Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल, तेजस्वी समेत ‘इंडिया’ के शीर्ष नेता हो सकते हैं शामिल
    Headlines झारखंड रांची राजनीति

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल, तेजस्वी समेत ‘इंडिया’ के शीर्ष नेता हो सकते हैं शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल, तेजस्वी समेत ‘इंडिया’ के शीर्ष नेता हो सकते हैं शामिल

    रांची:  कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी सोमवार को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दी।

    हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार वापसी करते हुए 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीटें ही मिल सकीं।

     

     

    सोरेन ने बरहैट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया है।

    कांग्रेस नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ‘इंडिया’ के सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और राजद नेता तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है।”

    जहां तक ​​मंत्री पद की बात है, पूरी संभावना है कि हर चार सीट जीतने पर एक मंत्री पद की प्रारंभिक योजना के अनुसार, कांग्रेस से चार मंत्री हो सकते हैं।

    झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं, जो पार्टी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस को 16 सीटें मिलीं, राजद को चार और भाकपा (माले) को दो सीटें मिलीं। समझौते के अनुसार, राजद को एक मंत्री पद मिल सकता है।

    इस बीच, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

     

     

     

    सोरेन ने रविवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले राज्य में ‘इंडिया’ के नेताओं ने सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना था।

    सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 28 नवंबर को शपथ ग्रहण होने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

    गंगवार से मुलाकात के बाद सोरेन ने संवाददाताओं को बताया था, “मैं राज्यपाल से मिला। हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया और गठबंधन सहयोगियों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा। उन्होंने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा।”

    सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिसे 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके बनाया गया था। वे चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 सीटों का है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्पाद विभाग ने तलाशी अभियान में भारी मात्रा में स्पिरिट किया बरामद
    Next Article गिरिडीह में रिटायर्ड कर्मी और वकील के घर पांच लाख की हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुआ रिकॉर्ड, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.