भरत सिंह ने बंगाली किचन रेस्टोरेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन जमशेदपुर मे बंगाली व्यंजनों के प्रति रूचि रखने वाले लोगों के लिए शहर के बिचों बिच बंगाली किचन रेस्टोरेंट की शुरुवार हो चुकी है, इसका विधिवत उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने फीता काटकर किया, वहीँ रेस्टोरेंट के संचालक ने अतिथियों का स्वागत किया, यह रेस्टोरेंट शहर के साकची तीन कोनिया बिल्डिंग मे खोला गया है जहाँ बंगाली व्यंजनों का लुफ्त लोग उठा सकेंगे.
Author: Devanand Singh
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पर की भावनात्मक पोस्ट जोहार साथियों, पिछले हफ्ते (18 अगस्त) एक पत्र द्वारा झारखंड समेत पूरे देश की जनता के सामने अपनी बात रखी थी। उसके बाद, मैं लगातार झारखंड की जनता से मिल कर, उनकी राय जानने का प्रयास करता रहा। कोल्हान क्षेत्र की जनता हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही, और उन्होंने ही सन्यास लेने का विकल्प नकार दिया। पार्टी में कोई ऐसा फोरम/मंच नहीं था, जहां मैं अपनी पीड़ा को व्यक्त कर पाता तथा मुझ से सीनियर नेता स्वास्थ्य कारणों से राजनीति से दूर हैं। …
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदिप्त कुमार दास के देख रेख में संपन्न हुवा, पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की, महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की देश की आजादी के पहले से होने वाली यह पूजा शहर…
भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया ब्लीचिंग पाउडर का वितरण बिरसानगर जोन न. 7 स्थित हरि मंदिर के समीप भाजपा नेता सह कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु निजी खर्च से जरूरतमंद लोगों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया एवं लोगों से आसपास के सभी गली व नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की अपील की गई। ज्ञात हो कि जनसेवा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध समाजसेवी शिव शंकर द्वारा मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु नियमित साफ सफाई कार्यक्रम,…
प्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर इसकी प्रशंसा की नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन धन योजना को सफल बनाने के लिए काम करने वाले लोगों की बुधवार को प्रशंसा की और कहा कि यह योजना वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने में सर्वोपरि रही है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज एक ऐतिहासिक दिन है – जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं और इस योजना को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत…
पीएमजेडीवाई गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा में शामिल करती है : वित्त मंत्री नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेश पहल है जो गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा में लाती है और हाशिए पर मौजूद समुदायों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वित्तीय समावेश के लिए राष्ट्रीय पहल पीएमजेडीवाई के सफल क्रियान्वयन को एक दशक पूरा हो गया है। इस मौके पर सीतारमण ने कहा, ‘‘ औपचारिक बैंकिंग सेवाओं तक सार्वभौमिक तथा किफायती पहुंच वित्तीय समावेश और सशक्तिकरण हासिल करने के लिए…
भाजपा के 12 घंटे के बंद के कारण पश्चिम बंगाल में जनजीवन प्रभावित कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुलाए 12 घंटे के बंद के कारण बुधवार को कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। राज्य में सुबह से ही कई स्थानों पर रेल और सड़क अवरोधों के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर असर पड़ा जिससे लोगों को असुविधा हुई। राजधानी कोलकाता में सड़कों पर चहल-पहल कम है। सड़कों पर बहुत कम बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी नजर आ रही हैं। निजी…
मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 245 ‘गोविंदा’ घायल मुंबई: मुंबई में एक दिन पहले ‘दही हांडी’ उत्सव के तहत मानव पिरामिड बनाने में शामिल कुल 245 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन घायलों में से 32 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 213 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जन्माष्टमी के तहत दही हांडी उत्सव में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में यह त्योहार पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव…
जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,कार शोरूम फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड सहित तीन अपराधी गिरफ्तार जमशेदपुर पुलिस ने बीते 17 अगस्त को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत हुए कार शोरूम फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड सहित तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मियों का नाम प्रभात सिंह उर्फ नन्नू सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ पंडित, अमन सिंह उर्फ गोलु और शुभम सिंह है. बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही दो अपराध कर्मियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया…
रांची : रिम्स में डॉक्टरों और होमगार्ड्स के बीच जबरदस्त झड़प, दर्जनों घायल रांचीः झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स हमेशा विवादों में ही रहता है. खासकर मारपीट की घटनाओं को लेकर तो यह अस्पताल हमेशा बदनाम रहा है. इस बार तो रिम्स की सुरक्षा में लगाए गए होमगार्ड के साथ ही डॉक्टरों की जबरदस्त भिड़ंत हुई है. होमगार्ड जवानों और डॉक्टर के बीच हुई झड़प में एक दर्जन से ज्यादा डॉक्टर और होमगार्ड के जवान घायल हुए हैं. रात भर रणक्षेत्र बना रहा रिम्स राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स मंगलवार की पूरी रात रणक्षेत्र में तब्दील…
