बिहार: भोजपुरी गायक पवन सिंह के पास है 16.75 करोड़ रुपये की संपत्ति पटना: बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी गायक एवं कलाकार पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के समक्ष उनके द्वारा दाखिल किये गये एक हलफनामे से मिली है। पवन सिंह ने इससे पहले पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने गृह राज्य बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र…
Author: Devanand Singh
अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज आफ नर्सिंग में 11 मई शनिवार को एक कांफ्रेंस का आयोजन। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज आफ नर्सिंग में 11 मई शनिवार को एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है जिसका विषय है ” क्वालिटी एश्योरेंस एंड स्टैंडर्ड इन नर्सिंग प्रैक्टिस । ” इस कांफ्रेंस में “की नोट स्पीकर” के रूप में प्रोफेसर देवस्मिता त्रिपाठी, एन पी एम स्कूल एंड काॅलेज ऑफ नर्सिंग क्योंझर, उड़ीसा से आमंत्रित है। प्रोफेसर संतोषिनी जेना ( सद्गुरु काॅलेज ऑफ नर्सिंग उड़ीसा ) भी अतिथि वक्ता के रूप में रहेगी। कोल्हान विश्वविद्यालय…
औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों के बीच केकेसी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने इंडिया प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में किया जनसंपर्क गम्हरिया। झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने गुरुवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों के बीच इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 4 जून को इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने उपस्थित कामगारों को इंडिया गठबंधन सरकार के गठन के बाद होने वाले लाभ जैसे- गृहलक्ष्मी योजना जिसके तहत महिलाओं को 1 लाख रूपये सलाना, युवाओं को पहली…
अनियंत्रित मालवाहक ऑटो ट्रैक्टर से टकराया, चालक व खलासी घायल आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया वीको मोड़ के समीप एक मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसा, जिससे ऑटो चालक और खलासी घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को दूसरे टेम्पो से एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल ऑटो चालक की पहचान चंदन पांडे के रुप में हुई है जबकि खलासी की पहचान नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर वीको मोड़ के समीप टर्न ले…
सुप्रीम कोर्ट ने CM केजरीवाल को दी बड़ी राहत, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब खत्म हो चुकी दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी। 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह आज जेल से बाहर आ सकते हैं और उन्हें 2 जून तक जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर…
25 मई को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद , जेनरल ऑब्जर्वर एवं पुलिस ऑब्जर्वर के द्वारा को-ऑपरेटिव कालेज मे बने डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र का किया निरिक्षण जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र मे आगामी 25 मई को मतदान होना है इसको लेकर जिला प्रशाशन पूरी तरह मुस्तैद है, शुक्रवार कों चुनाव जेनरल ऑब्जर्वर एवं पुलिस ऑब्जर्वर के द्वारा को ऑपरेटिव कालेज मे बने डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र का निरिक्षण किया गया, इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे, इस दौरान पुरे सेंटर का भौतिक…
झामुमो नीत गठबंधन भ्रष्टाचार में डूबा है और लोगों का शोषण कर रहा है: राजनाथ दुमका: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड में झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर ‘‘गले तक भ्रष्टाचार में डूबे’’ होने और लोगों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ इस गठबंधन को लोगों पर अत्याचार करने के लिए दंडित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को एक समृद्ध देश बनाने के लिए अथक प्रयास किया है और ‘‘25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर करिश्माई काम…
धतकीडीह : दुर्गा प्रसाद शर्मा अपने खानदानी जमीन कों बचाने हेतु धरने पर बैठे,न्याय की लगाई गुहार जमशेदपुर के धतकीडीह इलाके के निवासी दुर्गा प्रसाद शर्मा अपने खानदानी जमीन कों बचाने हेतु शुक्रवार कों धरने पर बैठ गए, इनके जमीन कों क्षेत्र के दबंगो द्वारा कब्ज़ा कर उसमे निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि जमीन का मामला न्यायलय मे लंबित है, जमीन के मालिक दुर्गा प्रसाद शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ न्याय की गुहार कों लेकर जमीन के सामने ही धरना दिया, उन्होंने कहा की यह जमीन उनके पुरखों की थी और वर्तमान समय मे उक्त जमीन…
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले पीएम मोदी- ‘हिंदू आस्था को मिटाने का षड्यंत्र रच रही कांग्रेस ‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी रैली के दौरान कहा कि जनजातीय समुदाय की सेवा करना मेरे लिए अपने परिवार की सेवा करने जैसा है। कांग्रेस ने आदिवासियों के कल्याण की चिंता कभी नहीं की। कांग्रेस आरक्षण और संविधान के संबंध में झूठ फैला रही है, धर्म आधारित आरक्षण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने सभी मुसलमानों को ओबीसी श्रेणी में रातों रात शामिल कर उन्हें आरक्षण दिया। आपका कोटा छीनकर मुसलमानों…
जमशेदपुर:चामी मुर्मू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद्मश्री सम्मान से किया सम्मानित वीओ 1….राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में समाज सेविका चामी मुर्मू को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। पद्मश्री से सम्मानित होने पर चामी मुर्मू ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड की रहने वाली चामी मुर्मू ने लाखों पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाई…
