दुमका :लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने किया नामांकन दुमकाः भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दिया. सीता सोरेन के नामांकन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. साथ ही सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी उपस्थित थीं
Author: Devanand Singh
चार धाम यात्रा: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी देवभूमि देहरादूनः केदारनाथ धाम के श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे हुए हैं. कपाट खुलने के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हुए हैं. धाम में यात्रियों के लिए आस्था पथ बनाया गया है. वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज देश विदेश श्रद्धालु के खोले जाएंगे. तय मुहूर्त के मुताबिक विधि-विधान और धार्मिक परंपरा के मुताबिक केदारनाथ रावल भीमाशंकर…
राष्ट्रपति ने वैजयंती माला-चिरंजीवी को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दक्षिण भारत के मेगास्टार चिरंजीवी व अनुभवी अभिनेत्री वैजयंती माला को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया. दरबार हाल में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही सम्मानित किया गया है, पूरा हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गंूज उठा. कार्यक्रम में चिरंजीवी का समर्थन करने के लिए उनकी पत्नी सुरेखा, बेटे व अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला मौजूद थीं. इसके अलावा अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला को उनके परिवार…
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएगी हीरामंडी की अभिनेत्रियां संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियों मुख्य भूमिकाओं में है।इन दिनों तमाम अभिनेत्रियों सीरीज के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। अब हीरामंडी की टोली कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएगी।शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर द ग्रेट इंडियन…
एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, बर्खास्त कर्मचारी होंगे वापिस नई दिल्ली. एअर इंडिया एक्सप्रेस में काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई। चीफ लेबर कमिश्नर ने टर्मिनेट किए गए कर्मचारियों को वापिस लेने का फैसला किया है। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस में काम करने वाले 300 से ज्यादा कर्मचारी बुधवार से ही काम पर नहीं आ रहे थे। इन सभी कर्मचारियों ने एक साथ पहले सिक लीव अप्लाई की और अपना मोबाइल फोन ऑफ कर लिया। इस वजह से बुधवार के साथ ही बृहस्पतिवार को भी विमानों के संचालन…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश का 5-0 से किया क्लीन स्वीप सिलहट: ऋचा घोष की नाबाद 28 रन की तेजतर्रार पारी के बाद राधा यादव (3/24) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने गुरुवार को सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ पांचवें और अंतिम महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 21 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया। बांग्लादेश ने 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव के शीर्ष क्रम को झकझोरने से उसकी टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 136 रन…
अफजाल के खिलाफ कर्ज लेकर चुनाव लड़ेंगे कुबेरनाथ, 5वीं बार भरा नामांकन गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ऑटो चालक कुबेर राम अपनी पत्नी के साथ ई-रिक्शा चलाते हुए नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने नामांकन पत्र भर कर जमा किया। कुबेर राम अब तक 5 चुनाव लड़ चुके हैं, जिनमें तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव शामिल हैं। कुबेर राम बताते हैं कि वह गाजीपुर के लोगों की गरीबी और विकास के मुद्दे पर वह चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उन्हें जनता राज पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कुबेर ने…
सरायकेला :कोयला लदे मालगाड़ी के एक बोगी में अचानक लगी आग दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के समीप कोयला लदे मालगाड़ी के एक बोगी में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई, जिसके बाद रेलवे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही रेल पुलिस और झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग सुलग ही रहा था कि रेलवे के कर्मियो की नजर बोगी से निकलते धुएं पर पड़ी जिसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आयी. सबसे पहले ओवरहेड हाई टेंशन…
जमशेदपुर के सोनारी वेस्ट दी रोड में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यहां मंच से विद्युत दा ने अपने दस साल की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धालभूमगढ़ में उच्च स्तरीय एयरपोर्ट बनेगा. उनके प्रयास से सारी बाधाएं दूर कर ली गई हैं. उन्होंने क्षत्रिय समाज ख़ासकर वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि देश में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जाने वाला है. क्षत्रिय समाज ने उम्मीदवार विद्युत…
मानगो: गैस सिलेंडर लीकेज के कारण फटा सिलेंडर, दो होटलों में बड़ा नुकसान जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत उलीडीह टैंक रोड में देर रात करीब 3 बजे के आसपास दो होटलों आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि होटल में रखे गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है. घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गयी, जहां डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची. इस दौरान जय गुरु भोजनालय और जय तारा होटल जलकर खाक हो गयी. जय गुरु भोजनालय के मालिक शिबू पाल ने बताया कि होटल में आग लगने की…
