साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित रामगढ़िया क्लब में भारत झारखंड मुक्ति मोर्चा की वरिष्ठ महिला नेत्री सह मानव अधिकार सहयोग संघ भारत की जमशेदपुर महिला जिला अध्यक्ष चरणजीत भाटिया की सुपुत्री अवनीत भाटिया एवं सतपाल रेहानिया के पवित्र आनंद कारज विवाह समारोह के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह मानव अधिकार सहयोग संघ भारत के झारखंड प्रदेश मीडिया सेल के अध्यक्ष अंसार खान शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए सुखी और…
Author: Devanand Singh
अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू: पहले दिन हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्न प्रखंड के सभी 23 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से नवम एवं दशम कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन हिंदी एवं संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को दिए गए। प्रश्नपत्र सहज और सरल होने से परीक्षा के बाद विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। अधिकांश विद्यालयों में एक-दो विद्यार्थियों को छोड़कर शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। परीक्षा 23 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा का समय और व्यवस्था दो पालियों में आयोजित परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से…
लेखक: राष्ट्र संवाद ब्यूरोफुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान ने मंगलवार को जोर पकड़ा जब बड़ी संख्या में स्थानीय छात्रों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान छात्रों ने बिहार और केंद्र सरकार के समक्ष रोजगार एवं सरकारी नौकरी की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के बैनर तले चले इस अभियान ने क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: मुख्य बातेंऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन का चला सदस्यता अभियान के दौरान काई छात्रों ने ली सदस्यता इस मौके पर संचालन मोहम्मद शहबाज ने किया लेने के बाद छात्रों…
निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त अशोक सिंह राघव के न्यूज़ पोर्टल कार्यालय व आवास पर चार थानों की संयुक्त छापेमारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त बताए जा रहे अशोक सिंह राघव के सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास पर सोमवार को छापेमारी की। कार्रवाई में चांडिल, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस टीम एक साथ शामिल रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कुछ ऐसे साक्ष्य और सामग्री हाथ लगी है, जिन्हें हत्याकांड की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।…
पोषण जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन ने दिखाई हरी झंडी 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह, संतुलित आहार और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जिले में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कुपोषण की रोकथाम के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा…
मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने का निर्देश, 24 सितंबर तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने ईआरओ एवं एईआरओ के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रपत्र-6 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को अगले दो दिनों के भीतर बीएलओ ऐप पर दर्ज करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों का सत्यापन कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा। प्रमाण पत्र में क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं…
टाटा फुटबॉल अकादमी का 16वां दीक्षांत समारोह, 15 खिलाड़ी सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 सितंबर : कदमा स्थित कुडी महंती ऑडिटोरियम में रविवार को टाटा फुटबॉल अकादमी (टीएफए) का 16वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले 15 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुंदरा रामम तथा विशिष्ट अतिथि चेन्नइयन एफसी के मुख्य कोच और पूर्व टीएफए प्रशिक्षु क्लिफोर्ड रेयेस मिरांडा रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स…
लेखक: राष्ट्र संवाद ब्यूरोस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बिहार के बेगूसराय जिले में स्वच्छता जागरूकता का एक नया अध्याय लिखा गया।स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 21एवं 22 सितम्बर को प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा के सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी सभी कार्यालयों ऑफिस सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों सहित अमृत सरोवर,गंगा घट,तलाव की साफ सफाई कर लोगों में सफाई के प्रति जागरूक किया गया। , प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने लोगो से अपील किया कि कचरे को जहां तहां नहीं फेक कचरा उठा के लिए हर पंचायत में वार्ड स्तर पर सफाई कर्मी मौजूद है उनके माध्यम…
जनसभा में उठे प्रमुख मुद्दे जनता पुस्तकालय सलौना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा सलौना द्वारा महंगाई, बढ़ते अपराध और पेपर लीक मुद्दे को लेकर जनसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य परिषद सदस्य युवा नेता विजेन्द्र केशरी ने कहा कि संविधान की शपथ लेकर देश के सर्वोच्च पद पर बैठे मोदी जी संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 80 करोड़ लोग आज भी गरीबी रेखा से नीचे हैं, बेरोजगारी घट नहीं रही है। जब विद्यार्थी और नौजवान सवाल पूछते हैं तो उन्हें देश विरोधी बता दिया जाता है। उन्होंने कहा कि चीनी 70 रुपये किलो,…
लेखक: यदुनंदनदिनकर जयंती के मौके पर 23 को राजनेताओं व 24 को सिमरिया में लगेगा साहित्यकारों का मेला। बीहट। यदुनंदन।118वीं दिनकर जयंती: सिमरिया में दो दिवसीय महोत्सव118वीं दिनकर जयंती के मौके पर सिमरिया में 23 व 24 सितंबर को राजनेताओं व साहित्यकारों का मेला लगेगा। 24 सितंबर को युग निर्माता महाकवि दिनकर की जन्मभूमि सिमरिया ग्राम के दिनकर पुस्तकालय में देश भर के साहित्यकारों, आलोचकों, प्रोफेसरों, रंगकर्मियों, कलाकारों का मेला लगेगा। दिनकर की किताबों और गांव की दीवारों से कविता उतरकर मंच पर व्याख्यान, भाषण और नाटक में बदल जाएगी। सैकड़ों की संख्या में दिनकर प्रेमी सिमरिया की साहित्य गंगा…
