*जिला कांग्रेस ने शास्त्री जी का पुण्यतिथि मनाया*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतागण के द्वारा सर्वप्रथम लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कांग्रेस के पदाधिकारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि हमारे महान नेता शास्त्री जी के कार्य एवं जीवनी हमारे जीवन में प्रासंगिक है, उन्होनें अपने विचार धारा को भारत के अलावा सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया। आज के दिन सम्पूर्ण भारत में शास्त्री जी के विचार धारा को जन जन तक पहुंचा कर भाईचारा मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, डाॅ परितोष सिंह, शशी कुमार सिन्हा, के के शुक्ल, खगेनचन्द्र महतो, अतुल गुप्ता, संजय सिंह आजाद, रेयाज खान, नलिनी कुमारी, अरूण सिंह, रजनीश सिंह, राजीव मिश्र, अली रजा खान, अमित श्रीवास्तव, सुशील घोष, रंजीत सिंह, अरूण बारीक, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अनन्त लाल, मनोज उपाध्याय, हरिहर प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, मथुरा प्रसाद, पी सी स्वामी, इंतिखाब वास्ती, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, धीरज कुमार, त्रिनाथ, संजय घोष, आशीष ठाकुर, प्रमोद मिश्र, राजा ओझा, सन्नी सिंह, अजय शर्मा, निखिल कुमार, कुमार गौरव, मो आलम, अंकुश बनर्जी, मुन्ना मिश्र, राजेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
*जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत जिला कांग्रेस ने बिष्टूपुर में पदयात्रा निकाला*
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में विशाल पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन बिष्टूपुर में *जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान* के तहत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
पैदल मार्च कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय से निकल कर बिष्टूपुर बाजार क्षेत्र में तीन किलोमीटर भ्रमण किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नारा लगाते हुए कहा कि महात्मा गाँधी का ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, जय संविधान, जय भीम जय भीम, सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहे, लालबहादुर शास्त्री अमर रहे, जय बापू, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरु अमर रहे, बिरसा मुण्डा अमर रहे, भारत के तमाम शहीद अमर रहे का गर्मजोशी के साथ जयकारा लगाया।
पैदल मार्च में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, शशी कुमार सिन्हा, के के शुक्ल, खगेनचन्द्र महतो, अतुल गुप्ता, संजय सिंह आजाद, नलिनी कुमारी, अरूण सिंह, रजनीश सिंह, अली रजा खान, अमित श्रीवास्तव, सुशील घोष, रंजीत सिंह, अरूण बारीक, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अनन्त लाल, मनोज उपाध्याय, हरिहर प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, मथुरा प्रसाद, पी सी स्वामी, इंतिखाब वास्ती, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, धीरज कुमार, त्रिनाथ, संजय घोष, आशीष ठाकुर, प्रमोद मिश्र, राजा ओझा, सन्नी सिंह, अजय शर्मा, निखिल कुमार, कुमार गौरव, मो आलम, अंकुश बनर्जी, मुन्ना मिश्र, राजेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
धन्यवाद ज्ञापन बिष्टूपुर मण्डल अध्यक्ष अली रजा खान ने दिया।

