धर्म स्थापना हेतु आहुति देने वाले दधीचिओं को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान किया जमशेदपुर: दधीचि दिवस 5 मार्च के पूर्व 4 मार्च को धर्म स्थापना हेतु आहुति देने वाले दधिचियो को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान किया। दधीचि दिवस की जानकारी देते हुए आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने बताया कि 5 मार्च, 1967 को कम्युनिस्ट के गुंडों ने आनन्दमार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय कार्यालय, आनंद नगर पर हमला किया था और उन पापियों का कुत्सित इरादा था कि आनन्दमार्ग प्रचारक संघ के संस्थापक परम पूज्य बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी की हत्या कर आनन्दमार्ग को खत्म कर दिया जाये।…
Author: Devanand Singh
पहली बार उद्यमी बनने वाले पांच लाख को दो करोड़ रुपये तक का ऋण मिल सकेगा: पीएम मोदी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उद्योग जगत से कहा कि वे ‘मात्र मूकदर्शक’ न बनें और वैश्विक आपूर्ति शृंखला में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत के साथ अपनी आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के विनिर्माण क्षेत्र को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का उत्पादन करके दुनिया की बढ़ती जरूरतों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बजट के बाद नियामकीय, निवेश और कारोबार सुगमता सुधारों पर…
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी को महिला मुख्यमंत्री मिलने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार विकास के लिए काम करेगी और लोगों द्वारा दिखाए गए विश्वास पर खरा उतरेगी. अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि दिल्ली के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास जताया और अब दिल्ली में…
आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी झारखंड जेल में मृत पाया गया मेदिनीनगर: झारखंड के मेदिनीनगर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा 34 वर्षीय एक कैदी मंगलवार को सुबह मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शबीर अंसारी नामक कैदी का शव उसकी बैरक से सटे बाथरूम में मिला। जेलर आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “जांच शुरू कर दी गई है।” अंसारी गढ़वा जिले के रमना का निवासी था…
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को सरकार कमजोर कर रही : खरगे नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार डेटा संरक्षण के नाम पर सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) को कमजोर कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आरटीआई को कमजोर नहीं होने देगी और ऐसे प्रयास के खिलाफ संसद से सड़क तक आवाज उठाएगी। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक तरफ़ भ्रामक प्रचार और दुष्प्रचार में भारत पिछले वर्षों से शीर्ष स्थान पर आ रहा है, दूसरी तरफ़…
मुंबई पुलिस के कांस्टेबल ने की आत्महत्या मुंबई: मुंबई पुलिस के 37 वर्षीय एक कांस्टेबल ने यहां अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर गोरेगांव इलाके में हुई और कांस्टेबल के इस कदम के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, कुरार थाने में तैनात कांस्टेबल सुभाष कंगने गेरेगांव में रहते थे और तीन माह पहले उनकी शादी हुई थी। अधिकारी ने बताया कि उसने कथित तौर पर अपने घर पर खुद…
श्रेया महतो की शादी में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पत्नी कल्पना सोरेन झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर पहुंचे, जहां विधायक सविता महतो कि बेटी श्रेया महतो कि शादी में शामिल हुए, मुख्यमंत्री नें बेटी श्रेया को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दिया, वहीं विधायक कल्पना सोरेन का जन्मदिन मनाया गया, मुख्यमंत्री नें केक काट कर कल्पना सोरेन का जन्मदिन मनाया, इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कल्पना मेरे लिए गिफ्ट है, और मै उसके लिए गिफ्ट हू, इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए l जमशेदपुर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी…
परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई जिला कौशल समिति की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए रोजगार से जोड़ने पर विमर्श किया गया । परियोजना निदेशक आईटीडीए ने कहा कि सरकार की योजनाएं न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। कौशल विकास…
बागबेड़ा क्षेत्र में टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता गर्मी को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी सहित आसपास के पंचायत क्षेत्रों में पानी टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक मांग पत्र जिला उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, यूटिलिटी सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) के महाप्रबंधक एवं तारापुर एंड कंपनी के प्रबंधक को सौपे हैं। सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना…
सामाजिक सेवा संस्था यात्रा के द्वारा जे.एन.टाटा की जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित झारखंड स्थित जमशेदपुर में कार्यरत सामाजिक सेवा संस्था यात्रा रीना सिंह (एक नए जीवन की शुरुआत) के द्वारा उद्योग क्रांति के जनक, टाटा समूह के संस्थापक सह कालीमाटी गाँव को जमशेदपुर शहर में तब्दील करनेवाले महापुरुष श्रद्धेय जमशेदजी नसरवानजी टाटा जी के 186 वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में जे.एन. टाटा जी के आदमकद प्रतिमा पर यात्रा परिवार ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
