Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » OXYGEN के माध्यम से बेहतर कल के लिए युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा: डॉ कविता परमार
    जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    OXYGEN के माध्यम से बेहतर कल के लिए युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा: डॉ कविता परमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    OXYGEN के माध्यम से बेहतर कल के लिए युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा: डॉ कविता परमार

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए नेचर एनजीओ द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवाओं को सही मार्गदर्शन के लिए फ्री मेंटरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया जा रहा है। कार्यक्रम का नाम “ऑक्सीजन” रखा गया है। इस कार्यक्रम को मिशन ब्लू फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

     

    ऑक्सीजन का उद्वेश्य है कि
    भारत के हर उस छोटे गांव तक पहुंचना जहां युवाओं को सुविधा के अभाव में सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है।
    यह कार्यक्रम ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यम से चलेगा।
    यह कार्यक्रम सालों भर चलेगा जो महीने में दो बार आयोजित की जाएगी। जिसमें युवा ऑफलाइन ऑनलाइन दोनों माध्यमों से जुड़ सकते हैं और पूरे विश्व से अलग अलग क्षेत्र के इंडस्ट्री एक्सपर्ट इस मार्गदर्शक मंच में रहेंगे जो यूवाओं के बेहतर भविष्य के लिए उचित सलाह देगें। युवाओं को गूगल फॉर्म के माध्यम से सूचीबद्ध किया जाएगा और उनकी रुचि के आधार पर ही मार्गदर्शक तय किए जाएंगे। अभी तक इस कार्यक्रम में 40 मार्गदर्शकों ने स्वेक्षा से “oxygen” से जुड़कर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है।
    मार्गदर्शक मंच में प्रशासनिक सेवा, मेडिकल, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, भारतीय न्यायिक व्यवस्था, मास कम्युनिकेशन, रिसर्च सेक्टर, शिक्षा जगत, बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र, पर्यावरण प्रबंधन, स्टार्टअप फाउंडर इत्यादि क्षेत्र से रहेंगे।
    इस कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ बेहतर करियर बनाना है

     

     

     

    बल्कि व्यक्तित्व निर्माण एवं चरित्र का समग्र विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सार्थक भागीदारी सुनिश्चित कराना है।
    ऑक्सीजन प्रोग्राम का लॉन्चिंग शहर के प्रबुद्ध शिक्षाविद, वैज्ञानिक, प्रशासनिक पदाधिकारी, मीडिया जगत के अधिकारी और युवाओं की उपस्थिति में होटल कैनेलाइट परिसर में किया जाएगा।
    यह कार्यक्रम मुख्यतः नेचर एनजीओ के संरक्षक डॉक्टर कविता परमार द्वारा चलाए जा रहा है। इस पूरे प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर राजीव झा और मंजू सिंह हैं। जिसमें सहयोगी के रूप में संजीव कुमार, आदित्य मिश्रा, अमरेंद्र कुमार, अंशुल कुमार, नेहा सिंह हैं।

    OXYGEN के माध्यम से बेहतर कल के लिए युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा: डॉ कविता परमार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamshedpur 30 जरुरतमंदों को दिये गये कंबल
    Next Article झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने जमशेदपुर न्यायालय परिसर में नवनिर्मित वर्नेबल विटनेस वेटिंग रूम का उद्घाटन किया

    Related Posts

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    November 25, 2026

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    November 25, 2026

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    गेट से वार्ता की मेज तक पहुंचा संघर्ष, इंडेन प्लांट में कामकाज बहाल

    दो साल बाद भी अधूरा रंकणी मंदिर का सुंदरीकरण, शौचालय तक नहीं बना

    आशियाना मोड़ पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला में दो हादसे, दो बुजुर्ग गंभीर, जमशेदपुर रेफर

    हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी, बिल्डरों की मनमानी पर जवाबदेही तय हो

    टाटा मोटर्स के सातों गेट जाम करने के बाद बनी सहमति, 77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी के समझौते पर धरना समाप्त

    1Win Bangladesh Login: Step‑by‑Step Guide & Methods

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.