झारखंड :अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर ड्रग्स सप्लायर पिंटू शाह को पुलिस ने किया गिरफ्तार,26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद झारखंड बिहार के ब्राउन शुगर ड्रग्स अंतरराज्यीय सप्लायर पिंटू शाह को गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस रातू रोड में ड्रग्स सप्लाई के क्रम में पिंटू साह पुलिस ने गिरफ्तार किया है . उसके पास से 26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है ,इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए कीमत पुलिस ने बताया हैं .ब्राउन शुगर का सप्लाई रांची के सुखदेव नगर , बीआईटी,हिंदपीढ़ी, अरगोड़ा मेंन रोड इलाका में सप्लाई करता था . ड्रग्स मामले में बिहार…
Author: Devanand Singh
झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा झारखंड के खूंटी जिला में हो रहे अफीम के खेती पर स्वतं संज्ञान संज्ञान लिया गया था और इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने राज्य के डीजीपी,गृह सचिव, डीजी सीआईडी के साथ-साथ नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी को प्रतिवादी बनाया है और मौखिक रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस प्रकार से नशे का व्यापार बढ़ता जा रहा है यह सभय समाज के लिए ठीक नहीं है इस मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 7 मई का समय निर्धारित किया गया है और राज्य सरकार एवं केंद्रीय एजेंसियों…
एनटीपीसी परियोजना परिसर अचानक लगी आग,आग लगने से मची अफरातफरी चतरा: जिले के टंडवा में संचालित एनटीपीसी परियोजना परिसर अचानक लगी आग,आग लगने से मची अफरातफरी। जानकारी के अनुसार परियोजना में कार्यरत बीएचएल कंपनी के स्टॉक यार्ड में रखे रबर सहित अन्य उपकरणों में लगी है आग। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एनटीपीसी के अधिकारी। फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग बुझाने का किया जा रहा है प्रयास। शॉट सर्किट से लगी है आग।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी, जानें दोपहर तक कहां कितना हुआ मतदान लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज आज शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर मतदान के पहले चरण के साथ हो गया। इनमें से 9 सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान पर हैं। इसमें दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी मतदाताओं के हाथ में है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। …
जमशेदपुर कोल्हान के तीनों जिलों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. पारा 42 डिग्री से पार जा चुका है. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को पारा डिग्री के आंकड़े को छू सकता है. इंसान तो अपने लिए सुरक्षित जगह तलाश कर ले रहा है, मगर जानवरों और पशु- पक्षियों के अशियानों पर आफत पर आन पड़ी है. जहां क्षेत्र में पड़ रहे प्रचंड गर्मी और लू की वजह से जंगलों में आग लग जा रही है और आग की वजह से जंगली जानवर और पशु- पक्षियों को पलायन करना पड़ रहा है. वन विभाग…
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र मे मतदान प्रतिशत कों बढ़ाने हेतु स्विप कोषांग के द्वारा एस.एन.टी.आई प्रेक्षागृह मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल मुख्य वक्ता के रूप मे मौजूद रहे. इस दौरान ऑडियो विसुअल के माध्यम से 18 वर्ष आयु वर्ग कों पूर्ण कर चुके छात्रों कों ऑडियो विसुअल प्रोजेक्शन के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि हम सभी कों एक जागरूक नागरिक बनना होगा, ओर मतदान के दिन ना केवल खुद मतदान करना बल्कि दुसरो कों…
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से सीख लेने की जरूरत : मंत्री बन्ना गुप्ता रामनवमी के विसर्जन के दिन मंत्री बन्ना गुप्ता शहर के विभिन्न अखाडा जुलूस में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्हें कई जगह पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया गया! इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है, प्रभु श्रीराम ने आदर्श जीवन हेतु कई सन्देश दिए है जो अनुकरणीय हैं, राम हमारे कण कण में है, हर जगह है, राम शास्तव हैं, राम नाम अनंत हैं!
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान, जमशेदपुर के द्वारा टेल्को में रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों की सेवा हेतु बृहद सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शीतल शरबत एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था संस्थान के द्वारा की गई थी। शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में टाटा मोटर्स के वरीय पदाधिकारी आर के सिंह, आशीष रंजन, राकेश कुमार, मनीष गुप्ता, अभिषेक कुमार, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह, सुभाष राय, मनोज सिंह टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीपतेंदु चक्रवर्ती, कांग्रेस…
प्रेम, त्याग, धैर्या, समर्पण और शौर्य का प्रतीक है रामनवमी – काले अपने अंदर के राम से साक्षात्कार करना ज़रूरी अमरप्रीत सिंह काले दर्जनों अखाड़ों में हुए शामिल , शिविरों का किया उद्घाटन। जमशेदपुर : शहर के विभिन्न अखाड़ों ने गुरुवार को भव्य व श्रद्धामय तरीक़े से रामनवमी झंडा जुलूस निकाला। झंडा विसर्जन जुलूस का भव्य नजारा देखने को पूरा शहर मनों उमड़ पड़ा हो , जुलूस में झांकी, पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन एवं खेल, भक्ति जागरण के साथ नृत्य आदि कई मनोरंजक और आकर्षक धार्मिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न अखाड़ों के करतबबाजों ने एक से बढ़कर…
अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन, 7 मई को होनी है वोटिंग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दायर करने के लिए अमित शाह गांधीनगर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। नामांकन दायर करने के बाद अमित शाह ने कहा, ‘मैंने गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया है और यह मेरे लिए गर्व की बात है कि इस सीट का प्रतिनिधित्व…
