Author: Devanand Singh

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल, तेजस्वी समेत ‘इंडिया’ के शीर्ष नेता हो सकते हैं शामिल रांची:  कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी सोमवार को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी। हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार वापसी करते हुए 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली, जबकि…

Read More

उत्पाद विभाग ने तलाशी अभियान में भारी मात्रा में स्पिरिट किया बरामद चास मुफस्सिल थाना अंतर्गत तेलमच्चो टोल प्लाजा के समीप की कार्रवाई उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद बल ने चास मुफस्सिल थाना अंतर्गत तेलमच्चो टोल प्लाजा के पास गश्ती के दौरान सोमवार सुबह 3:30 बजे के आसपास एक नीले रंग के इंट्रा पिकअप JH-09-BH-2016 की तलाशी लेने पर उस पर सब्ज़ी के कैरेट के नीचे 41 नीले रंग के जरकीन में अवैध सुशव (स्पिरिट) बरामद किया। संलिप्त अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज…

Read More

कोर्ट फी एवं नन जुडिशल स्टांप पेपर उपलब्ध करवाएं प्रशासन : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जिला उपायुक्त से आग्रह किया है कि सरकारी कोर्ट फीस का स्टांप वेंडरों को उपलब्ध करवाने की पहल व्यक्तिगत स्तर पर करें। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार केवल ₹1 का स्टांप उपलब्ध है, जहां सरकारी कार्य में ₹5, ₹15, ₹20, ₹50 एवं ₹100 की जरूरत है वहां एक रुपए का स्टांप ही बड़ी मात्रा में आवेदन पत्र में लगाना पड़ रहा है। कोर्ट फी की कमी के कारण ना तो वकालतनामा दाखिल…

Read More

संसद में शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन अदाणी मुद्दे पर विपक्ष का भारी हंगामा, नहीं चले दोनों सदन नयी दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी अभियोजकों के रिश्वतखोरी के आरोपों तथा उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मुद्दे को उठाने का प्रयास करते हुए हंगामा किया, जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही एक-एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों ही सदनों में शून्यकाल एवं प्रश्नकाल नहीं हो…

Read More

आनंद मार्ग पटमदा में लगभग 100 दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से पटमदा,रंगाटांड़ फुटबॉल मैदान में पटमदा ब्लॉक के लगभग 100 दिव्यांगों एवं उनके परिवार के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। रंगाटांड़ स्कूल प्रांगण में एक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन भी किया गया , जिसमें लगभग 100 लोगों के आंखों का जांच हुआ 35 लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित हुए जिनका निशुल्क ऑपरेशन 27 नवंबर को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा एवं लैंस प्रत्यारोपण भी किया जाएगा।

Read More

चाईबासा के झींकपानी से आ रही हाइवा , चालक सहित पखनाडीह पुल में गिर गया सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग सोमवार को चाईबासा के झींकपानी से आ रहा एक हाइवा चालक हाइवा सहित पखनाडीह पुल के गिर गया. हालांकि गेट का शीशा तोड़कर वह पानी से बाहर निकला और अपनी जान बचाई. इस घटना में चालक को हल्की चोटें आई है. चालक ने बताया कि अचानक आंख लग गई जैसे ही पुल की रेलिंग के पास पहुंचा तभी साइड काटने का प्रयास किया लेकिन हाइवा अनियंत्रित होकर पुल के 30 फीट नीचे पानी…

Read More

चाईबासा : बीती रात नक्सलियों ने दो व्यक्तियों की हत्या चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति उग्रवाद प्रभावित गुदड़ी प्रखंड के गीरू गांव में बीती रात नक्सलियों द्वारा दो व्यक्तियों की हत्या का मामला सामने आया है। दो लोगों के अपहरण किए जाने की भी खबर है। बताया जाता है कि मृतक में एक का नाम रवि पान है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दो व्यक्ति की हत्या किए जाने की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम को घटनास्थल की ओर भेजा गया है। नेटवर्किंग नहीं होने के कारण अभी तक टीम…

Read More

आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 7 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से लगभग 35 लोगों का आंखों का जांच हुआ 7 मोतियाबिंद चिन्हित हुए। जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था,रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया। 28 नवंबर बृहस्पतिवार को आनंद…

Read More

रामगढ़ फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को लूटने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार रामगढ़ में सक्रिय था कुख्यात अपराधी महेंद्र ठाकुर।। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी।। -रामगढ़ पुलिस को मिली है बड़ी सफलता, रामगढ़ में विभिन्न प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों को लूटने वाला शातिर अपराधी पुलिस के हत्या चढ़ा, गिरफ्तार हुए अपराधी के पास से पुलिस ने लोडेड हथियार भी किया बरामद, पूरे मामले को लेकर एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है जानकारी, एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी को सूचना मिल मिल रही थी कि रामगढ़ थाना से करीब 3 किलोमीटर की दूरी…

Read More

संभल हिंसा में मरने वालों की संख्या चार हुई; जिले में 30 नवंबर तक ‘बाहरी’ लोगों के प्रवेश पर रोक संभल: उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद में रविवार को सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी. ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि रविवार को हुई हिंसा में घायल होने के बाद मुरादाबाद में भर्ती कराये गये एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। उन्होंने…

Read More