Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्रह्मर्षि विकास मंच के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास मंच के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।

    जाति-धर्म का कोई बंधन नहीं, समाज के सभी वर्गों की रही सहभागिता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की जयंती के अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा श्रीकृष्ण मेमोरियल संघ, बागबेड़ा में आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में किसी भी जाति अथवा धर्म का कोई बंधन नहीं था। समाज के सभी वर्गों, विभिन्न जाति एवं धर्म के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस चिकित्सा सेवा शिविर का लाभ उठाया।

    शिविर में दंत चिकित्सा, ECG जाँच,नेत्र जाँच, BP जाँच, शुगर जाँच एवं स्वास्थ्य जाँच, निःशुल्क चश्मा वितरण, टूथपेस्ट, टूथब्रश तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सिविल सर्जन, जमशेदपुर डॉ. ए.के. लाल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विमलेश ने शिविर में उपस्थित होकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अतिथियों एवं चिकित्सकों का मंच की ओर से सम्मान भी किया गया।

    *सामाजिक एकता का बना उदाहरण*

    स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में समाज के विभिन्न संगठनों एवं समुदायों का सराहनीय सहयोग रहा। राजपूत समाज, गुरुद्वारा समिति, ब्राह्मण समाज, परशुराम संघ, मिथिला समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहयोग किया। सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया।

    बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राज कुमार गौड़, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह , रमेश सिंह,एवं सभी वार्ड सदस्यों ने भी शिविर के सफल एवं सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। मंच की ओर से उनका अंग वस्त्र देकर सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

    *महिला सहभागिता रही उल्लेखनीय*

    शिविर में महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से रही। महिला मंच की श्वेता तिवारी, एवं माधुरी देवी सहित अन्य महिला सदस्यों ने शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। सभी गणमान्य अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

    कार्यकर्ताओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका

    शिविर के सफल आयोजन में अशोक कुमार, विकास चंद्रा,अनिल कुंवर, सतीश कुमार सिंह, संतोष ठाकुर, विनोद जी, धनंजय राय, मन्नू, जितेंद्र, सुमंत, मिथिलेश, रविंद्र, बजरंगी भाई, मनोज जैन, राजेश चौधरी, उमानाथ सिंह, राकेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, रवि भूषण, मृत्युंजय तिवारी, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, धीरज कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने सक्रिय योगदान दिया।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति की ओर से अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, महासचिव जय कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार एवं दीपू सिंह का विशेष योगदान रहा। वहीं बागबेड़ा इकाई के अध्यक्ष विनोद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शशि कुमार एवं महासचिव संतोष ठाकुर सहित पूरी टीम ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    शिविर में मंच के मुख्य संरक्षक विकास सिंह तथा संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह,धनञ्जय राय, रामनाथ पांडे,अनिल ठाकुर, अमोद कुमार मुन्ना जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की आधारशिला है।” इसी उद्देश्य के साथ भविष्य में भी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य किए जाएंगे।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला
    Next Article सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती: 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे, अगस्त में 34 हादसों में 22 की मौत

    Related Posts

    पत्रकार विद्या शर्मा की दिवंगत पत्नी रागनी शर्मा के के श्राद्ध भोज में शामिल हुए जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह व अन्य

    September 19, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती: 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे, अगस्त में 34 हादसों में 22 की मौत

    September 19, 2026

    एमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार विद्या शर्मा की दिवंगत पत्नी रागनी शर्मा के के श्राद्ध भोज में शामिल हुए जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह व अन्य

    सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती: 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे, अगस्त में 34 हादसों में 22 की मौत

    ब्रह्मर्षि विकास मंच के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ।

    एमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला

    हिंदूपीठ मे गणपति महोत्सव संपन्न

    एमएस देशी ढाबा का विधि-विधान से उद्घाटन, अब रात में भी मिलेगी भोजन की सुविधा

    पोटका, जमशेदपुर और डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में हजारों लोग सड़क पर उतरे, संजीव सरदार के नेतृत्व में दिखी झामुमो की एकजुटता

    मेल-चिट्ठी अभियान से सरकार तक पहुंचा रहे सहारा जमाकर्ताओं की आवाज 13 करोड़ जमाकर्ताओं के भुगतान का मुद्दा उठा

    श्री कंस्ट्रक्शन कार्यालय में बाबा विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से संपन्न

    चंपई सोरेन ने ओत् गुरु कोल लको बोदरा को किया नमन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.