🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 आपका *राष्ट्र आपका *संवाद राष्ट्र संवाद पञिका राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में बेमिसाल 25 साल राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता बदलें सोच बदलेगा समाज 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 06मार्च दिन गुरुवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com ********* Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ********* NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP JHAHIN2000/1039 राष्ट्रसंवाद दैनिक:- JHAHIN01092 राष्ट्र संवाद नजरिया :इंटरनेट की पहुंच का दायरा तो बढ़ गया लेकिन साइबर जागरूकता उतनी नहीं बढ़ी ********* ✍️शेख हसीना की वापसी के लिए जोर लगा रहे यूनुस को झटका, भारत ने नहीं दिया भाव ✍️संकेत मिले हैं…
Author: Devanand Singh
सरायकेला: फर्जी लूटकांड का पर्दाफाश, पांच शातिर जालसाज गिरफ्तार सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना पुलिस ने फर्जी लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पांच शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट भी शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से बायोमेट्रिक डिवाइस, हाउसिंग सर्वेक्षण फॉर्म, भारत फाइनेंस की कलेक्शन शीट, जला हुआ टैब, चाकू, दो मोटरसाइकिल, बायोमेट्रिक बैग, दो टैब और 7600 रुपए नगद बरामद किए हैं। बुधवार को एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सितंबर 2023 से राजनगर थाना क्षेत्र…
अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत से सड़क निर्माण में अनिमियता बरती गई :माणिक मालिक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के जिला परिषद सदस्य पूणिमा मालिक के अनुसंसा पर जिला परिषद विभाग के द्वारा पूर्वी हलुदबानी पंचायत में करीब चार लाख की लागत से सड़क निर्माण कराया गया,इस सड़क निर्माण में विभागीय अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत से काफी अनिमियता की गई , जिससे स्थानीय ग्रामीणों रोष है ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के द्वारा सड़क निर्माण जिस अनुपात में ढलाई करना था किया गया है 2 से 3 इंच ढलाई किया गया, ग्रामीणों का कहना है…
चर्चा में समय कंस्ट्रक्शन का विवाद जमशेदपुर: कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से हटाए जाने के निर्णय को डायरेक्टर राजेश सिंह एवं भारती सिंह ने चुनौती देते हुए पूरे प्रकरण को अवैध करार दिया है. साथ ही अपने पार्टनर के विरुद्ध 50 करोड़ की ममहानी करने की बात कही है. https://youtu.be/cfVNJnq3Rv0?si=L8c4ZvVfNwgVlnEO मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर राजेश सिंह एवं भारती सिंह ने पूरे प्रकरण को गैर कानूनी बताते हुए न्यायालय की शरण में जाने की बात कही है. दोनों ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठा का हनन…
झारखंड में 34.23 लाख घरों को नल जल कनेक्शन मिला : मंत्री रांची: झारखंड के आबकारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि राज्य में जल जीवन मिशन के तहत कुल 34.23 लाख घरों को नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। राज्य में योजना की धीमी प्रगति पर विधानसभा में भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रसाद ने कहा कि केंद्र से धनराशि का भुगतान न होने से परियोजना प्रभावित हो रही है। प्रसाद ने कहा, “हमने जल जीवन मिशन के तहत अब तक 62,55,684 घरों के…
एसकेएम विरोध प्रदर्शन : पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ जा रहे किसानों को रोका चंडीगढ़:संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से शुरू हुए सप्ताह भर के धरने के लिए चंडीगढ़ कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया और पंजाब भर में जगह-जगह कई अवरोधक लगाकर केंद्र शासित प्रदेश के सभी प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। एसकेएम 30 से अधिक किसान संगठनों का एक समूह है और उसने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में पांच मार्च से चंडीगढ़ में एक सप्ताह तक धरना देने का आह्वान किया है। पंजाब…
औरंगजेब को अपना आदर्श मानती है समाजवादी पार्टी : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर औरंगजेब को आदर्श मानने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिनका आचरण मुगल शासक जैसा है वे लोग तो उन पर ही गौरव की अनुभूति करेंगे। आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान सपा पर तीखे प्रहार किये और औरंगजेब की तारीफ करने वाले, महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आसिम आजमी को पार्टी से निकालने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर…
सांसद कालीचरण सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण, सुनीं जनता की समस्याएं चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। सांसद ने सर्वप्रथम माता बलबल धाम पहुंचकर दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत वे मेराल गांव पहुंँचे, जहां उन्होंने स्थानीय विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चोपे का दौरा कर विद्यालय की स्थिति को परखा…
मानगो पेयजल परियोजना के लिए तीन नये मोटर सेट खरीदने की स्वीकृति:सरयू राय रांची/जमशेदपुर। बुधवार को झारखण्ड विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के दो तारांकित प्रश्नों का उत्तर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास विभाग ने अलग-अलग दिया। श्री राय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से पूछा था कि मानगो पेयजल परियोजना के इंटेक वेल, ट्रीटमेंट प्लांट और टंकियों में लगे अधिकांश मोटर करीब चार वर्षों से खराब हैं तथा यहां कार्य आरंभ होने के बाद से एक भी नया मोटर पंप नहीं खरीदा गया है। उन्होंने सरकार से मानगो पेयजल परियोजना को…
बर्मामाइंस में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग और चापड़बाजी में तीन घायल जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम है. जहां इन्हें पुलिस का खौफ रत्ती भर भी नहीं है. फिल्मी अंदाज में जहां-तहां अपराधी हत्या, लूट गोली चालन जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा घटना बर्मामाइंस थाना क्षेत्र का है. जहां मंगलवार देर रात कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में आपसी रंजीश और वर्चस्व को लेकर अफजल और शाहरुख गुट के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान बस्ती में तोड़फोड़ फायरिंग की घटना भी हुई. हरवे- हथियार से लैस होकर दोनों ही गुटों ने एक दूसरे…
