शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में “हो” और “उरांव” समुदाय को शामिल नहीं किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने जताया आपत्ति जमशेदपुर : राज्य सरकार की ओर से जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए “हो” और “उरांव” समुदाय को शामिल नहीं किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने आपत्ति जताते हुए उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा है. इसके माध्यम से मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश बास्के ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में…
Author: Devanand Singh
टेल्को:आई एस डब्लू पी कंपनी के डी जी एम मुकेश कुमार के घर अपराधियों ने की लूट जमशेदपुर टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह मेन रोड बनकर के सामने कंपनी क्वार्टर में रहने वाले आईएस डाब्लू पी कंपनी के डी जी एम मुकेश कुमार की पत्नी और बेटे सोमवार की रात में वॉक कर घर वापस जैसे ही पहुंचे पीछे से चार अपराधि घर में घुसकर ₹10 हजार और सोने की चेन लूट ली। घर वाले में विरोध किया तो एक अपराधी में पिस्तौल निकाल कर हवाई फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घर वालों…
वरिष्ठ नागरिकों की संस्था सीनियर सिटीजन परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र जमशेदपुर में वरिष्ठ नागरिकों की संस्था सीनियर सिटीजन परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिले के उपायुक्त से मिलकर एक पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा है. मांग पत्र के माध्यम से इन्होंने बताया कि साजिश के तहत जिला प्रशासन द्वारा उनके घूमने- फिरने और बैठक करने के स्थल पर कब्जा किया जा रहा है. उपायुक्त को सौंप गए मांग पत्र के माध्यम से इन्होंने बताया कि कदमा बाजार के ए.बी.सी.डी ब्लॉक के सामने स्थित मैदान का निरीक्षण करते हुए उन्हें कब्जा…
राहुल ने बिरला को लिखा पत्र, भाषण के हटाए गए अंश को रिकॉर्ड में शामिल करने का आग्रह किया नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में दिए अपने भाषण के कुछ हिस्सों को कार्यवाही से निकाले जाने पर मंगलवार को अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा कि यह चुनिंदा ढंग से की गई कार्रवाई है जो तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने बिरला से आग्रह किया कि उनके भाषण से हटाए गए अंश को फिर से कार्यवाही के रिकॉर्ड में शामिल किया जाए। राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश…
विपक्ष परेशान है कि पहली बार कोई गैर कांग्रेसी नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है: मोदी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से संसदीय नियमों एवं आचरण का पालन करने तथा वरिष्ठ सदस्यों से सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के बारे में सीखने को कहा। राजग सांसदों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की यह सलाह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस भाषण के एक दिन बाद आई है जिसे सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने ‘बेहद गैरजिम्मेदाराना’ करार दिया था। सूत्रों के मुताबिक, राजग संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए…
बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने राहुल गांधी के हिंसक हिंदू पर दिए गए बयान की आलोचना कीकांग्रेस की 1937 की गलती देश को झेलना पड़ा जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवम अधिवक्ता सरदार कुलविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंसक हिंदू पर दिए गए बयान की आलोचना की है। कुलविंदर सिंह के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हिंदुओं पर उनका दिया गया बयान वास्तव में उन्हें आईना दिखा रहा है। अतीत में कांग्रेस पार्टी ने जो कुछ किया है उसका अध्ययन…
डॉ अजय ने किया खिलाड़ियों के फुटबॉल कीट का वितरण जमशेदपुर : लोगों के दिलों में बसने वाले जमशेदपुर के लोकप्रिय पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार ने मंगलवार को सुबह अपने आवास पर 15 टीम के लगभग 200 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री(कीट) का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत है उसको सही अवसर प्रदान करने की। विभिन्न खेल के मैदान में चाहे वो क्रिकेट हो या हॉकी सहित अन्य खेल में राष्ट्रीय एवम् अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के खिलाड़ियों ने…
सदर हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रीति पांडे हुई सम्मानित डॉक्टर भगवान के दूसरे रूप :- सुनील गुप्ता डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सदर अस्पताल के ईएनटी नाक कान गला की विशेषज्ञ डॉक्टर प्रीति पांडे से मिलकर पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। पंसस सुनील गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर भगवान के दूसरे रूप में अपने मरीज को जान बचाने का भरपूर प्रयास करते हैं। ऐसे में इनकी हर पल सहयोग समर्थन करने की आवश्यकता है। सदर अस्पताल की ईएनटी डॉक्टर प्रीति पांडे ने धन्यवाद देते हुए…
मोदी की दुनिया में सच्चाई ‘एक्सपंज’ हो सकती है, वास्तविकता में नहीं : राहुल नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उनके भाषण के कुछ अंशों को कार्यवाही से हटाए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनिया में सच्चाई ‘एक्सपंज’ हो सकती है, लेकिन वास्तविकता में ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं कहा, ‘‘ मोदी जी की दुनिया में सच्चाई एक्सपंज हो सकती है, लेकिन वास्तविकता में सच्चाई एक्सपंज नहीं हो सकती। जो मुझे…
उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा: अखिलेश यादव नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाए तब भी उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भरोसा नहीं होगा। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि जब तक ईवीएम चुनाव की व्यवस्था से नहीं हटाई जाती, तब तक समाजवादी पार्टी इस मांग को लेकर अडिग रहेगी। …
