लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददातामध्य विद्यालय बिहट में राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में साहित्यकारों, पत्रकारों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिनकर स्मृति विकास समिति सिमरिया के तत्वावधान में सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में यह सातवें दिन का आयोजन था।राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती पर भव्य आयोजनयदुनंदन।दिनकर स्मृति विकास समिति सिमरिया के तत्वावधान में राष्ट्रकवि दिनकर की 118 वीं जयंती के सातवें दिन शनिवार को मध्य विद्यालय बीहट व मध्य विद्यालय सिमरिया में समारोह का आयोजन किया गया। बीहट मध्य विद्यालय में समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार…
Author: Devanand Singh
लेखक: नितेश सिंह राजपूतबखरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में शनिवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह बेगूसराय के निरीक्षी न्यायाधीश अजीत कुमार औचक निरीक्षण पर पहुंचे। उनके इस दौरे को न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने न केवल कोर्ट रूम और कार्यालयों का बारीकी से मुआयना किया, बल्कि प्रस्तावित न्यायालय भवन के लिए चिह्नित भूमि का भी स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह निरीक्षण बखरी क्षेत्र में न्यायिक सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक…
चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना राष्ट्र संवाद संवाददाता टंडवा। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह शनिवार को टंडवा प्रखंड के प्रसिद्ध चुंदरू धाम पहुंचे। उनके चुंदरू धाम पहुंचने पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद श्री कालीचरण सिंह चुंदरू धाम स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित नवदिवसीय गणेश पूजा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद सांसद श्री सिंह जी…
उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 रेल कर्मचारियों को जुलाई 2026 के लिए ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने सम्मानित कर्मचारियों को नगद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/सा. जे.एन. गुप्ता तथा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी उपस्थित रहे। सम्मानित कर्मचारियों में संदीन कुमार,…
राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सुंदर दास महाराज राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। आज लोक भवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से हनुमानगढ़ी के पुजारी श्री राम सुंदर दास जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को श्रीराम जी की प्रतिमा, अंगवस्त्र एवं हनुमानगढ़ी का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया। मुलाकात के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। मौके पर हिंदू जागरण मंच झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा जी भी उपस्थित रहे।
सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए भी दिखे राजनीतिक सक्रियता : अप्पू तिवारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टिनप्लेट में जमीन धंसने से बागबेड़ा निवासी एक मजदूर की मौत और एक अन्य के घायल होने की घटना पर आजसू नेता अप्पू तिवारी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और घायल मजदूर को बेहतर इलाज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मजदूर की मौत के बाद मुआवजे को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता दिखाई देती है, लेकिन सड़क हादसों में आम लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों की आवाज उठाने के लिए ऐसी सक्रियता नजर…
रांची में जेरॉक्स का रोड शो, पहले दिन तीन डिजिटल रंगीन मुद्रकों का आदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। बीएनआर चाणक्य होटल के दरबार हॉल में जेरॉक्स का दो दिवसीय रोड शो शुरू हुआ। उद्घाटन जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष धीरज तनेजा और मुकेश तनेजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जेरॉक्स के सहयोगी निदेशक (बिक्री) अर्जुन खोसला, निदेशक (सेवा) एंटी रेड्डी, एन-टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर के निदेशक एनसी शाहा सहित कंपनी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में जेरॉक्स के विभिन्न डिजिटल मुद्रण यंत्रों…
खनन संशोधन कानून को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर झारखंड में चिंता जताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में राज्यों के संवैधानिक अधिकारों, झारखंड की वित्तीय स्वायत्तता तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और खनिज अधिकारों की रक्षा की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड और राष्ट्रपति के बीच संबंध केवल संवैधानिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी हैं। वर्ष 2015 से…
ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी भास्कर भवन, सिदगोड़ा में हुई बैठक, चुनाव संचालन समिति ने दिए आवश्यक निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद के लोकतांत्रिक चुनाव को लेकर शनिवार को सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन, पेट्रोल पंप के समीप चुनाव तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग ले रहे चारों प्रत्याशी एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव संचालन समिति के संयोजक पूर्व डीएसपी कमल किशोर जी ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…
सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत, सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड मामले में पूर्व मंत्री एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को विशेष सीबीआई अदालत से राहत मिली है। अदालत ने दोबारा जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल फाइनल रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए राजा भैया के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को खारिज कर दिया। मामले में मृतक सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने दोबारा जांच की मांग की थी। इसके बाद सीबीआई…
