आशियाना अन्नतारा में दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन । मानगो के एन एच 33 स्थित आशियाना अन्नतारा सोसाइटी में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा पंडाल का आज विधिवत पूजा अर्चना कर सोसाईटी के लोगों ने पंडाल का भूमि पूजन किया । सोसाईटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि विगत 9 वर्षों से सोसाइटी में रहने वाले सभी 394 फ्लैट के लोग एक परिवार की तरह मां भगवती की पूजा अर्चना करते आए हैं । कलश स्थापना के दिन से ही सोसाइटी में नौ महिलाओं के द्वारा फलाहार में रहकर प्रथम दिन से लेकर विजयदशमी…
Author: Devanand Singh
भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने दो दिव्यांगो के बीच व्हीलचेयर का किया वितरण भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के द्वारा 49, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत सोनारी मंडल स्थित पंचवटी नगर रोड नंबर 5 में दो दिव्यांग लोगों मानकी दीवर और रौनक जी के बीच व्हीलचेयर का वितरण किया गया। साथ हीं विश्वकर्मा पूजा और नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर स्थानीय लोगों के बिच लड्डू वितरण कर खुशियाँ मनाई गयी। इस मौके…
राहुल के खिलाफ सुनियोजित अभियान को शह दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री: प्रियंका गांधी नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित अभियान है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह की शह मिल रही है और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी जैसे-जैसे मजबूती से जनता की आवाज उठा रहे हैं, वैसे-वैसे उनके खिलाफ जुबानी और वैचारिक हिंसा बढ़ रही है। “…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचीं इंदौर,: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के तहत बुधवार शाम इंदौर पहुंचीं। शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी अगवानी की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू हवाई अड्डे से राज्य सरकार के मृगनयनी वस्त्र एम्पोरियम के लिए रवाना हुईं, जहां वह सूबे के पारंपरिक हथकरघा उत्पाद देखेंगी और साड़ी बुनकरों से चर्चा करेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग…
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की उमड़ी भारी भीड़ डोडा/किश्तवाड़: जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद हो रहे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान बुधवार को जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले में मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित मतदाता कतार में खड़े दिखे। पिछले कुछ महीनों में यहां आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। अपनी सरकार चुनने के लिए विधानसभा चुनाव में भाग लेने पर खुशी व्यक्त करते हुए मतदाताओं ने यह भी उम्मीद जताई कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बाद जम्मू कश्मीर…
लातेहार पुलिस ने 5 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता लातेहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहा लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के 5 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया है । ज्ञात हो कि लातेहार एसपी गौरव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी की झारखंड जन मुक्ति परिषद का हार्डकोर नक्सली सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर लातेहार थाना क्षेत्र में कोने गाव के जंगल मे विचरण कर रहा है । सूचना के बाद…
परिवार के भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए हिमंत असम समझौते का मुद्दा उठा रहे हैं: कांग्रेस गुवाहाटी: असम में विपक्षी कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राज्य सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि हिमंत विश्व शर्मा ने अपने परिवार द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश के तहत असम समझौते के कार्यान्वयन का मुद्दा उठाया है। एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया और कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि असम समझौते पर न्यायमूर्ति बिप्लब कुमार…
सुन्दरनगर में माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति का पूजा पंडाल का हुआ विधिवत भूमि पूजन,इस बार भव्य पूजा की तैयारी माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन सुन्दरनगर के पुजारी कृपा शंकर शुक्ल एवं पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्षा बारी मुर्मू के साथ भाजपा युवा नेता बाबूलाल सोरेन के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुई भूमिपूजन में कमिटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू ने बताया कि इस बार का पूजा पंडाल भव्य होगा जो एक अलग रूप में होगा, पंडाल पूरी तरह से सीसीटीवी…
प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने मुख्य सचिव को ईमेल भेजा, ‘अनसुलझे’ मुद्दों पर बैठक की मांग की कोलकाता: पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों ने बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत को ईमेल भेजकर अस्पतालों में सुरक्षा जैसे कुछ महत्वपूर्ण ‘‘अनसुलझे मुद्दों’’ को सुलझाने के लिए चर्चा की मांग की। ये मुद्दे धरना खत्म करने की उनकी पूर्व शर्त के रूप में शामिल हैं। चिकित्सकों ने बुधवार सुबह खत्म हुई अपने शासी निकाय की बैठक के संदर्भ में पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट पर ईमेल भेजा था। चिकित्सकों…
टीएसडीपीएल में 18.38% बोनस पर हुआ समझौता,3.37 करोड़ बंटेंगे, 568 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ न्यूनतम 42073 और अधिकतम 111634 रुपया बोनस। टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड में आज कर्मचारियों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन के बीच कोलकत्ता के हेड ऑफिस में समझौता हुआ। बोनस वार्ता में 18.38% प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी, बोनस का लाभ 568 कर्मचारियों को मिलेगा जिसमे जमशेदपुर के 300 कर्मचारी लाभान्वित होंगे, बोनस में कर्मचारियों को न्यूनतम 42073 रुपए और अधिकतम 111634 रुपए मिलेंगे। बोनस में कुल 3.74 करोड़ रूपये कर्मचारियों के बीच वितरित किए जायेंगे। बोनस की राशि 20 सितंबर को…
