अरुणाचल प्रदेश में ट्रक खाई में गिरने से तीन सैन्यकर्मी मारे गए, कई अन्य घायल ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में एक ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे ‘ट्रांस अरुणाचल’ राजमार्ग पर तापी गांव के पास हुई। सैन्य सूत्रों के अनुसार, शहीदों की पहचान हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ‘ग्रेनेडियर’ आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस…
Author: Devanand Singh
हनुमान वाटिका मंदिर में साफ सफाई की मांग, मंदिर की सदस्य ने बताया की जेएनएससी के तरफ से कभी भी साफ सफाई नहीं होती है। जमशेदपुर. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के श्री श्री हनुमान वाटिका सफेद पहाड़ी में मंदिर के प्रांगण में साफ सफाई की मांग. मंदिर की सदस्य सुनीता सिंह ने उठाई है उन्होंने बताया की इस मंदिर की साफ – सफाई जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया की देख रेख में होती है साथ ही उन्होंने बताया की यह मंदिर 1975 में स्थापित किया गया जो टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के ठीक सामने में है। मंदिर में साफ सफाई…
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का तिलक पुस्तकालय में हुआ जोरदार स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद का आगमन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में हुआ। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में माननीय विधायक सुश्री अंबा प्रसाद का स्वागत कार्यक्रम कांग्रेसजनों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सुश्री अंबा प्रसाद को अंगवस्त्र, शाॅल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने विधायक का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री अंबा प्रसाद ने कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त…
कंगना रनौत का बयान किसानों को अपमानित करने वाला और उनका मनोबल तोड़ने वाला : आनंद बिहारी दुबे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा सांसद कंगना रानौत के हालिया बयान की तीव्र निंदा की है। जिसमें सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि किसानों के आंदोलन में बलात्कार, हिंसा और लोगों को मार कर लाशें टांगने का काम हुआ है। कंगना रनौत का उक्त बयान किसानों को अपमानित करने वाला और उनका मनोबल तोड़ने वाला बयान है। जिसकी जितनी भ्रत्सना की जाय कम है। भाजपा सांसद का यह…
गोलमुरी में वीर भगत सिंह बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, भाजपा नेता दिनेश कुमार रहे मौजूद राष्ट्र संवाद संवाददाता गोलमुरी स्थित बजरंग नगर के वीर भगत सिंह बॉयज क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन कार्य आज बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी क्षेत्र के युवाओं के द्वारा गणेश पूजा का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है। आयोजन में…
‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल नहीं होने वाले जम्मू-कश्मीर के दल दो नावों पर हैं सवार: कांग्रेस नेता मीर श्रीनगर: कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में जो क्षेत्रीय दल ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस’ (‘इंडिया’) गठबंधन में शामिल नहीं हुए हैं, वे शायद ‘‘दो नौकाओं पर सवार हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे क्षेत्रीय दल केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला सकते हैं। अनंतनाग जिले के डूरू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे मीर अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्वाचन…
पूर्व केंद्रीय मंत्री को जोड़कर खोई साख तलाशने की जुगत में गलत बयानबाजी कर रहे डॉ अजय:सुधांशु ओझा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पुतला दहन को ओछी राजनीति का परिचायक:सुधांशु ओझा ● जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी चुनौती, कल्याण नगर और इंद्रानगर से जुड़े पत्र सार्वजनिक करें डॉ अजय, झामुमो-कांग्रेस सरकार ने भेजा है घर तोड़ने का नोटिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह से सटे कल्याणनगर व इंद्रानगर के 150 मकान तोड़े जाने संबंधी नोटिस पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी…
उपायुक्त ने फोटोग्राफर मंटू कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया राष्ट्र संवाद संवाददाता लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, अनन्य मित्तल ने मंटू कुमार शर्मा, फोटोग्राफर, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शर्मा ने चुनाव के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी के अपने दायित्वों का कुशलता और निष्पक्षता से निर्वहन किया, जिसकी सराहना की गई है। प्रशस्ति पत्र में उनके कार्य की तत्परता और समर्पण को विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है, और उम्मीद जताई गई है कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठ…
हरियाली तीज मिलन का आयोजन भव्य तरीके से बिष्टुपुर के एक होटल, में संपन्न* जमशेदपुर, 2024: आज बिस्टुपुर में हरियाली तीज मिलन का आयोजन भव्य तरीके से किया गया, जिसका आयोजन श्रीमती देविका सिंह, चेयरपर्सन, सेंट्रल वूमेन वर्कर्स कमिटी INTUC के द्वारा किया गया। इस आयोजन में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए महिलाओं को एक मंच प्रदान करना था, जहां वे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकें और आपसी मेलजोल बढ़ा सकें। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग…
भाजपा ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 29 और उम्मीदवारों की सूची जारी की नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 29 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसके साथ ही पार्टी अब तक 45 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने देवेंद्र सिंह राणा को नगरोटा विधानसभा सीट से और सतीश शर्मा को बिलावर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बिलावर का प्रतिनिधित्व 2014 में हुए आखिरी विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने किया था। पार्टी ने सोमवार को जारी…
