परसुडीह चांदनी चौक कालिंदी बस्ती मैं शौचालय को लेकर बीडीओ को बस्तीवासी ने सौंपा ज्ञापन जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत परसुडीह चांदनी चौक कालिंदी बस्ती मैं शौचालय को लेकर बीडीओ जमशेदपुर को बस्तीवासी ने ज्ञापन सौंपा महिलाओं ने कहा मईया योजना बाद में देना पहले शौचालय दो हेमंत सोरेन परसुडीह चांदनी चौक कालिंदी बस्ती के रहने वाले हैं बस्ती वालों ने कहा कई वर्षो से शौचालय के लिए संघर्ष कर रहे हैं कुछ विवादों के चलते हमारा शौचालय निर्माण नहीं हो पा रहा है आज भी हमारे बस्ती के लोग बहन बेटी रेलवे पटरी में शौचालय के लिए जाते…
Author: Devanand Singh
अभिषेक बनर्जी ने बलात्कार विरोधी सख्त कानून की मांग की, लोकसभा में पेश करेंगे निजी विधेयक कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्र से बलात्कार विरोधी सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए कहा है कि वह लोकसभा में एक निजी विधेयक पेश करेंगे। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अगर केंद्र दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और सजा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बनाने में ‘‘विफल’’ रहता है, तो वह दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। टीएमसी सांसद ने यहां तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर एक रैली…
चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला : सीबीआई ने कोलकाता पुलिस के एएसआई की पॉलीग्राफ जांच शुरू की नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार संजय रॉय से कथित संबंधों का पता लगाने के लिए कोलकाता पुलिस के एएसआई अनूप दत्ता के ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ की प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी। सीबीआई ने सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दत्ता की पॉलीग्राफ जांच करने के लिए कोलकाता की एक अदालत से अनुमति ली थी। एजेंसी ने मामले में पहले भी दत्ता से पूछताछ की थी। …
संप्रग सरकार की योजना का नाम बदलकर जनधन किया गया, जनता से 43500 करोड़ रु लूटे गए: खरगे नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के 10 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को दावा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय की वित्तीय समावेशन योजना का नाम बदलकर ‘जनधन’ कर दिया गया और आज उसी की वर्षगांठ है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या यह सच नहीं कि 10 करोड़ से ज़्यादा जनधन बैंक खाते बंद हो चुके हैं, जिनमें क़रीब 50 प्रतिशत बैंक खाते महिलाओं के थे? प्रधानमंत्री…
युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की रहस्यमय मौत की जांच हो :सुधीर कुमार पप्पू अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की हमारे जमशेदपुर बार एसोसिएशन के युवा साथी अधिवक्ता श्री प्रवीण कुमार दुबे की मौत रहस्य में तरीके से राजस्थान जयपुर में हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह होटल में ठहरे थे और वहां बालकोनी से गिर गए। मेरा स्पष्ट मानना है कि उनके साथ अनहोनी हुई है और इसकी जांच गहराई से होनी चाहिए। अध्यक्ष, महासचिव एवं संपूर्ण कमेटी से मेरा आग्रह है कि एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर…
बोकारो :अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, अवैध शराब बरामद उत्पाद विभाग के बोकारो टीम को एकबार फिर बड़ी सफलता मिली है. टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के चांदो गांव मे छापमारी कर 2400 किलो जावा महुआ तथा चुलाई गई 150 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद की गई है. यह करवाई बोकारो के डीसी विजया जाधव के निर्देश पर की गई है. छापामारी के क्रम में फ़रार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
मुसाबनी में दो बच्चों की मां के साथ बलात्कार करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार जमशेदपुर में दो बच्चे की मां के साथ रेप कि घटना घटी है, बतया जा रहा है कि मुसाबानी के बदिया मे बलत्कार किया गयाऔर उसको धोबानी के जंगल मे फेक दिया, हालाकि पुलिस नें महिला को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, महिला का आरोप है कि महिला को जबरन कार में उठाकर दबंगों ने घटना को अंजाम दिया है, रेप के बाद महिला को मुसाबनी के धोवनी जंगल फेंका, पुलिस ने महिला को टीएमएच…
राहुल गांधी की कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने की सराहना; कहा – ‘पीएम इन वेटिंग’ होता है नेता प्रतिपक्ष नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने जनता के मुद्दे उठाने और मणिपुर जैसे मामलों में ‘‘मरहम’’ लगाने के लिए राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि हर नेता प्रतिपक्ष ‘‘पीएम इन वेटिंग’’ होता है। राहुल, हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद संसद के निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष बने हैं। तिवारी ने ‘पीटीआई’ के विशेष कार्यक्रम ‘@4पार्लियामेंट स्ट्रीट’ में समाचार एजेंसी के संपादकों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी की सराहना…
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने राज्य परिवहन की 150 नयी बसों को हरी झंडी दिखाई चेन्नई: ) तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने राज्य संचालित एसईटीसी की 150 नयी ‘बीएस6’ बसों को हरी झंडी दिखाकर उनके परिचालन की शुरुआत की। एक सरकारी बयान के अनुसार, इन बसों में आधुनिक विशेषताएं एवं सुविधाएं हैं। इन सुविधाओं में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए खास प्रबंध भी शामिल है। ‘बीएस 6’ बसों में ऐसे इंजन हैं जो कम प्रदूषण फैलाते हैं। इन बसों में बेहतर ब्रेक प्रणाली भी है। बयान के मुताबिक, उनमें ऐसी उन्नत अग्निशामक प्रणाली है जो…
चंपाई सोरेन की हो रही थी जासूसी, स्पेशल ब्रांच के दो अफसर पकड़े गये, दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने की आधिकारिक एलान के साथ ही कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं. अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बड़ा आरोप झारखंड पुलिस और झारखंड सरकार पर लगाया है. असम ने खुलासा किया है कि चंपाई सोरेन की रेकी की जा रही थी. साथ ही झारखंड से दिल्ली तक उनपर दो लोग नजर रख रहे थे. इस दौरान एक महिला के साथ मिल कर कुछ बड़ा खेल की…
