बाबासाहब आंबेडकर नहीं होते तो नेहरूजी एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते: मोदी मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बाबासाहब भीमराव आंबेडकर नहीं होते तो पंडित जवाहरलाल नेहरू अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को आरक्षण नहीं मिलने देते। प्रधानमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति और सनातन विरोधी सोच के साथ खड़ा है और चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही इन सभी को बड़ा झटका लगेगा। बिहार के पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली…
Author: Devanand Singh
‘इंडी’ गठबंधन लोगों को जाति, धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है: योगी आदित्यनाथ बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन पर आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार साकेत मिश्र और गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के पक्ष में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि…
रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में एनआईए ने कई राज्यों में की छापेमारी नयी दिल्ली: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के मामले की जांच के संबंध में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने कई राज्यों में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए विस्फोट में कई ग्राहक और कर्मचारी घायल हो गए थे। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ज्यादा जानकारी साझा किए बिना बताया, ”काई राज्यों के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।” एनआईए को तीन मार्च…
चुनाव के हर चरण के बाद जीत के और निकट बढ़ रहा है ‘इंडिया’ गठबंधन: मुख्यमंत्री केजरीवाल नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण के पूरा होने के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की विदाई होने वाली है और ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) सत्ता में आ रहा है। केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देगा। उन्होंने…
छपरा गोलीकांड मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद बिहार के सारण जिले में राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई गोलीबारी में 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। भिखारी चौक को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। डीएम एसपी ने संभाला मोर्चा छपरा में डीएम एसपी ने मोर्चा खुद संभाला है। इसके साथ ही आक्रोशित…
मुंबई: उड़ान भरते ही विमान से टकराए फ्लेमिंगो, 40 से ज्यादा पक्षियों की मौत मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए तैयार एमिरेट्स का विमान एक फ्लेमिंगो के झुंड से टकरा गया, जिससे कम से कम 40 पक्षियों की मौत हो गई. पिछले कुछ हफ़्तों में फ्लेमिंगो की मौतों में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन यह पहली बार है जब विमान के साथ हुई दुर्घटना में इन पक्षियों का नाम आया है. एमिरेट्स की फ़्लाइट EK 508 शाम करीब 8:30 बजे शहर के मुख्य रनवे पर लैंडिंग के लिए फ़ाइनल अप्रोच पर थी, तभी यह दुर्घटना हुई. लैंडिंग…
दिल्ली, UP-MP समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद नई दिल्ली. पूरे उत्तर और पश्चिम भारत में गर्मी अपने चरम पर है और आसमान से आग बरस रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है इस दौरान यह क्षेत्र लू की चपेट में रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने एडवायजरी भी जारी की है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 45…
जनता हमारे लिए लड़ रही है, भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोकेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: खरगे नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के पक्ष में ‘शांत लहर’ चल रही है तथा यह गठजोड़ लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगा। खरगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा कि लोग अब उनके समर्थन में और उस भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं जो समाज में ‘‘नफरत एवं…
सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालय में 9 वर्षो से कार्यरत 892 व्यावसायिक प्रशिक्षक होगें बेरोजगार झारखंड के 446 सरकारी +2 उच्च विद्यालय में वर्ष 2015-16 से व्यावसायिक प्रशिक्षक कार्यरत हैं शिक्षको की नियुक्ति नियमानुसार कम्पनी के माध्यम से कि गई हैं प्रत्येक 2 वर्ष में कम्पनी का एकरारनामा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा किया जाता है। इस बार नए टेंडर के हवाला देते हुए पूर्व में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षको को उम्र, क्वालिफिकेशन, फिर से परीक्षा देना, इंटरव्यू और साथ ही नए कम्पनी की नए नियमावली कि हवाला देते हुए। बाहर कर दिया गया है। …
साकची में ड्रीम भांगड़ा डांस स्टूडियो उद्घाटित नृत्य क्षेत्र में सपने को हकीकत में बदलेंगे युवा जमशेदपुर। नृत्य कला में अपने सपनों को हकीकत में बदलने के जुनून के साथ कोरियोग्राफर हरमन और रविंदर कौर ने साकची कालीमाटी रोड ने ड्रीम भांगड़ा डांस स्टूडियो का स्टार्टअप शुरू किया है। इसका उद्घाटन उद्यमी महिवाल ट्रेवल्स के गुरदीप सिंह पप्पू, बीबी कमलजीत कौर, बीबी कुलदीप कौर, इंदौर की नृत्य शिक्षिका पूजा सिंह, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू और स्थानीय अखबार के संपादक संजय मिश्र, हरमन और रविंदर कौर, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी रविंदर कौर ने संयुक्त रूप से…
