संघ ने तीन-दिवसीय बैठक में धर्मांतरण और जनसांख्यिकीय ‘असंतुलन’ पर चर्चा की नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारकों की तीन-दिवसीय वार्षिक बैठक में धर्मांतरण और जनसंख्या वृद्धि में आनुपातिक अंतर के कारण उत्पन्न जनसांख्यिकीय असंतुलन सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। यह बैठक रविवार को यहां संपन्न हो गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में जहां संगठनात्मक मामलों और संघ के शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर ध्यान दिया गया, वहीं संगठन ने देश के सामने मौजूद विभिन्न आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया। यह बैठक यहां शुक्रवार को शुरू हुई थी…
Author: Devanand Singh
आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए: ब्रिक्स में प्रधानमंत्री मोदी रियो डी जेनेरियो, छह जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रविवार को कहा कि आतंकवाद के पीड़ितों और समर्थकों को एक ही तराजू पर नहीं तौला जा सकता तथा आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। मोदी ने शांति एवं सुरक्षा पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुआ ‘‘कायरतापूर्ण’’ आतंकवादी हमला भारत की ‘‘आत्मा, पहचान और गरिमा’’ पर सीधा हमला है। इसी के साथ उन्होंने आतंकवाद की चुनौती से निपटने…
दहेज की लालच में विवाहिता की निर्मम हत्या! शव को 5 किलोमीटर तक बाइक से घुमाता रहा आरोपी पति राष्ट्र संवाद संवाददाता बाढ़ (पटना)। सालिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा पंचायत अंतर्गत वीरपुर गांव में रविवार को एक 19 वर्षीय नवविवाहिता कृति कुमारी का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सबनीमा गांव निवासी कृति कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी दो महीने पहले ही शादी काला दियारा निवासी रविन्द्र शर्मा से हुई थी। लड़की के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के समय लड़के वालों ने 8 लाख…
मोहर्रम ड्यूटी के दौरान दरोगा पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले में शनिवार देर रात मोहर्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात दरोगा अमित कुमार पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना उस समय घटी जब दरोगा ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। इस घटना की पुष्टि करते हुए दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगनाथ रेड्डी ने बताया कि आरोपी युवक मोहम्मद रब्बानी को मौके से ही…
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आज जुगसलाई के होटल मेरेडियन में “वैचारिकी ” पुस्तक का हुआ लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आज जुगसलाई के होटल मेरेडियन में “वैचारिकी ” पुस्तक का लोकार्पण हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे बसंत कुमार गोस्वामी जो राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के प्रभारी अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर और भारत माता और विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया ।तत्पश्चात प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय ने ग्राहक गीत…
जमशेदपुर में अमूल दूध गोदाम में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।शनिवार तड़के जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर सिमुलडांगा स्थित अमूल दूध कंपनी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। साथ ही, जमशेदपुर से विशेष रेस्क्यू टीम को भी रवाना किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं करीब 2 किलोमीटर के दायरे…
प्रभात शर्मा सिलवासा में दादर नगर हवेली के कलेक्टर, आईएएस प्रियांक किशोर से की मुलाकात , कई मुद्दों पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा स्टील कारपोरेट कम्युनिकेशन और कई पदों पर रह चुके प्रभात शर्मा सिलवासा में दादर नगर हवेली के कप्रभात शर्मा सिलवासा में दादर नगर हवेली के कलेक्टर, आईएएस श्री प्रियांक किशोर से मुलाकातलेक्टर, आईएएस श्री प्रियांक किशोर से मुलाकात की। श्री शर्मा ने सिलवासा और उसके आसपास के सामान्य औद्योगिक और आर्थिक माहौल पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने झारखंड के उद्योगपतियों और विशेष रूप से जमशेदपुर के लिए बाइसन के अवसरों की संभावनाओं का पता…
जमशेदपुर में प्लास्टिक कैरी बैग पर कार्रवाई तेज, जेएनएसी की प्रवर्तन टीम सक्रिय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक विशेषकर प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। उप नगर आयुक्त के निर्देश पर गठित विशेष प्रवर्तन टीम ने अब तक 100 से अधिक दुकानों की जांच की है और भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है। टीम में स्वच्छता निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर प्रबंधक समेत अन्य ज़िम्मेदार पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें प्रतिदिन बाजारों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों व फुटपाथ दुकानों की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। नियमों के उल्लंघन…
पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें शंख नदी के तेज बहाव में एक युवक पेड़ के सहारे जिंदगी से जद्दोजहद करता नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम का पुत्र सुगनाथ हेंब्रम रविवार को जादूगोड़ा क्षेत्र के बुरुई पुल पर अपने चार दोस्तों के साथ खड़ा था. उसी दौरान सभी दोस्तों ने शंख नदी में नहाने का विचार किया और बदन…
विधायक ने लव कुश आवासीय विद्यालय के बच्चों को घर पहुंचाने और 24 घंटे में नुकसान का आकलन करने का दिया निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका: बीती रात पोटका प्रखंड क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ। स्थिति का जायजा लेने पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। देर शाम वे लव कुश आवासीय विद्यालय के उन छात्रों से मिलने पहुंचे जिन्हें बारिश के बाद एहतियातन पोटका थाना में रखा गया था। विधायक ने थाना प्रभारी मनोज मुर्मू एवं विद्यालय स्टाफ को छात्रों को अपनी निगरानी में जल्द से जल्द उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने…
