शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 का उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने किया। राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा महुलडीहा मैदान में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 का बुधवार को सांसद जोबा माझी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार पढ़ाई के साथ खेल को भी बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ खेल का भी बहुत महत्व हैं। खेल के माध्यम से भी लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती हैं। सांसद…
Author: Devanand Singh
क्या भाजपा में आने वाले हैं रघुवर दास ! – सोशल मीडिया साइट की तस्वीर बदलने से अटकलें हुईं तेज जमशेदपुर : ओड़िशा के राज्यपाल व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बुधवार को सोशल साइट फेसबुक से अचानक प्रोफाइल बदलने से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर शुरू हो गईं कि क्या रघुवर दास फिर से भाजपा में आएंगे ? दरअसल, रघुवर दास की सोशल साइट फेसबुक से अचानक प्रोफाइल की तस्वीर बदल दी गई। इस गोलाकार तस्वीर के चारों ओर भगवा रंग और एक ओर हरा रंग दिया गया है, इसके बाद यह…
लिट्टी चौक से एनएच-33, भिलाई पहाड़ी तक स्वर्णरेखा नदी पर चार लेन पुल बनने का रास्ता साफ:सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लिट्टी चौक, जमशेदपुर से एनएच-33, भिलाई पहाड़ी तक स्वर्णरेखा नदी पर चार लेन पुल और 3.681 किलोमीटर चार लेन सड़क बनाने की योजना लागू करने हेतु न्यूनतम दर वाले निविदादाता मे॰ सतीश कुमार , राँची को कार्यादेश जारी करने का रास्ता साफ़ हो गया. इस आशय का पत्र पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने कार्यपालक अभियंता, जमशेदपुर को भेज दिया है और उनसे अनुवर्ती…
शोध में अवैधानिक विधि का कोई स्थान नहीं- पी.के. पाणी राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय के रिसर्च मेथाडोलॉजी पर आधारित कार्यशाला के तीसरे और अंतिम दिन कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त पदाधिकारी एवं कोमर्स विभाग के अध्यक्ष रहे डॉ0 पी के पाणी ने कार्यशाला में उपस्थित रिसर्च स्कालरों से शॊधकार्य पर आधारित अपने अनुभव साझा किया उन्होने शोधकर्ताओं को रिसर्च का अर्थ बताया और गहन जानकारी दी। वैज्ञानिक विधियों की जानकारी देते हुए कहा रिसर्च में अवैज्ञानिक विधि का कोई स्थान नही हैं। रिसर्च के बारे में श्री पाणि ने कहा कि सोशल साईंस में हम सामाजिक…
आदित्यपुर पहुंचे मंत्री दीपक बिरुवा, कहा भाजपा के तमाम राजनीतिक कार्यक्रम को इवेंट मैनेजमेंट के द्वारा कराया जा रहा है राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा चांडिल के डोबो में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सरायकेला जिले के आदित्यपुर पहुंचे जहां झामुमो नेता भगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन के नेतृत्व में मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री दीपक बिरुवा ईमली चौक के पास स्थित अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले गणेश पूजा समारोह में शामिल हुए। जहां पहुंचने पर मंत्री का कमेटी के सदस्यों…
12 सितंबर को शहीद साबुआ हांसदा को नमन करने सांसद विद्युत महतो संग केरुकोचा पहुंचेंगे चंपई सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता चाकुलिया के केरूकोचा में जंगल बचाओ अभियान के अग्रणी नेता शहीद साबुआ हांसदा का 37 वां शहादत दिवस 12 सितंबर को मनाया जाएगा। साबुआ हांसदा को श्रद्धांजलि देने और नमन करने के लिए भाजपा में शामिल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ केरूकोचा आएंगे। इसकी तैयारी में श्यामसुंदरपुर भाजपा मंडल कमेटी जुटी हुई है। चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने से इस क्षेत्र के भाजपाइयों में उत्साह है।…
इनर व्हील क्लब द्वारा पिछले 10 साल से कर्मरत शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के साकची स्थित यूनाइटेड क्लब में इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इनर व्हील क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलोकानन्दा बक्शी के नेतृत्व में आयोजित इस संध्या के दौरान क्लब की ओर से डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर निभा मिश्रा, क्लब के अध्यक्षा पापिया चटर्जी और आइ० पी० पी० बबिता केडिया द्वारा शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इनर व्हील क्लब-जमशेदपुर वेस्ट द्वारा सम्मानित…
आदिवासी महिला और उसकी बेटी से मारपीट के आरोप में मुन्ना सिंह गिरफ्तार, आजसू पार्टी द्वारा प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए संगठन से किया निष्कासित राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट के आरोपों में पूर्व आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ़ ब्रजेश सिंह को कदमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आई और उसके बाद मुन्ना सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह मामला तब सामने आया जब महिला की लिखित शिकायत पर मुन्ना सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की…
शिकागो दिवस के अवसर पर चित्रगुप्त भवन में ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषयक सेमिनार का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर मे शिकागो दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति की ओर से सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया. दो सत्रों में आयोजित समारोह में उद्घाटन के बाद तकनिकी सत्र आयोजित हुआ, जिसमें अन्य शहरों से आनेवाले अतिथि वक्ताओ ने उपरोक्त विषय पर अपने पेपर प्रस्तुत किये, जिसे बाद में समिति द्वारा प्रकाशित कराया जाएगा. सेमिनार का उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी ऑपरेशन्स चैतन्य भानु…
झारखंड कांग्रेस की गुटबाजी एक चुनावी संकट देवानंद सिंह चुनावों के नजदीक आते ही झारखंड कांग्रेस में टिकटों को लेकर होड़ मचने लगी है, गुटबाजी का आलम यह है कि बात हाथापाई तक पहुंच गई है। ऐसा लग रहा है कि चुनाव आने तक और भी खराब स्थिति देखने को मिलेगी। पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष कोल्हान के दौरे पर थे पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला में तो सब कुछ ठीक था. पूर्वी सिंहभूम जिले में यह गुटबाजी जिस तरह उभरकर सामने आई है, उसने हाईकमान के सामने एक गंभीर चुनौती पेश की है। ऐसे में, देखना होगा कि इस समस्या…
