Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऐसे खाद्य पदार्थ जो महिलाओं में एग क्वालिटी को इम्प्रूव करते हैं – डॉ चंचल शर्मा
    Breaking News झारखंड राष्ट्रीय

    ऐसे खाद्य पदार्थ जो महिलाओं में एग क्वालिटी को इम्प्रूव करते हैं – डॉ चंचल शर्मा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ऐसे खाद्य पदार्थ जो महिलाओं में एग क्वालिटी को इम्प्रूव करते हैं – डॉ चंचल शर्मा

    एक महिला का गर्भधारण करना कई कारकों पर निर्भर करता है जिसमे से एक महत्वपूर्ण कारक अंडे की गुणवत्ता या एग क्वालिटी भी है। महिला की प्रजनन क्षमता निर्धारित करने में इसकी अहम भूमिका होती है। लेकिन अंडे की गुणवत्ता कैसी है यह पता लगाना और उसे कैसे इम्प्रूव किया जा सकता है? इस सभी प्रश्नो का जवाब आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने इस आर्टिकल में दिया है।

    एग क्वालिटी अच्छे होने के संकेत क्या हैं?

    रेगुलर पीरियड्स का आना।
    हॉर्मोन्स के स्तर का बैलेंस्ड होना।
    पीरियड्स के दौरान सामान्य दर्द होना और रक्त का बहाव भी सामान्य होना।

    एग क्वालिटी ख़राब होने के लक्षण क्या हैं?

     

     

    सामान्यतः जब किसी महिला की उम्र बढ़ती है तो एग की क्वालिटी भी ख़राब होती जाती है इसलिए हम ऐसा कह सकते हैं की एग की क्वालिटी उम्र पर निर्भर करती है।
    गर्भधारण में मुश्किलों का सामना करना।
    पीरियड्स का रेगुलर ना होना।
    आपके शरीर में हॉर्मोन्स का संतुलित ना होना।

    कौन कौन से खाद्य पदार्थ अण्डों की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक होते हैं?

    फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि आयुर्वेदा के अनुसार आपके एग की क्वालिटी को प्राकृतिक तरीकों से बेहतर किया जा सकता है इसलिए ऐसी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर, नियमित व्यायाम करके, तनाव, नशीले पदार्थों और जंक फ़ूड से दूर रहकर अण्डों की गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं। यहाँ उन खाद्य पदार्थों की चर्चा करेंगे जिसको खाने से महिला की एग क्वालिटी बढ़ती है।

     

     

    बीन्स और दालें खाएं
    बीन्स और दलों में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, मैग्निसियम, आयरन तथा अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए इनका सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। यह आपके शरीर के अंदर कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

    बीज खाएं
    अलसी, तिल और कद्दू के बीज में सभी माइक्रो नुट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर के अंदर हॉर्मोन्स को संतुलित रखने का कार्य करता है।

    एवोकाडो
    एवोकाडो में हेल्थी फैट और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसका सेवन करने से आपके एग की क्वालिटी इम्प्रोव होती है।

    हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें
    हरी पत्तेदार फल सब्जियों में विटामिन सी, ए, बी, कैल्सियम और आयरन जैसे प्रमुख पोषक तत्व मौजूद होते हैं इसलिए इसका सेवन करने से आपके एग की क्वालिटी इम्प्रूव होती है।

     

     

    साबुत अनाज
    शरीर में एक निश्चित मात्रा में फाइबर का होना बहुत जरुरी है जिसका प्राकृतिक स्रोत साबुत अनाजों में पाया जाता है। यह आपके वजन को बढ़ने से रोकता है और रक्त शर्करा को सही रखता है। इस प्रकार अगर आप ध्यान दें तो साबुत अनाज के सेवन से फर्टिलिटी भी बढ़ती है।

    दालचीनी
    पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के लिए दालचीनी एक बहुत ही उपयोगी खाद्य पदार्थ है जिसे सुपरफूड भी कहा जा सकता है। दालचीनी के सेवन से आपके हॉर्मोन्स संतुलित होते हैं और पीरियड्स रेगुलर हो जाते हैं।

    ड्राई फ्रूट्स
    ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के माइक्रो नुट्रिएंट्स पाए जाते हैं जैसे- विटामिन, फाइबर, मैग्निसियम, सल्फेट्स आदि मौजूद होते हैं जो आपके एग की क्वालिटी को बढ़ाते हैं। इसमें काजू, बादाम, किसमिस, अखरोट, अंजीर आदि शामिल है।

    स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा कहती हैं कि अण्डों की गुणवत्ता को आयुर्वेदिक तरीके से सुधारा जा सकता है इसके लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में परिवर्तन करने की जरुरत होती है। अगर आप घरेलु तरीकों से अण्डों की गुणवत्ता में सुधार लाना चाहते हैं तो नियमित व्यायाम करना चाहिए। इसके साथ ही आपको तनाव से दूर रहना और बाहर के अनहेल्दी खाने से परहेज करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस अकादमी में हुई संदिग्ध मृत्यु, किसी को सजा नहीं, कब मिलेगा आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’ को न्याय?
    Next Article खनिजों का अवैध परिवहन करते दो वाहन जप्त

    Related Posts

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 10, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस एक क्लिक में जाने देश दुनिया की खबर

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJuly 10, 2026

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस एक क्लिक में जाने देश दुनिया की खबर

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJuly 10, 2026

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.