Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनन कुमार मिश्रा सांसद रहें या बीसीआई अध्यक्ष
    Breaking News जमशेदपुर

    मनन कुमार मिश्रा सांसद रहें या बीसीआई अध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनन कुमार मिश्रा सांसद रहें या बीसीआई अध्यक्ष

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    समाजवादी चिंतक एवं जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य सुधीर कुमार पप्पू ने बार काउंसिल आफ इंडिया के सातवीं बार चेयरमैन चुने गए वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को सलाह दी है कि वह राज्यसभा सांसद अथवा बीसीआई काउंसिल आफ इंडिया चेयरमैन में से एक पद छोड़ दें।
    सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार कोई भी व्यक्ति इस तरह की परिस्थिति में दोनों पदों में रहकर अपनी राजनीतिक एवं पेशे के प्रति प्रतिबद्ध एवं ईमानदार नहीं रह सकता है।
    क्योंकि मनन कुमार मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के बिहार से राज्यसभा सांसद हैं और उन्हें पार्टी के ह्विप के साथ रहना बाध्यकारी है। हाल ही में केंद्र सरकार ने अधिवक्ता संशोधन अधिनियम का प्रारूप सार्वजनिक किया था और उसके कानूनी रूप ले लेने से वकीलों का अहित होना तय था। वकीलों की पेशेगत स्वतंत्रता, स्वायत्तता पर अप्रत्यक्ष नियंत्रण की कोशिश सरकार की ओर इस संशोधन के माध्यम से होनी थी और पूरे देश में वकील समुदाय ने इसका विरोध किया।
    वकील समुदाय की एकता और विरोध के कारण केंद्र सरकार ने अपने पैर पीछे खींच लिए थे। लेकिन फिर सरकार ने उसे एक्सपर्ट कमेटी को सौंप दिया है। वकीलों के प्रतिनिधि होने के बावजूद चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की ओर से इसका प्रतिरोध नहीं किया जा रहा है। बल्कि सार्वजनिक रूप से उन्होंने कहा है कि अधिवक्ता संशोधन अधिनियम को पारित करना उनका उद्देश्य है। क्या वे वकील समुदाय को विश्वास दिला सकते हैं कि मौजूदा प्रारूप को ही अधिनियम का रूप नहीं दिया जाएगा?
    सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार जब बिल संसद में पेश होगा तो उसके पक्ष में मतदान करना इस बीजेपी सांसद की पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता होगी। क्योंकि पार्टी ने उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता को देखते हुए ही राज्यसभा भेजा है।
    इसके साथ ही सुधीर कुमार पप्पू ने मनन कुमार मिश्रा को सवालों में लेते हुए कहा कि वह निजी बिल के रूप में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट क्यों नहीं राज्यसभा में पेश करते हैं?
    क्यों नहीं मनन कुमार मिश्रा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अधिवक्ताओं के हित के लिए 5000 करोड रुपए का बजट प्रावधान करवाया?
    सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा भाजपा के पक्ष में अच्छी राजनीति कर रहे हैं और इसलिए उनको राज्यसभा में ही रहना चाहिए और बार काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओं को बेहतर भविष्य के लिए धर्म के नाम पर नहीं, रोजगार के लिए लड़ाई लड़ना होगा-अमीन हमजा
    Next Article सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रशिक्षण

    Related Posts

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    June 7, 2026

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.