Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए साल तक जारी रहेगा ठंड का कहर, बर्फबारी और बारिश बढ़ाएगी सर्दी
    Headlines

    नए साल तक जारी रहेगा ठंड का कहर, बर्फबारी और बारिश बढ़ाएगी सर्दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नए साल तक जारी रहेगा ठंड का कहर, बर्फबारी और बारिश बढ़ाएगी सर्दी
    नई दिल्ली: उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक घने बादलों और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई स्थानों पर शुक्रवार को हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी।

     

    दिल्ली में 27 दिसंबर को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां सफदरजंग और पालम में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के टकराव के चलते बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास सक्रिय है। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तापमान में और गिरावट होगी।

     

     

    मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट और शनिवार-रविवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट घोषित किया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि नए साल की शुरुआत भी बर्फबारी, बारिश और घने कोहरे के साथ होगी। अगले सप्ताह ठंड का प्रभाव और तेज होने की संभावना है। सर्द रातों और कोल्ड वेव के कारण लोग कड़ाके की ठंड का सामना करेंगे। ऐसे में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article पंजाब के बठिंडा में दर्दनाक बस हादसा: 8 लोगों की मौत, 18 घायल

    Related Posts

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    May 25, 2026

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.