Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारत सरकार ने आज के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

     

     

    क्या होता है राजकीय शोक, इसे कौन घोषित कर सकता है?

    देश में जब कोई बड़ा नेता, कलाकार या ऐसा शख्स जो अपने जीवनकाल में राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया होता है। तो उनके निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की जाती है। पहले राजकीय शोक घोषित करने का अधिकार राष्ट्रपति के पास था। राष्ट्रपति केंद्र सरकार की सलाह पर राजकीय शोक घोषित करते थे, लेकिन नियमों में बदलाव के बाद अब यह अधिकार राज्यों के पास भी है। कई बार केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग राजकीय शोक घोषित करती हैं।

    राजकीय शोक पर क्या सरकारी छुट्टी रहती है?

    राजकीय शोक घोषित होने पर किसी भी स्कूल या सरकार संस्थान में छुट्टी नहीं रहती। केंद्र सरकार के 1997 के नोटिफिकेशन में कहा गया कि राजकीय शोक के दौरान कोई सरकारी छुट्टी नहीं रहेगी। नियमों के अनुसार, जब किसी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की मौत पद पर रहते हुए होती है तो उस परिस्थिति में सरकारी छुट्टी घोषित की जाएगी। हालांकि केंद्र या राज्य सरकार चाहें तो छुट्टी का ऐलान कर सकती है।

    राजकीय शोक के दौरान क्या होता है?

    फ्लैग कोड ऑफ इंडिया रूल्स के अनुसार, राजकीय शोक के दौरान विधानसभा, सचिवालय समेत महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है। इसके अलावा कोई भी औपचारिक या सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता। इस दौरान आधिकारिक मनोरंजन पर भी प्रतिबंध रहता है। इस दौरान सिर्फ विशेष काम ही किए जाते हैं।

    कितने दिन का होता है राजकीय शोक?

    राजकीय शोक कितने दिन का हो इसकी कोई लिमिट नहीं है। सरकारें अपने हिसाब से राजकीय शोक का ऐलान करती हैं। उदाहरण के तौर पर जब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की मौत हुई तो सात दिन का राजकीय घोषित किया गया था। जबकि पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मौत हुई थी तो तीन दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब: किसानों ने 30 दिसंबर को किया बंद का ऐलान, रेल और सड़क यातायात रहेगा प्रभावित
    Next Article तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का शुभारंभ

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन

    May 31, 2026

    ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के शहादत दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के दोनों गुट सक्रिय, जमशेदपुर में दो स्थानों पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    May 31, 2026

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन

    ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के शहादत दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के दोनों गुट सक्रिय, जमशेदपुर में दो स्थानों पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प : गायत्री परिवार

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील, बन्ना गुप्ता व सुधीर पप्पू ने की सेवा

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.