गरीबों का बिजली बकाया माफ किया जाएगा: हेमंत सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पांजनपहाड़ी, जामा, दुमका में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संताल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में दुमका, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ एवं जामताड़ा की 7 लाख 32 हज़ार 906 बहन- बेटियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी बड़ी सौगात । झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत संताल परगना के 6 जिला के 07 लाख, 32 हजार 906 बहन-बेटियों के बैंक खाता में ₹73 करोड़, 29 लाख 6 हजार की राशि का हस्तांतरण हुआ। दुमका की…
Author: Devanand Singh
समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार से मिले अप्पा राव राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अप्पा राव जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त कृष्ण कुमार जी से मुलाकात कर तीन प्लेट चौक स्थित बड़ा गोल चक्कर के समीप टेल्को से साक्षी जाने के क्रम में नाली का गंदा पानी मुख्य सड़क से बहाने के कारण जनता को होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए एक स्थानीय लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन शॉप कर इस समस्या का स्थाई समाधान करने का आग्रह किया जिस पर नगर…
लायंस क्लब भारत ने किया श्राद्धकर्म में सहायता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा पूर्वी सिंहभूम के जांता गांव में रहने वाले द्वारिका सिंह की पत्नी के श्राद्धकर्म में राशन देकर मदद किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के सदस्य लायन करन गोराई ने बताया कि जांता गांव में रहने वाले द्वारिका सिंह की पत्नी वैशाली सिंह का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया। द्वारिका सिंह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं। इसलिए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह जी…
जुस्को के बिजली उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट तक सब्सिडी मिले : सरयू राय जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने मांग की है कि जैसे जेवीबीएनएल के उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली पर सब्सिडी मिलती है, वैसे ही जुस्को क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट तक सब्सिडी मिले. यहां जेबीवीएनएल महाप्रबंधक के कार्यालय में हुई बैठक में श्री राय ने टेल्को आजाद मार्केट में जुस्को की बिजली का भी मुद्दा उठाया. इस पर श्री वीपी सिंह ने कहा कि जुस्को बिजली देने के लिए तैयार है. उपयुक्त फिजिबिलिटी के आधार पर जल्द ही नेटवर्क…
कई लोग नई विचारधारा के साथ आए पर मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया: अंबा प्रसाद विधायक अंबा प्रसाद जमशेदपुर के दौरे पर जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में भी कई लोगों ने नई विचारधारा के साथ जुड़ने का काम किया था। मगर मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया। विधायक अंबा प्रसाद। जमशेदपुर के दौरे पर पहुंची । बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने चम्पाई सोरेन प्रकरण पर पूछे गए सवालों के जवाब में कहां की मैं अभी राजनीति में बच्ची हूं और अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है मगर एक लंबे समय तक झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह चम्पाई दादा…
मायावती फिर चुनी गयीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा: कभी रुकेंगे नहीं, समझौता नहीं करेंगे लखनऊ : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एक बार फिर सर्वसम्मति से मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। बसपा ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इस बयान में कहा गया कि मायावती को मंगलवार को यहां बसपा की कार्यकारिणी की बैठक में एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बयान में कहा गया , ‘‘मायावती जी एक बार फिर सर्वसम्मति से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं और…
आजसू महिला मोर्चा ने किया कचड़ा निस्पादन और सड़क नाली मरम्मतीकरण की मांग आजसू पार्टी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबिता सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 27 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को कचड़ा निस्पादन और सड़क नाली मरम्मतिकरण के लिए जमशेदपूर प्रखंड अंचल अधिकारी से मिल एक ज्ञापन सौंपा जिसमे मुख्य रूप से परसुडीह बाजार, मकदमपुर मुंशी मुहल्ला, के साथ साथ अगल बगल की कई बस्तियों में कही सड़क किनारे तो कही बीच रास्ते में ही कचड़ा फेका जा रहा है जिससे बारिश की पानी से सड़क के किनारे कचड़ा नाली में चले जाने से नाली जाम हो…
रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ने निकाला आक्रोश मार्च कोलकाता सहित देश के अन्य हिस्सों मे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के द्वारा एक आक्रोश मार्च निकाला गया, यह मार्च जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन मे तब्दील हो गया जहां सभी ने महिला सुरक्षा की माँग प्रमुखता से रखा, इन्होने कहा की कोलकाता सहित देश के कई अन्य हिस्सों मे महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैँ, और जमशेदपुर भी इससे अछूता नहीं है, जमशेदपुर मे महिलाओं को सुरक्षित करने की दिशा मे सकारात्मक पहल जिला प्रसाशन करें, ऐसी मांग इन्होने…
कोलकाता : सरकार के खिलाफ ‘नबन्ना अभियान’ निकालने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कोलकाता: सैकड़ों युवकों ने मंगलवार को शहर में दो स्थानों से ‘नबन्ना अभियान’ शुरू किया जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े। अभियान में मुख्य रूप से युवा शामिल हैं जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है। प्रदर्शनकारी…
आबकारी नीति मामला : उच्चतम न्यायालय ने बीआरएस नेता कविता को जमानत दी नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को मंगलवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि कविता करीब पांच महीनों से हिरासत में हैं और इन मामलों में उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पूरी हो गयी है। न्यायालय ने उन्हें जमानत दिए जाने से इनकार करने वाले…
