झारखंड के बोकारो में एक तालाब से तीन बच्चों के शव मिले बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में बृहस्पतिवार को एक तालाब से आठ से नौ साल के तीन बच्चों के शव बरामद किये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले की सदमकाला पंचायत में बुधवार दोपहर को तीन बच्चे खेल रहे थे और इसी दौरान वे लापता हो गये थे। पुलिस के मुताबिक, इन बच्चों के परिवार के सदस्यों का कहना है कि बच्चे अपराह्न दो बजे अपने-अपने घरों के सामने खेल रहे थे। इन लोगों ने पुलिस से कहा, ‘‘कुछ समय…
Author: Devanand Singh
होशियापुर: प्रधानमंत्री ने गुरु रविदास को किया याद, गरीब कल्याण को सरकार की बड़ी प्राथमिकता बताया होशियारपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दशकों बाद ऐसा समय आया है कि एक पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। गुरु रविदास को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण उनकी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। मोदी ने सात चरणों में संपन्न हो रहे लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यहां एक रैली को संबोधित करते…
जनता चार जून को वैकल्पिक सरकार का जनादेश देगी : खरगे नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की जनता चार जून को वैकल्पिक सरकार का जनादेश देगी और ‘इंडिया’ गठबंधन नयी सरकार का गठन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने विपक्ष एवं कांग्रेस की इस बात पर मुहर लगा दी है कि अगर मोदी सरकार फिर से आई तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। खरगे ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने बांटने की कोशिश की लेकिन लोगों ने असली मुद्दों को चुना। उनका कहना था, “हमें विश्वास है…
RANCHI :रिमांड अवधि पूरी होने के उपरांत, कोर्ट में पेश कर , ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को भेजा गया जेल ग्रामीण विभाग के टेंडर घोटाला से जुड़े मामले में आज 14 दिनों (6दिन,5दिन,3दिन) की रिमांड अवधि पूरी होने के उपरांत, ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई. इसके बाद मंत्री आलमगीर आलम को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल भेज दिया गया….. इस से पहले उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया.बता दे कि टेंडर घोटाला मामले में ईडी ने आलमगीर आलम को 15 मई…
गोलमुरी के फ्लिपकार्ट ऑफिस में पार्सल का डिलिवरी ब्वाय को मिलने वाला रेट घटाने के बाद हड़ताल, मचा बवाल जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस में काम करने वाले डिलिवरी ब्वाय हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल का ऐलान करने से सारा कामकाज ठप पड़ गया है। डिलिवरी ब्वाय का कहना है कि उनका पार्सल का रेट घटा दिया गया है। इसी वजह से वह हड़ताल पर गए हैं। फ्लिपकार्ट के ऑफिस में लोगों का जितना सामान आया है, सब पड़ा हुआ है। डिलीवरी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। एक डिलीवरी ब्वाय ने बताया…
गुरु अर्जन देव जी के शहीद दिहाड़े को समर्पित 40 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब पाठ के 32 वे दिन संगत ने किया पाठ जमशेदपुर. जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा में पांचवें पातशाही धन-धन साहब श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दहाड़े को समर्पित 40 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब पाठ का आज 32वां दिन इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में सामूहिक रूप से सुखमनी साहिब का पाठ रोजाना सुबह 7:00 बजे से किया और पाठ की समाप्ति 7 जून को होगी और गुरु अटूट लंगर वितरण किया जायेगा। वहीं…
सऊदी अरब ने हज से पहले छह पत्रकारों को निष्कासित किया: ईरान दुबई: ईरान ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब ने अपने सरकारी टेलीविजन प्रसारक के छह सदस्यों को निष्कासित कर दिया है, जिन्हें हज से पहले देश में लगभग एक सप्ताह तक हिरासत में रखा गया था। सऊदी अरब ने कहा कि ये लोग अपने वीजा का उल्लंघन करके काम कर रहे थे। यह घटना रियाद और तेहरान के बीच चीन की मध्यस्थता से हुए समझौते के एक साल बाद हुई है। हालांकि, देश में पवित्र स्थलों को लेकर दोनों सुन्नी और शिया देशों के…
नोएडा की सोसाइटी में लगी भयानक आग,AC में ब्लास्ट होने से पूरा फ्लैट आग की चपेट में आया उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच नोएडा हाईराइज में एसी में ब्लास्ट के बाद फ्लैट में भीषण आग लग गई। सेक्टर 100 में मौजूद लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी में आग लगी, सोसायटी में स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लगी, AC मे ब्लास्ट होने से पूरा फ्लैट आग की चपेट मे आया, और यह जल्द ही ऊंचे अपार्टमेंट के अन्य फ्लैटों में भी फैल गई। सोसाइटी के लोगों में अफरा तफरी का माहौल का बना हुआ है। …
अदालत ने दी अवैध मंदिर तोड़ने की अनुमति कहा- यमुना से अतिक्रमण हटेगा तो होंगे भगवान खुश नई दिल्ली. दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को एक अहम टिप्पणी की और कहा कि भगवान शिव को किसी के संरक्षण की जरूरत नहीं है. अदालत ने यमुना नदी के किनारे अनधिकृत तरीके से बने मंदिर को हटाने से संबंधित याचिका में भगवान शिव को पक्षकार बनाने से इनकार कर दिया. हाई कोर्ट ने कहा कि यदि यमुना नदी के किनारे और बाढ़ क्षेत्र से सभी अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण हटा दिए जाएं तो भगवान शिव अधिक खुश हो जाएंगे. कोर्ट…
गर्मी से परेशान राहुल गांधी, मंच पर ही भाषण के बीच पानी सिर पर उड़ेला लखनऊ। लोकसभा चुनाव का सातंवा और आखिरी चरण चल रहा है, जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां चिलमिलाती धूप में चुनाव प्रचार कर रहे है और जमकर भाषण भी दे रहे है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उत्तर प्रदेश के देवरिया में चुनाव प्रचार किया और एक रैली को संबोधित किया। मंगलवार को भाषण देते वक्त राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल गांधी…
