Author: Devanand Singh

आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से दो युवकों को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर पुलिस इन दिनों काफी एक्शन में नजर आ रही है। वहीं सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुणायत द्वारा टीम का गठन करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध व्यापार के विरुद्ध छापेमारी एवं कारोबारी की गिरफ्तारी लगातार की जा रही है। इसी क्रम में आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती के समीप ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते हुए दो व्यक्तियों को प्रशासन द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आए दो व्यक्तियों…

Read More

राशन घोटाला: ईडी ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में की छापेमारी कोलकाता:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित राशन घोटाले के मामले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कई स्थानों में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संघीय जांच एजेंसी के विभिन्न दलों ने यह छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, ईडी के अधिकारियों ने राशन दुकान, व्यापारियों के घरों और गोदामों, एक खाद्य निरीक्षक के आवास और एक सहकारी बैंक की जयनगर, देगांगा, कल्याणी और बसंती स्थित शाखा जैसे स्थानों पर भी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि कोलकाता में भी छापेमारी की गई। अधिकारियों…

Read More

झामुमो नीत गठबंधन झारखंड में वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है: भाजपा रांची,:  झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय को यह बताया है कि राज्य में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी रह रहे हैं जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार अपने ‘वोट बैंक’ के लिए इस बात को नकार रही है। केंद्र सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को दायर हलफनामे में कहा कि बांग्लादेशी अवैध रूप से साहेबगंज…

Read More

15 सितंबर को श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का 137 वां जन्म महोत्सव मनाया जायेगा जमशेदपुर :श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का 137 वां जन्म महोत्सव 15 सितंबर 2024 रविवार को जमशेदपुर के न्यू काशीडीह बगान एरिया में धूम धाम से मनाया जायेगा। शुक्रवार को मंदिर कमेटी द्वारा इसकी जानकारी दी गई। मौके पर मंदिर कमिटि के रित्तिक विनोद साव ने बताया प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का 137 वां जन्म महोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। एक दिवसीय उत्सव में सुबह से ही हजारों हाजर गुरुभाई दूर दरार…

Read More

दो महीने से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे ज्वाहर नगर 4 न. के लोगों ने फिल्टर प्लांट में किया प्रदर्शन  पानी नहीं देना जघन्य अपराध, स्थिति सामान्य नहीं हुई तो फिल्टर प्लांट में प्रचुर मात्रा में है पानी, इसलिए यहीं लोग डेरा और घेरा डालेंगे – विकास सिंह विगत दो महीनों से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे मानगो ज्वाहर नगर रोड नंबर 4 के लोगों ने मानगो पेयजल आपूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट में विकास सिंह के नेतृत्व में जमकर हंगामा खड़ा कर प्रदर्शन किया । फिल्टर प्लांट में मौजूद पेयजल स्वच्छता विभाग के…

Read More

राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की सफलता से भाजपा बौखलाई : गहलोत जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की सफलता से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बौखला गई है और उनकी यात्रा को लेकर तमाम तरह के झूठ फैला रही है। कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भाजपा द्वारा 15-20 सालों तक बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी अब देश की आशा एवं अपेक्षा का केन्द्र बिन्दु बन गए हैं। इससे भाजपा इतनी हताश और आक्रामक हो गई है कि देश की…

Read More

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 156 दिन बाद जेल आएंगे बाहर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आप ने लिखा, ‘‘सत्यमेव जयते।’’ नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है. 156 दिनों तक जेल में बंद रहे केजरीवाल को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. हरियाणा चुनावों से पहले जेल से रिहाई आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकती है. अपना फैसला पढ़ते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा,’हमने 3 सवाल तय किए हैं. क्या गिरफ्तारी में कोई…

Read More

जयशंकर ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख से मुलाकात की, वैश्विक स्वास्थ्य पहल में भारत की भूमिका पर चर्चा की जिनेवा: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रॉस अद्योनम गेब्रेयेसस से मुलाकात की और पारंपरिक चिकित्सा तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल के क्षेत्रों सहित वैश्विक स्वास्थ्य संगठनों के साथ भारत के सहयोग पर चर्चा की। जयशंकर तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में जर्मनी से यहां पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान वह सऊदी अरब भी गए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में कहा, ‘‘आज…

Read More

आरजी कर अस्पताल मामला: जूनियर चिकित्सकों का स्वास्थ्य भवन के बाहर तीसरे दिन भी धरना जारी कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल मामले को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए कनिष्ठ चिकित्सकों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के बीच एक दिन पहले प्रस्तावित बैठक के विफल हो जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राज्य के स्वास्थ्य भवन के बाहर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी रखा और काम बंद रखा। महिला चिकित्सक और उनके परिजनों को न्याय दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल 26 मेडिकल कॉलेजों से…

Read More

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये रोहित और विराट चेन्नई पहुंचे चेन्नई :  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये यहां पहुंच गए । पीली जर्सी पहने रोहित सुरक्षाकर्मियों के घेरे में हवाई अड्डे से बाहर निकले जबकि विराट लंदन से सीधे तड़के यहां पहुंचे हैं । तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बृहस्पतिवार को ही यहां पहुंच गए थे । खिलाड़ी एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे । अगस्त में…

Read More