Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दूसरे टी20 में अफ्रीका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, रीज़ा हेंड्रिक्स का शतक
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    दूसरे टी20 में अफ्रीका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, रीज़ा हेंड्रिक्स का शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दूसरे टी20 में अफ्रीका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, रीज़ा हेंड्रिक्स का शतक
    सेंचूरियन. पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. रीजा हेंड्रिक्स ने शानदार शतकीय पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच बने. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अब तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला पाकिस्तान के लिए सम्मान बचाने का मौका होगा.

     

     

    पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कप्तान बाबर आजम के 31 रन बनाकर आउट हो गए। साइम अय्यूब ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. साइम ने 57 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इरफान खान नियाजी ने 16 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेली. पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 206 रन बनाए और 5 विकेट खोए. दक्षिण अफ्रीका के लिए दयान गालियम ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि ओटनील बार्टमैन ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए.

     

     

    207 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी धमाकेदार रही. सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच को एकतरफा बना दिया. उन्होंने सिर्फ 63 गेंदों में 117 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 5 छक्के शामिल थे. रीजा को रासी वैन डर डुसेन का बेहतरीन साथ मिला,

     

     

    जिन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए मैच को दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में कर दिया. दक्षिण अफ्रीका ने 19.3 ओवर में 210 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए जहांदाद खान ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला: 456 सहायक अवर निरीक्षकों के कार्यस्थल में बदलाव
    Next Article किसानों के मार्च से पहले अंबाला के 12 गांवों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.