जमशेदपुर : पत्रकार राकेश रंजन की पत्नी कुमारी छाया का निधन बिहार में समकालीन तापमान झारखंड में राष्ट्रीय नवीन मेल और जमशेदपुर में हिंदुस्तान, दैनिक जागरण और प्रभात खबर तथा न्यूजविंग पोर्टल में काम कर चुके पत्रकार राकेश रंजन की पत्नी कुमारी छाया का कल रात निधन हो गया. वे लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थीं. कुमारी छाया ने कैंसर से लड़ते हुए चार किताबें लिखीं जिन पर एक कैंसर पर थी. उनका एक बेटा है, जो इंजीनियर है. ईश्वर राकेश रंजन और उनके पुत्र को शक्ति और संबल प्रदान करें. दिवंगत आत्मा को…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर नाई संघ ने लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक, किसको वोट दिया जाये, इस पर हुई चर्चा अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ ने लोकसभा चुनाव तथा राष्ट्र में वर्तमान स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के एग्रिको स्थित जिला पदाधिकारी के आवास पे प्रदेश पदाधिकारी तथा इकाई अध्यक्ष और महामंत्री के साथ एक बैठक आयोजित की. इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को नजर रखते हुए एवं राष्ट्रहित में किसको वोट दिया जाए, इस पर खुली चर्चा की गई. सभी ने अपने-अपने मन की बात रखी. संघ के जिला महासचिव अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि नाई का इतिहास गौरवमयी…
अधिवक्ता जगमोहन शर्मा के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर के अधिवक्ता जगमोहन शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश मे कहा है की स्वर्गीय शर्मा ने जरुरतमंदो को न्याय दिलाने के लिए बराबर कार्य किया। उनके असामयिक निधन ने जमशेदपुर ने एक कुशल अधिवक्ता खो दिया है। अधिवक्ता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।जिसकी पूर्ति संभव नही है। श्री शुक्ल ने उनके सोनारी आवास पर जाकर परिजनो से भेट की…
बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी में हुई अगलगी की घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को उद्यमी संगठन इसरो के प्रतिनिधि कंपनी पहुंचकर इसका जायजा लिया गम्हरिया:बीते बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी में हुई अगलगी की घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को उद्यमी संगठन इसरो के प्रतिनिधि कंपनी पहुंचकर इसका जायजा लिया। इस दौरान वे कंपनी के निदेशक संजीव कुंडू से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने आगलगी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि छोटे छोटे उद्यमियों के…
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में झारखंड कॉलोनी डिमना बस्ती और जवाहर नगर मुस्लिम बस्ती में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर “कांग्रेस पार्टी का गारंटी पत्र” लोगों के बीच वितरण किया गया। और साथ के साथ कांग्रेस कमेटी के द्वारा इंडिया गठबंधन दल के नेता प्रत्याशी श्री समीर मेहंती को भारी संख्या में वोट देकर उन्हें जिताने के लिए कहा। जनसंपर्क अभियान…
पूरा देश कह रहा भाजपा-राजग का तीसरा कार्यकाल और दमदार होगा : नरेन्द्र मोदी प्रतापगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि पूरा देश कह रहा है कि इस सरकार (भाजपा -राजग) का तीसरा कार्यकाल और दमदार होगा। प्रधानमंत्री ने यहां राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ” ‘इंडी’ गठबंधन वाले देश से भाजपा-राजग की स्थिर सरकार हटाना चाहते हैं और इनके…
गर्मी के प्रकोप को देखते हुए संभव संस्था ने आम लोगों के लिए लगाया प्याऊ जमशेदपुर 16 मई – संभव संस्था के द्वारा साकची शिव चंन्द्रा क्लिनिक के पास दो घड़ों के साथ प्याऊ लगाया गया। संभव की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है। राहगीरों को शीतल व शुद्ध जल पिलाकर हम उन्हें डायरिया व डीहाइट्रेशन जैसी समस्या से बचा सकते हैं। इसलिए आज हमारी संभव संस्था ने साकची शिव चंन्द्रा क्लिनिक के पास दो घडों के साथ प्याऊ लगाया। ताकि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को…
टाटा स्टील यूआईएसएल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर लोगो को जागरूक किया जमशेदपुर, 16 मई 2024 – टाटा स्टील यूआईएसएल ने “सुरक्षित कल के लिए हमारी जिम्मेदारी” विषय के तहत राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया । इस अवसर पर, टाटा स्टील यूआईएसएल ने धतकीडीह सामुदायिक केंद्र में दोपहर 3 से 5 बजे तक दो घंटे का जागरूकता सत्र आयोजित किया । कार्यक्रम में जिला मलेरिया कार्यालय के प्रभारी डॉ. ए.के. मित्रा, एकीकृत रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. असद एवं वरीय परामर्शदाता एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार दिवाकर सहित अन्य उपस्थित थे । टाटा स्टील यूआईएसएल कीटविज्ञानी ने…
सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने सांसद का विरोध किया। जमशेदपुर के सांसद विधुत वरन महतो के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,ग्रामीणों ने रैली निकाल कर विरोध जताया। .बताया जा रहा है की झारखण्ड- उड़ीसा रसून चोपा NH-220 मुख्य मार्ग पिछले 8 सालो से ख़राब और जर्जर है, सांसद विधुत वरण महतो को स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार लिखित और मौखिक रूप मे शिकायत भी किया था, लेकिन सांसद ने ग्रामीणों को आस्वाशन देने के बाद भी आज तक खराब सड़क बना नहीं, स्थानीय लोगो और वाहन चालकों को काफ़ी दिक्क़त का सामना करना पड़ता है।…
जेएनएसी और टीएसयुआईएल संयुक्त अभियान चलाकर जमशेदपुर के बड़े-छोटे नालों की शीघ्र सफ़ाई करा दें: सरयू राय विधायक सरयू राय ने कहा कि11 से 13 जून के बीच झारखंड में मानसून प्रवेश कर सकता है . टाटा स्टील के वीपी सीएस के साथ क़रीब दो माह पहले हुई वार्ता में मैंने उनसे निवेदन किया था और वे सहमत भी हुए थे कि जमशेदपुर के बड़े नालों की उडाही मानसून के पहले कर दी जाएगी. इसी तरह की बात मैंने जेएनएसी के अधिकारियों से भी कहते रहता हूँ. जेएनएसी और टीएसयुआईएल से आग्रह है कि वे संयुक्त अभियान…
