जमशेदपुर के सोनारी वेस्ट दी रोड में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यहां मंच से विद्युत दा ने अपने दस साल की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धालभूमगढ़ में उच्च स्तरीय एयरपोर्ट बनेगा. उनके प्रयास से सारी बाधाएं दूर कर ली गई हैं. उन्होंने क्षत्रिय समाज ख़ासकर वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि देश में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जाने वाला है. क्षत्रिय समाज ने उम्मीदवार विद्युत…
Author: Devanand Singh
मानगो: गैस सिलेंडर लीकेज के कारण फटा सिलेंडर, दो होटलों में बड़ा नुकसान जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत उलीडीह टैंक रोड में देर रात करीब 3 बजे के आसपास दो होटलों आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि होटल में रखे गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है. घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गयी, जहां डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची. इस दौरान जय गुरु भोजनालय और जय तारा होटल जलकर खाक हो गयी. जय गुरु भोजनालय के मालिक शिबू पाल ने बताया कि होटल में आग लगने की…
झारखंड के अधिवक्ता और उनके परिजन लोकसभा चुनाव में मतदान में पूरी तत्परता से भाग ले: राजेश शुक्ल झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के सभी अधिवक्ताओं और उनके परिजनों से लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में सभी क्षेत्रों में मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है। श्री शुक्ल से आज जमशेदपुर के अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल भी उनसे उनके निवास पर मिला और अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। शिष्टमंडल का नेतृत्व लायर्स डिफेंस के अध्यक्ष श्री परमजीत श्रीवास्तव ने…
नॉमिनेशन से पहले सीता सोरेन पहुंची गुरुजी आवास, बंसत सोरेन से की मुलाकात दुमका: भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आज अचानक दुमका के खिजुरिया गांव स्थित शिबू सोरेन के आवास पहुंची. यहां उनकी मुलाकात झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन से हुई. हालांकि सीता सोरेन ने इसे ज्यादा तूल नहीं दिया बल्कि यह कहा कि यह मेरा घर है, मैंने बनवाया है. इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 10 मई को वह नॉमिनेशन करेंगी. इस मौके पर भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद होंगे. गुरुजी आवास में दी जानकारी भारतीय जनता पार्टी से दुमका…
बीते दिन जमशेदपुर के बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान के सामने मोनू सिंह नामक युवक पर गोली चलाने के मामले में कुख्यात अपराधी कन्हैया सिंह गिरफ्तार, जमीन विवाद को लेकर चलाई गई थी गोली, कन्हैया सिंह के कहने पर तीन शूटर ने मोनू सिंह के घर पर जाकर उसके ऊपर चलाई थी गोली, गोली मोनू सिंह के हाथ और पेट में लगी थी मोनू सिंह के अलावा पड़ोस में रह रही एक महिला भी घायल हुई थी साथ ही मोनू सिंह के घर पर काम कर रहा एक राजमिस्त्री भी गोली लगने से घायल हुआ था. जमशेदपुर के बागबेड़ा…
इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर से लोकसभा उम्मीदवार समीर मोहंती के समर्थन में जनसंपर्क अभियान कांग्रेस जनों द्वारा टेल्को खड़ंगा झाड़ बाजार में इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर से लोकसभा के उम्मीदवार समीर मोहंती के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया और कांग्रेस का गारंटी कार्ड ( न्याय पत्र ) जनता के बीच में वितरित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र के बारे में दुकानदार भाइयों को और आम जनों को बताया गया और कांग्रेस पार्टी के गारंटी कार्ड को जन-जन तक पहुंचाया गया, इसमें इस बात की गारंटी दी गई है कि है कि…
जमशेदपुर के बारीडीह जेपीएस स्कूल के समीप पूर्व विवाद को लेकर छात्रों के दो पक्षों में हुई झड़प में 2 छात्र घायल घायल छात्र सौरव राव के अनुसार वे और निशांत कुमार जीपीएस स्कूल के पास आउट छात्र हैं और न्यू बारीडीह के रहने वाले है एक सप्ताह पूर्व दोनोंस्कूल के समीप से गुजर रहे थे तभी स्कूल के जूनियर छात्र गौरव कर्मकार लड़कियों के सामने खड़े होकर दोनों के बाइक पर लात मार दी जिसे लेकर विवाद हुआ था उसी विवाद को लेकर गुरुवार को जीपीएस स्कूल के समीप गौरव कर्मकार, प्रीतम, ऋषि पांडे प्रतीक और…
जमशेदपुर जमशेदपुर मे गुरुवार कों शहरवासियों कों उमस भरी गर्मी से राहत मिली, जहाँ शाम तक़रीबन चार बजे झमाझम बारिश हुई, आसमान मे इतने काले बादल थे की दिन मे ही स्ट्रीट लाइट जल उठे, झमाझम बारिश ने शहर के मौसम कों खुशनुमा बना दिया, इससे लोगों कों उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली
दुमका चुनावी दौरा में जा रहे बाबूलाल मरांडी का हेलीकाप्टर जमशेदपुर में किया गया इमरजेंसी लैंडिंग, बाल- बाल बचे बाबूलाल मरांडी जमशेदपुर। मौसम खराब के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग सोनारी एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुई।मरांडी खरसावां में जनसभा कर दुमका जा रहे थे, तभी मौसम खराब होने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को सोनारी में उतरना पड़ा। उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की सूचना पाकर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, धनबाद के प्रभारी अभय सिंह, हरेंद्र पांडे, बलवीर मंडल, अमर सिंह, अभय चौबे सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पहुंचे।…
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया में झारखंड भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार मानुषमुड़िया शक्तिकेंद्र की बैठक हुई। जिसमे मुख्य रूप से जमशेदपुर लोकसभा के भाजपा बहरागोड़ा विधानसभा संयोजक बाप्तू साव शामिल हुए। बाप्तु साव ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सह सांसद विद्युत वरण महतो को तीसरी बार सांसद बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं। इस बार बहरागोड़ा विधानसभा से भाजपा को रिकार्ड मतों से जीत कराने का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्ताओं के जिम्मे है हम एकजुट होकर उस लक्ष्य को पूरा करेंगे। पार्टी द्वारा हर पंचायत में पथ सभा का आयोजन…
