Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 1913 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    13 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 1913 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    13 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 1913 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में दोनों डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना

    निष्पक्ष, स्वतंत्र, भयमुक्त, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन कार्य को लेकर जिला प्रशासन कृतसंकल्पित- जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए एलबीएसएम कॉलेज से बहरागोड़ा, घाटशिला एवं पोटका तथा कॉपरेटिव कॉलेज से जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व व जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं । जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल के पर्यवेक्षण में दोनों डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों के बीच ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट और अन्य सभी तरह के प्रपत्र देकर उन्हें निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की जिम्मेदारी सौंपकर बूथों के लिए रवाना किया गया ।

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग में तथा पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित माहौल में त्रुटिरहित निर्वाचन संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, आपसी समन्वय रखते हुए एक-दूसरे की सुरक्षा, आपात स्थिति में निर्णय लिये जाने, ससमय मतदान कराने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अपने वरीय को सूचित करें।

    मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

    विधानसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 13 नवंबर 2024 को सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ होगा। पूर्वी सिंहभूम जिला के छह विधानसभा क्षेत्रों में 1913 मतदान केन्द्र पर जिले के 18,73,589 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।

     

     

     

    डिस्पैच सेंटर में पोलिंग पार्टियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था

    जिला प्रशासन की ओर से डिस्पैच सेंटर में पोलिंग पार्टियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी। पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री या ईवीएम प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो इसके लिए उनके टेबल पर मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी प्रकार के सामाग्री पहुंचाया गया ।

     

     

    मतदान कराने को लेकर उत्साहित दिखे मतदान कर्मी

    मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने से पहले मतदान कर्मी खासे उत्साहित दिखे । उन्होने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनकर काफी खुशी हो रही है । हम सभी ने अपना मतदान कर दिया है, अब जिलावासियों से अपेक्षा है कि बड़ी संख्या में बूथ पर आएं और शत प्रतिशत मतदान करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने जितना पैसा अरबपति मित्रों को दिया, उससे अधिक ‘इंडिया’ महिलाओं, किसानों को देगा: राहुल गांधी
    Next Article एक्सएलआरआई ने सफल फुलक्रम 2024 की मेजबानी की

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.