Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग और चापड़बाजी में तीन घायल
    Breaking News अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बर्मामाइंस में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग और चापड़बाजी में तीन घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बर्मामाइंस में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग और चापड़बाजी में तीन घायल

     

    जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम है. जहां इन्हें पुलिस का खौफ रत्ती भर भी नहीं है. फिल्मी अंदाज में जहां-तहां अपराधी हत्या, लूट गोली चालन जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा घटना बर्मामाइंस थाना क्षेत्र का है. जहां मंगलवार देर रात कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में आपसी रंजीश और वर्चस्व को लेकर अफजल और शाहरुख गुट के बीच जमकर मारपीट हुई.

     

    इस दौरान बस्ती में तोड़फोड़ फायरिंग की घटना भी हुई. हरवे- हथियार से लैस होकर दोनों ही गुटों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया. अफजल और उसके परिजनों ने चाकू और चापड़ से शाहरुख, गुलाम, शाजिद समेत 6 लोगों पर हमला कर दिया. धक्का- मुक्की में गर्भवती महिला कुसुम बीवी और उसकी मां समेत तीन महिलाएं घायल हो गई. वहीं अफजल को उसके विरोधियों ने मुंह में गोली मार दी. उसके घर में तोड़फोड़ कर दी. वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. लगभग 1 घंटे तक कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती रणभूमि में तब्दील रहा. करीब 1 घंटे बाद बर्मामाइंस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.

     

    तबतक अपराधी भूमिगत हो चुके थे. इस बीच गोली लगने से घायल अफजल को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जबकि चापड़ के हमले में घायल शाहरुख़ और गुलाम को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से सात राउंड गोलियों के खोखे बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चली है. बता दे कि अफजल एक पुराना हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है. सूत्रों की मानें तो अफजल और शाहरुख़ के बीच पुरानी रंजिश है.

     

    इलाके में नशे के कारोबार पर वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच अक्सर झड़प होते रहे हैं. यह घटना भी उसी कड़ी का हिस्सा है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों ही गुटों के हमलावर इतने बेकाबू थे कि थाना पहुंचने पर भी वहां हथियारों का प्रदर्शन किया गया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुलियों की आवाज नहीं सुनी जा रही, उनके अधिकारों के लिए लड़ूंगा : राहुल
    Next Article मानगो पेयजल परियोजना के लिए तीन नये मोटर सेट खरीदने की स्वीकृति:सरयू राय

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.