Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुलियों की आवाज नहीं सुनी जा रही, उनके अधिकारों के लिए लड़ूंगा : राहुल
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कुलियों की आवाज नहीं सुनी जा रही, उनके अधिकारों के लिए लड़ूंगा : राहुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुलियों की आवाज नहीं सुनी जा रही, उनके अधिकारों के लिए लड़ूंगा : राहुल

    नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान कुलियों ने अपनी जान जोख़िम में डालकर लोगों की मदद की लेकिन सरकार इनकी आवाज़ नहीं सुन रही है।

    उन्होंने यह भी कहा कि वह इनकी मांगें सरकार के समक्ष रखेंगे और उनके अधिकारों के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।

     

     

    राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के दौरान लोगों की मदद करने वाले कुलियों के एक समूह से बीते शनिवार को मुलाकात की थी। उसका वीडियो बुधवार को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया।

    बीते 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी।

    राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया, “कुछ दिनों पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच कर वहां के कुली भाइयों से फिर से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि भगदड़ वाले दिन किस प्रकार सभी ने मिल कर लोगों की जान बचाने के हरसंभव प्रयास किए। ”

     

     

    उन्होंने कहा कि भीड़ से लोगों को निकालने, घायलों को एम्बुलेंस तक पहुंचाने और मृतकों के शवों को बाहर निकालने के लिए कुलियों ने हरसंभव तरीके से यात्रियों की सहायता की।

    राहुल गांधी के अनुसार, उन्होंने इसके लिए कुलियों को धन्यवाद दिया।

    कांग्रेस नेता ने कहा, ” इन भाइयों की संवेदना देख कर बहुत प्रभावित हूं। अभी भी वो आर्थिक रूप से तंगी की हालात में जी रहे हैं – मगर जज़्बे और सद्भावना से भरपूर हैं। उन्हें सहायता की दरकार है, जिसके विषय में उन्होंने अपनी मांगें बताई हैं। उनकी सहायता करने का हरसंभव प्रयास ज़रूर करूंगा।”

     

     

    उन्होंने इस मुलाकात का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पोस्ट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान इन लोगों ने अपनी जान जोख़िम में डालकर लोगों की मदद की, लेकिन इनकी आवाज़ नहीं सुनी जा रही है। मैं इनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखूंगा और इनके अधिकारों के लिए पूरी ताक़त से लडूंगा!”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट से सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए
    Next Article बर्मामाइंस में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग और चापड़बाजी में तीन घायल

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.