Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोर्ट फी एवं नन जुडिशल स्टांप पेपर उपलब्ध करवाएं प्रशासन : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोर्ट फी एवं नन जुडिशल स्टांप पेपर उपलब्ध करवाएं प्रशासन : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोर्ट फी एवं नन जुडिशल स्टांप पेपर उपलब्ध करवाएं प्रशासन : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू
    जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जिला उपायुक्त से आग्रह किया है कि सरकारी कोर्ट फीस का स्टांप वेंडरों को उपलब्ध करवाने की पहल व्यक्तिगत स्तर पर करें।
    सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार केवल ₹1 का स्टांप उपलब्ध है, जहां सरकारी कार्य में ₹5, ₹15, ₹20, ₹50 एवं ₹100 की जरूरत है वहां एक रुपए का स्टांप ही बड़ी मात्रा में आवेदन पत्र में लगाना पड़ रहा है।

     

    कोर्ट फी की कमी के कारण ना तो वकालतनामा दाखिल हो रहा है ना ही जमानत बंध पत्र, याचिका आवेदन दाखिल किया जा सकता है।
    कोर्ट के दस्तावेज सच्ची प्रतिलिपि की नकल लेने के लिए भी कोर्ट फी की जरूरत पड़ती है और वह कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
    इसकी कमी के कारण न्यायालय के काम में देरी हो रही है वहीं पक्षकारों को काम नहीं होने से वापस घरों को लौटना पड़ रहा है।
    इस कारण लोगों में और वकीलों में आक्रोश है और उनके निशाने में जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार है।

     

    राज्य से बाहर से भी लोग आकर न्यायालय में अपना कामकाज करवाते हैं उनके समक्ष झारखंड की गलत तस्वीर पेश हो रही है।
    सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार पिछले डेढ़ दो महीने से यह स्थिति बनी हुई है और चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने का हवाला देकर सम्बन्धित सरकारी विभाग कन्नी काटते रहे हैं।

     

    वकील सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वेंडर को ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन नन जुडिशल स्टांप पेपर भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। नेटवर्क में कमी होने के कारण कई बार नन जुडिशल स्टांप पेपर नहीं निकल पाता है।
    इधर सुधीर कुमार पप्पू ने बार एसोसिएशन के पदधारियों से भी इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद में शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन अदाणी मुद्दे पर विपक्ष का भारी हंगामा, नहीं चले दोनों सदन
    Next Article उत्पाद विभाग ने तलाशी अभियान में भारी मात्रा में स्पिरिट किया बरामद

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.