Author: Devanand Singh

प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हिंदी दिवस पर देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सभी देशवासियों को हिन्दी दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं।” संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था, जिसक बाद से हर साल इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Read More

आरजी कर अस्पताल: कनिष्ठ चिकित्सकों का स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मामले के विरोध में यहां साल्ट लेक में राज्य स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के बाहर कनिष्ठ चिकित्सकों का धरना प्रदर्शन मूसलाधार बारिश के बावजूद शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रखा। अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि वे गतिरोध को हल करने के लिए सक्षम प्राधिकारियों के साथ बातचीत करने के…

Read More

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ के हवलदार ने खुद को मारी गोली, मौत सुकमा:  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपनी सर्विस रायफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह गादीरास गांव में सीआरपीएफ के 226वीं बटालियन के शिविर में हवलदार विपुल भूयान (44) ने आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि भूयान ने शिविर के शौचालय में एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली…

Read More

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इलाके में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने…

Read More

रेलवे बोर्ड ने जारी की वंदे भारत ट्रेन की रूट चार्ट और टाइमिंग राष्ट्र संवाद संवाददाता कल वंदे भारत की सौगात प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर में देंगे इसी बीच रेलवे बोर्ड में जारी की वंदे भारत ट्रेन की रूट चार्ट और टाइमिंग 10 15 में टाटानगर से खुलकर 10:45 में पहुंचेगी चांडिल मूरी 12:20 बोकारो स्टील सिटी 13:35 गोमो नेताजी सुभाष चंद्र बोस 3:00 बजे पारस 3:30 Koderma 16:40 गया 18:10 और पटना 2015 में पहुंच जाएगी

Read More

प्रबंधन टीआरएफ और टीआरएफ श्रमिक संघ के बीच 17.22% बोनस पर समझौता राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रबंधन टीआरएफ और टीआरएफ श्रमिक संघ के बीच आज 17.22% बोनस पर हस्ताक्षर किये गये. उक्त जानकारी राकेश्वर पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी उन्होंने बताया कि अधिकतम बोनस रु. 117079/-न्यूनतम बोनस रु. 36179/- श्री पांडे ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या 182है तथा उनके खाते में भुगतान के लिए 18 को बैंक को भेजा जाएगा

Read More

जुगसलाई विधायक विसर्जन में हुई गोली चालन पर चुप क्यों – अप्पू तिवारी आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने एक बार फिर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी पर हमला बोला है और सवाल किया है की पिछले दिनों बारीगोड विसर्जन में हुए गोली चालन में चुप क्यों ..? क्यू नही उसमे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते है अभी तक पीड़ित के पास क्यू नही गए इसका जबाव मंगल कालिंदी को देना चाहिए अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बारीगोड़ा विसर्जन में गोली चालन के आरोपी मंगल कालिंदी का करीबी है और उसको मंगल कालिंदी का…

Read More

15 सितम्बर को जमशेदपुर में आहुत प्रधानमंत्री के परिवर्तन महारैली में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से 5 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 15 सितम्बर को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन महारैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से 5 हजार कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव की अध्यक्षता में बहरागोड़ा में…

Read More

मनुष्य जीवन की यात्रा विशेषकर अध्यात्मिक पगडंडियां प्रभात संगीत के सूर से सुगंधित हो उठता है राष्ट्र संवाद संवाददाता आज से लगभग 7000 वर्ष पूर्व भगवान सदाशिव ने सरगम का आविष्कार कर मानव मन के सूक्ष्म अभिव्यक्तियों को प्रकट करने का सहज रास्ता खोल दिया था। इसी कड़ी में 14 सितंबर 1982 को झारखंड राज्य के देवघर में आनंद मार्ग के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने प्रथम प्रभात संगीत” बंधु हे निये चलो” बांग्ला भाषा में देकर मानव मन को भक्ति उनमुख कर दिया। 8 वर्ष 1 महीना 7 दिन के छोटे से अवधि में उन्होंने…

Read More

केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप कार्यालय में जश्न का माहौल, पार्टी ने इसे ‘तानाशाही की हार’ करार दिया नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय से आबकारी नीति ‘घोटाले’ के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। ‘आप’ के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और पार्टी सुप्रीमो की रिहाई का जश्न मनाने के लिए उन्होंने मिठाइयां बांटी और पटाखे जलाए। इस बीच, मुख्यमंत्री आवास के बाहर केजरीवाल की पत्नी…

Read More