Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी

    भास्कर भवन, सिदगोड़ा में हुई बैठक, चुनाव संचालन समिति ने दिए आवश्यक निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद के लोकतांत्रिक चुनाव को लेकर शनिवार को सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन, पेट्रोल पंप के समीप चुनाव तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग ले रहे चारों प्रत्याशी एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    बैठक में चुनाव संचालन समिति के संयोजक पूर्व डीएसपी कमल किशोर जी ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अब तक की चुनावी तैयारियों एवं मतदान व्यवस्था का रिव्यू किया गया। सभी प्रत्याशियों से चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई।

    बैठक में बताया गया कि रविवार सुबह 9 बजे से मतदान स्थल पर प्रत्याशी एवं मतदाता पहुंचेंगे। मतदाताओं को मतदान के दौरान पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित जरूरी सुझाव भी दिए गए।

    इस अवसर पर संचालन समिति के संयोजक अधिवक्ता अनिल तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का यह चुनाव समाज में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न होना चाहिए। यह चुनाव शहर में एक ऐतिहासिक उदाहरण बने और आने वाले समय में अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी सीख का माध्यम बने।

    बैठक में चारों प्रत्याशियों ने भी चुनाव संचालन समिति को अपना सहयोग देने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।

    चुनाव संचालन समिति ने सभी मतदाताओं से निर्धारित समय पर मतदान स्थल पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।

    अनिल तिवारी, कमल किशोर जी ,कमलेश दुबे, संतोष जोशी, अरुण शुक्ला, अप्पू तिवारी, अभिषेक ओझा, रंजीत झा, राजीव पांडेय, राकेश उपाध्याय, श्याम तिवारी , दिवाकर पांडे, अभय पांडेय , पवन उपाध्याय, गौरव कुमार , राजकुमार चौबे, राजकुमार तिवारी, दीपू तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत, सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की
    Next Article खनन संशोधन कानून को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग

    Related Posts

    श्याम सुंदर बाबू को ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    September 19, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्याम सुंदर बाबू को ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

    राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सुंदर दास महाराज

    सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए भी दिखे राजनीतिक सक्रियता : अप्पू तिवारी

    रांची में जेरॉक्स का रोड शो, पहले दिन तीन डिजिटल रंगीन मुद्रकों का आदेश

    खनन संशोधन कानून को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी

    सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत, सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की

    पोटका में युवा का “जेंडर मेला”: “सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी”

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.