साउथ प्वाइंट स्कूल में एक पौधा मां के नाम पर वन महोत्सव मनाया साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने माइम शो के माध्यम से जीवन में पेड़ों का महत्व बताया तथा वन संरक्षण का संदेश दिया। सब दुखों की तरु परिहारी, मंगल करण अ मंगल हारी, पर छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति से पेड़ों की पीड़ा को अभिव्यक्त किया तथा वन संरक्षण का महत्व बताया। इसके साथ ही विधालय के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा जी, वन विभाग…
Author: Devanand Singh
कोर्ट परिसर की सुरक्षा का एसपी ने लिया जायजा गढ़वा एसपी दीपक पाण्डेय ने गढ़वा व्यवहार न्यायालय मे सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट इंट्रेन्स और कोर्ट के अंदर मौजूद जवानों की वस्तुस्थिति को लेकर जवानों से पूछताछ की। जायजा लेने के क्रम में न्यायलय परिसर में सुरक्षा में लगे जवानों से स्थिति की जानकारी लिया। निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया की व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा की न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर का निरीक्षण…
देश का सबसे कमाऊ रेल मंडल बना धनबाद 03 वर्षों से कमाई में नंबर वन धनबाद रेल मंडल कोल लोडिंग और माल धुलाई के मामले में देश भर में प्रथम स्थान को निरंतर रखा गया है। डीएमआर धनबाद कमल किशोर सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2024- 25 के प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून तक) में किए गए माल सेटअप से कुल 6454.35 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। यह आय पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही में माल सेटअप से 6153.86 करोड़ रूपये की तुलना में…
झारखण्ड में संगठन मजबूत करना पहली प्राथमिकता :प्रभात कुमार शिवसेना( उ )बाला साहब ठाकरे प्रभात कुमार झारखंड प्रदेश, अध्यक्ष लोकसभा की जीत की खुशी पर प्रभात कुमार ने अनिल देसाई को बधाई दिया दिल्ली आवास पर पहुंचा और आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी उनकी चर्चा हुई और 40 सीटों पर विधानसभा लड़ने का निर्णय किया संगठन कैसे मजबूत हो और झारखंड में मजबूत तरह से अपनी उपस्थिति दर्ज हो पार्टी का इसका भी जवाब देही शिवसेना सचिव अनिल देसाई ने प्रभात कुमार को दिया विधानसभा चुनाव में झारखंड के 40 सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने…
जिला दण्डाधिकारी ने की आईटीडीए एवं कल्याण विभागीय योजनाओं की समीक्षा समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आईटीडीए एवं कल्याण विभागीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। पीडी आईडीटीए श्री दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता समेत अन्य संबंधित बैठक में मौजूद रहे। प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साईकल वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, बिरसा आवास योजना, वन पट्टा वितरण, कब्रिस्तान, जाहेरस्थान घेराबंदी, छात्रावास निर्माण समेत अन्य विभागीय योजनाओं में अधतन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21…
दिल्ली : शिक्षा मंत्री आतिशी ने पांच हजार शिक्षकों का तबादला रद्द करने का आदेश दिया नयी दिल्ली: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव नरेश कुमार को निर्देश दिया है कि वह 5,000 शिक्षकों के तबादले का आदेश तत्काल वापस लें, जो उनकी मंजूरी के बिना जारी किया गया था। ‘शिक्षा निदेशालय के शिक्षण कर्मचारियों के तबादले के लिए ऑनलाइन अनुरोध’ शीर्षक वाले परिपत्र में एक स्कूल में 10 वर्ष से अधिक समय तक सेवा दे चुके सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से तबादले के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया…
अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों ने प्रधान लिपिक को सौंपा ज्ञापन पटमदा : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज होकर दर्जनों ग्रामीणों ने बोड़ाम बीडीओ नाजिया अफरोज के नाम प्रधान लिपिक को एक ज्ञापन सौंपकर अविलंब बिजली आपूर्त्ति सुधार की मांग की है। इस संबंध में विमल बैठा ने बताया कि बोड़ाम क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में रोजाना 6 से 7 घंटे तक बिजली गुल रहती है। अभी बरसात के मौसम में अंधेरे में रहना लोगों को सांप, बिच्छु आदि जहरीले कीड़े मकोड़े का भय बना रहता है। …
ज़ोनल आई. जी अखिलेश झा पहुंचे जमशेदपुर, पुलिस पदाधिकारियों के साथ की अहम् बैठक जमशेदपुर :गुरुवार को ज़ोनल आई. जी अखिलेश झा जमशेदपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम् बैठक की, इससे पूर्व गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ पुलिस मुख्यालय मे उनका स्वागत किया गया. बैठक मे जिले के एसएसपी समेत तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे, इस दौरान रैश ड्राइविंग और सड़क दुर्घटनाओं को कैसे रोका जाये इसपर मुख्य रूप से चर्चा की गई, साथ ही बेहतर क्राइम कंट्रोल को लेकर भी कई दिशा निर्देश ज़ोनल आई. जी के द्वारा दिया गया.…
झारखंड के राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले चंपई सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और धनशोधन के एक मामले में जमानत पर रिहा हुए हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया…
जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी के द्वारा 50 पीसीआर वैन में फर्स्ट एड किट पीसीआर के जवानों को दिया जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा शहर में चलने वाले जितने भी पीसीआर वैन है उन वैन में फर्स्ट एड किट खराब हो गए थे ।आज जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी के द्वारा लगभग 50 पीसीआर वैन में फर्स्ट एड किट पीसीआर के जवानों को दिया गया। ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने कहा की पीसीआर के जवान के द्वारा शहर में कहीं भी सड़क दुर्घटना होती है तो यही पीसीआर वाहन ही सबसे पहले पहुंचती है और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों…
