व्रत रखती है। माता पार्वती और साथ भगवान शिव की पूजा करती है। गणगौर दो शब्दों से बना है गण का अर्थ भगवान शिव और गौर का अर्थ पार्वती से है। वास्तव में गणगौर पूजन मां पार्वती और भगवान शिव…
अनूपगढ़ में बोले राहुल गांधी, मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों के 16 लाख करोड़ का कर्ज किया माफ बीकानेर: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 सीटों पर चुनाव हो रहा है। बीकानेर सीट भी इनमें से एक है। यहां कांग्रेस ने गोविंद राम मेघवाल को चुनाव लड़ाया है। मेघवाल के समर्थन में ही गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा का अयोजन हुआ। यह सभा अनूपगढ़ में आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर आरोप लगाए। साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता…
राजस्थान :मोदी ने गिनाया ‘कांग्रेस का महापाप’, कहा इनका इतिहास ही नहीं इरादे भी खतरनाक करौली: राजस्थान के करौली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। लोकसभा चुनाव में करौली धौलपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में आयोजित इस सभा में जुटी भीड़ को देखते हुए पीएम मोदी ने 4 जून के नतीजों की बात कह दी। उन्हाेंने कहा कि करौली की सभा बता रही है कि 4 जून को 400 पार। अपने संबोधन में मोदी ने राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में तुष्टिकरण…
एमपी: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, रामनवमी पर रामलला अपने घर में बर्थडे मनाएगें लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने निकले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज खजुराहो लोकभा क्षेत्र के तहत आने वाले जिले कटनी के बरही पहुंचे. यहां पर उन्होने भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के पक्ष में एक सभा को संबोधित किया. इससे पहले वे मंडला आए थे, यहां पर भी उन्होने लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की. उन्होने कहा कि इस बार रामलला अपने घर में अपना बर्थडे मनाएगें. उन्होने कहा…
दुमका भारतीय जनता पार्टी दुमका लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अपनी दुमका लोकसभा सीट बचाने में जुट गई है।पिछले 2019 के चुनाव में बीजेपी के सुनील सोरेन शिबू सोरेन जेएमएम को हराकर सांसद बने लेकिन इस बार दुमका के राजनीति मैदान में बीजेपी ने जेएमएम से तोड़कर शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रबधू सीता सोरेन को दुमका लोकसभा प्रत्यासी बनाया है। सुनील सोरेन सांसद का नाम पहले बीजेपी की ओर से तय किया गया लेकिन बाद में बीजेपी केंद्रीय कोर कमिटी ने सीता सोरेन को दुमका लोकसभा से टिकट दे दिया।दुमका लोकसभा का चुनाव 1 जून अंतिम चरण में…
उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने होटल, रेस्टोरेंट, मॉल व कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ की बैठक, शहरी क्षेत्र में वोटिंग बढ़ाने के लिए दी विशेष जिम्मेदारी जन-जन तक मतदान का संदेश पहुंचाने में जन-जन का सहयोग जरूरी… श्री मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम संचालन को लेकर होटल, रेस्टोरेंट, मॉल व कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सभी व्यासायिक संस्थानों से अपने स्तर पर…
बीट द हीट अभियान के तहत लायंस क्लब भारत ने जरूरतमंदों के बीच बांटा ग्लूकोज जमशेदपुर 11 अप्रैल – लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह जी के निर्देशानुसार लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा बीट द हीट अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे राहगीरों, मजदूरों, सफाईकर्मियों एवं छोटे बच्चों को इस भीषण गर्मी में कुछ राहत दिलाने के उद्देश्य से निरंतर ठंडा पेय पदार्थ का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हमारे क्लब के द्वारा बारिडिह बस्ती में मजदूरों एवं खेल रहे बच्चों के बीच ठंडा ग्लूकोज का वितरण…
रांची समेत पूरे झारखंड में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरहुल महोत्सव में सीएम चंपई सोरेन भी शामिल हुए हैं। न्यू गार्डन सिरम टोली सरना समिति पहुंचे। जहां अखरा में पाहन ने उनका ढोल नगाड़े के साथ नृत्य करते हुए उनका स्वागत किया गया। सरहुल पर शोभायात्रा आज राजधानी में निकलेगी। यह शोभायात्रा रांची के विभिन्न हिस्सों के सरना स्थल से निकाली जाएगी जो मेन रोड के रास्ते सिरमटोली सरना स्थल तक जाएगी। शोभायात्रा दोपहर दो बजे के करीब निकाली जाएगी। इससे पहले सभी मौजा के सरना स्थल में पूजा-अर्चना हो रही…
उपायुक्त महोदया बोकारो के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद बल के सहयोग से, चांदो जंगल में पेटरवार थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी। विधिवत तलाशी के क्रम में ज़मीन के अंदर गाड़ कर रखे प्लास्टिक के ड्राम से अवैध जावा महुआ को घटनास्थल पर विनष्ट किया गया एवम् झाड़ियों में छिपाकर रखे महुआ शराब को ज़ब्त किया गया। छापामारी के क्रम में अभियुक्त जगन्नाथ सिंह पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापामारी दल में…
