भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बाबूलाल मरांडी को राजेश शुक्ल ने बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर खुशी जाहिर किया है और शुभकामनाएं दिया है l प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति के सदस्य श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि श्री मरांडी के नेतृत्व में जनसमस्याओं का समाधान होंगा और…
Author: Devanand Singh
कारोबारी को फोन पर धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी को फोन पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी राहुल तिवारी उर्फ राहुल पारीख जुगसलाई पुरानी बस्ती का रहने वाला है और पूर्व में पीड़ित के कंपनी में ही काम करता था. गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि बीते दिनों राहुल ने कारोबारी को फोन किया और उनकी कंपनी को फोन से उड़ाने की धमकी दी. जब तक कारोबारी…
सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रांची के प्रधानाचार्य श्री विद्यासागर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि श्री विद्यासागर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फार्मेसी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को फार्मेसी के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान के अवसरों से अवगत कराना आवश्यक है…
हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री का साधुवाद राष्ट्र संवाद संवाददाता कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना की मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट का साधुवाद किया है। राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत हेमकुंड साहिब के रोपवे पर 2,730.13 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी रोपवे बनेगा। अभी तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक 21 किलोमीटर की कठिन यात्रा करनी पड़ती है। यह गोविंदघाट से घांघरिया (10.55 किमी) तक मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (एमडीजी) पर आधारित होगा। इसके बाद इसे…
विधानसभा में संजीव सरदार ने उठाया छात्रों का मुद्दा, कहा डिग्री कॉलेज के निर्माण होने तक पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था करे सरकार इस सत्र के बी.ए. की पढ़ाई किसी अन्य सरकारी भवन में कराई जाए – संजीव सरदार झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपने क्षेत्र के छात्रों की उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण मांग सरकार के सामने रखी। उन्होंने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में कहा की पोटका में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का भवन पूर्ण होने तक छात्रों की पढ़ाई किसी अन्य सरकारी भवन में संचालित की जाए, ताकि इस सत्र से…
घाटशिला कॉलेज में दो दिवसीय विज्ञान दिवस समारोह संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला घाटशिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ आर के चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के दूसरे दिन सी. वी रमन के जीवन एवं विज्ञान दिवस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैज्ञानिक सी वी रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।अपने स्वागत वक्तव्य में रसायन विज्ञान के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद सज्जाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का पालन करना चाहिए, अपने अंदर वैज्ञानिक चिंतन विकसित करना चाहिए। तत्पश्चात…
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर ग्राम सभा प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण समारोह संपन्न हुआ। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम सशक्तिकरण परियोजना के तहत यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) जमशेदपुर संस्था द्वारा राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विषय पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण समेकित जन विकास अभिकरण सुंदरनगर में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में पोटका प्रखंड के अंतर्गत तीन पंचायत तेंतला, नारदा और टांगराईन के ग्राम सभा प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि…
मनन कुमार मिश्रा सांसद रहें या बीसीआई अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता समाजवादी चिंतक एवं जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य सुधीर कुमार पप्पू ने बार काउंसिल आफ इंडिया के सातवीं बार चेयरमैन चुने गए वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को सलाह दी है कि वह राज्यसभा सांसद अथवा बीसीआई काउंसिल आफ इंडिया चेयरमैन में से एक पद छोड़ दें। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार कोई भी व्यक्ति इस तरह की परिस्थिति में दोनों पदों में रहकर अपनी राजनीतिक एवं पेशे के प्रति प्रतिबद्ध एवं ईमानदार नहीं रह सकता है। क्योंकि मनन कुमार मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के बिहार से…
युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए धर्म के नाम पर नहीं, रोजगार के लिए लड़ाई लड़ना होगा-अमीन हमजा राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह रोजगार के मुद्दों से भटकाने के लिए वर्तमान समय में युवाओं के अंदर धार्मिक कट्टरता की भावना पैदा कर देश को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है, जो आने वाले भविष्य के लिए काफी खतरनाक साबित होगा, इसलिए युवाओं को अपने भविष्य के लिए धर्म के नाम पर नहीं बल्कि रोजगार के नाम पर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। उपर्युक्त बातें साहेबपुरकमाल अंचल के पंचवीर में एआईवाईएफ के शाखा गठन के दौरान…
जादूगोड़ा से सटे बालियागोड़ा में हाथी ने 55 वर्षीय दुर्गा कूदादा को कुचला, वन विभाग ने दाह- सस्कार के लिए सौंपा 25 हजार रूपया राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के ग्वाल काटा पंचायत के बालियागोड़ा गांव में 55 वर्षीय दुर्गा कुदादा की पैर से कुचल कर हाथी ने हत्या कर दी। घटना सुबह 9 बजे की बताई जाती है। इधर घटना के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सीता राम हांसदा ने कहा कि जादूगोड़ा वन विभाग की ओर से मृतक दुर्गा कुदादा की पत्नी शांति कुदादा को अग्रिम मदद के तौर पर 25 हजार की राशि फिलहाल सौंपी गई…
