एसडीओ पारुल सिंह ने बारीडीह नदी घाट से बालू लदे चार ट्रक को किया जब्त, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्र में बालू उठाव पर रोक को लेकर खनन विभाग का कोई भी फार्मूला उपयोग में नहीं आ रहा है। रात का अंधेरा हो या दिन का उजाला शहर के विभिन्न नदी घाटों से बालू का उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है। और सुबह होते ही बालू माफिया उसे डंप करके कालाबाजारी का काम कर रहे हैं। जमशेदपुर (धालभूम) एसडीओ पारुल सिंह द्वारा बारीडीह नदी घाट पर छापेमारी…
Author: Devanand Singh
JBKSS नेता संजय मेहता ने संगठन पर अपमान का आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा झारखंड में खातियान आंदोलन से शुरू हुई झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति पार्टी अब बिखरने लगी है। हजारीबाग में JBKSS से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले संजय मेहता के पार्टी छोड़ने के बाद जयराम महतो पर सवाल खड़ा होने लगा है। जिस पार्टी को खड़ा करने में युवाओं ने खून पसीना एक किया, अब वह अलग राह पर क्यों जाने को बेबस है। क्या पार्टी अपनी राह और इरादे से भटक गई है या फिर…
भाजपा राज में मुठभेड़ का एक ‘पैटर्न’ सेट : अखिलेश यादव लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राज में मुठभेड़ का एक पैटर्न सेट हो गया है। अखिलेश ने पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपियों के मारे जाने को ‘फर्जी मुठभेड़’ भी करार दिया। अखिलेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा राज में मुठभेड़ का एक ‘पैटर्न’ सेट हो गया है कि ‘पहले किसी को उठाओ, फिर झूठी मुठभेड़ की कहानी बनाओ और फिर…
अर्ध सत्य बोल रहे राहुल गांधी 1984 याद रखें केंद्र सरकार सिखों की पहचान को लेकर एडवाइजरी जारी करे जमशेदपुर। राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कांग्रेस सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह सिखों की पहचान को लेकर अर्ध सत्य बोल रहे हैं। सिखों की पहचान अर्थात पगड़ी, केश दाढ़ी को लेकर कभी भी भारत देश में सवाल नहीं उठे हैं। भारतीय संविधान एवं कानून पर विश्वास रखने वाले किसी भी संस्था अथवा व्यक्ति द्वारा पहचान को लेकर भी प्रश्न नहीं खड़े किए गए। अधिवक्ता…
हमें ज्ञान मत दीजिए, सहयोगियों पर लगे आरोपों का जवाब दीजिए: कांग्रेस तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के बीच गठजोड़ के आरोपों को सिरे से खारिज किये जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने बुधवार को विजयन से विपक्ष को ज्ञान देने के बजाए उनसे अपने करीबी सहयोगियों, आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी एडीजीपी एम आर अजीत कुमार और सचिव पी शशि के खिलाफ लगे आरोपों पर जवाब देने का आग्रह किया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास की जानकारी रखने वाले राज्य के…
हमारा सपना है, दुनिया के हर उपकरण में लगे भारत में बनी चिप : मोदी ग्रेटर नोएडा:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेमीकंडक्टर के घरेलू विनिर्माण में निवेश को बढ़ावा देने का बुधवार को आह्वान करते हुए कहा कि आपूर्ति श्रृंखलाओं की मजबूती अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन और कृत्रिम मेधा (एआई) तक हर चीज का आधार है। राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके में सेमीकॉन-2024 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विव महामारी की वजह से आपूर्ति श्रृंखला का महत्व सबके सामने आया है। साथ ही उन्होंने ऐसे किसी…
\ आच्छे बोछोर आबार हौबे के जयघोष के साथ नम आंखों से दी गई गणपति बप्पा को विदाई सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, रेलवे मैदान,पाकुड़ द्वारा आयोजित रात 26 वें गणपति महोत्सव का समापन बीती रात भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही हो गया।इस वर्ष गणपति महोत्सव को चार दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।रेलवे मैदान पाकुड़ चार दिनों तक गणपति बप्पा मोरिया मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से गूंजता रहा।अब यह जयकारों की गुंज एक वर्ष उपरांत अपनी छब्बीस वीं गणपति महोत्सव के लिए एक कदम और बढ़कर सताइस वें वर्ष की ओर अग्रसर हो गई। …
पीएम मोदी का जमशेदपुर आगमन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं सांसद ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण जमशेदपुर 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो गोपाल मैदान कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिनके साथ जिले के उपयुक्त अनन्य मित्तल सीनियर एसपी किशोर कौशल समेत तमाम पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री टाटानगर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे इसके बाद बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग के पास से…
पाथरी पंचायत में 13 सितम्बर को कैंप लगाएगी सरकार, “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” से होगा समस्याओं का निपटारा बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत में 13 सितम्बर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला और प्रखंड स्तर तक के अधिकारी कैंप में खुद मौजूद रहेंगे.ग्रामीणों के द्वारा घर घर मे सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई। झारखंड सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत भवन में शिविर लगाकर जनता के बीच वैसे लाभुक जो अब…
रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से घोड़ाबाबा मन्दिर परिसर में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिसंकीर्तन पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन कर समापन हुआ रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मन्दिर परिसर में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिसंकीर्तन पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन कर समापन हुआ। इससे पूर्व प्रातःकाल में सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल कर्मचारियों ने सोनारी स्थित दोमुहानी घाट से कलश में जल लेकर पूजन स्थल पर संकल्प लेकर स्थापित किया। तत्पश्चात प्रसिद्ध पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। उसके बाद…
