Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेन्नई चिकित्सक पर हमला: गोवा आईएमए ने कहा कि ऐसी हिंसा को रोकने के लिए सख्त कानून जरूरी
    Headlines राष्ट्रीय

    चेन्नई चिकित्सक पर हमला: गोवा आईएमए ने कहा कि ऐसी हिंसा को रोकने के लिए सख्त कानून जरूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चेन्नई चिकित्सक पर हमला: गोवा आईएमए ने कहा कि ऐसी हिंसा को रोकने के लिए सख्त कानून जरूरी

    पणजी:  भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की गोवा शाखा ने चेन्नई के एक अस्पताल में एक मरीज के रिश्तेदार द्वारा एक कैंसर विशेषज्ञ पर किए गए हमले की निंदा की है और देश में चिकित्सकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए एक कठोर एवं निवारक कानून बनाने की मांग की है।

    चिकित्सा संघ ने कहा कि ऐसे मामलों की त्वरित सुनवाई की जरूरत है और दोषियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए।

     

     

    अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, चेन्नई के कलैगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बुधवार को डॉ. बालाजी जगन्नाथन (53) पर एक व्यक्ति ने कम से कम सात बार चाकू से हमला किया। हमला करने वाले व्यक्ति ने अपनी मां के उपचार को लेकर कथित तौर पर शिकायत की थी।

    उन्होंने बताया कि चिकित्सक का उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    घटना के बाद 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

     

     

     

    हमले की निंदा करते हुए आईएमए गोवा के अध्यक्ष डॉ. संदेश चोडनकर ने बुधवार को कहा, ‘‘चिकित्सा पेशेवरों पर हमला पूरे भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक नियमित और बार बार होने वाली घटना बन गया है, जो स्पष्ट रूप से इस महान पेशे के अस्तित्व को खतरे में डालने वाले हालात तथा सुरक्षा मुद्दों के हल में सरकार की विफलता को उजागर करता है।’’

    उन्होंने कहा कि अगस्त में कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के बाद सामुदायिक जागरूकता, सांकेतिक हड़ताल, रैलियां, कैंडल मार्च जैसे प्रदर्शन के बावजूद यह घटना घटी है।

     

     

     

    चोडनकर ने कहा कि आईएमए राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सकों के खिलाफ हिंसा के लिए एक मजबूत और कठोर केंद्रीय कानून की मांग कर रहा है, जिसमें ऐसे मामलों की तेजी से सुनवाई हो और दोषियों को असाधारण तथा अनुकरणीय सजा मिले।

    चेन्नई की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों द्वारा किया गया यह कृत्य इस समय रुकने वाला नहीं है, जो स्पष्ट रूप से व्यवस्था की विफलता को उजागर करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘आधुनिक भारत के निर्माता’ : कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
    Next Article लखाईडीह के ग्रामीणों ने अपने गांव में किया मतदान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी का जताया आभार

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.